Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Atal का रिकॉर्ड Modi तोड़ेंगे, दुनिया के सामने आई गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी

चुनाव से ठीक पहले रामनवमी के मौक़े पर माँ गोठड़ा के दरबार से अबकी बार जो भविष्यवाणियाँ हुई है, उसमे भारत के भविष्य की पिक्चर साफ़ देखी जा सकती है | नवरात्र काल की समाप्ति पर शक्ति के नौ रूपों की महारानी माँ दुर्गा के प्रस्थान करते ही शक्ति की दैवीय भविष्यवाणियों को जानने के लिए राम गोठड़ा में माँ के भक्तों का मेला लग गया |

Loading Ad...

जो कि भविष्यवाणी करने का सिलसिला भगवान के घर से चला आ रहा है, इस कारण महाराष्ट्र से लेकर छत्तीसगढ़ और राजस्थान से लेकर मध्यप्रदेश के अनेक ज़िलों तक माँ के भक्तों की भीड़ उज्जैन के खाचरोद तहसील में लग जाती है | ग्राम गोठड़ा से गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी दुनियाभर में सुनी जाती है | हर साल यहाँ से होने वाली दैवीय भविष्यवाणी को भारत का जन-जन कान लगाकर सुनता है, क्योंकि विश्व प्रसिद्ध गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी करने का सिलसिला बरसों पुराना है | पीढ़ी दर पीढ़ी इस परंपरा का निर्वाहन किया जा रहा है | चुनाव से ठीक पहले रामनवमी के मौक़े पर माँ गोठड़ा के दरबार से अबकी बार जो भविष्यवाणियाँ हुई है, उसमे भारत के भविष्य की पिक्चर साफ़ देखी जा सकती है | नवरात्र काल की समाप्ति पर शक्ति के नौ रूपों की महारानी माँ दुर्गा के प्रस्थान करते ही शक्ति की दैवीय भविष्यवाणियों को जानने के लिए राम गोठड़ा में माँ के भक्तों का मेला लग गया | आने वाले एक साल देश के राजा के लिए, देश की जनता के लिए कैसा रहेगा, इसको लेकर क्या कहती है, गोठड़ा माताजी की दैवीय भविष्यवाणियाँ?

 

Loading Ad...

आज़ाद भारत के इतिहास में जो अब तक नहीं हुआ है, वो अब होने वाला है | 76 साल बाद देश के कर्मशील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साथ कई रिकॉर्ड तोड़ेंगे भी और कई नये रिकॉर्ड बनाएँगे भी | 400 पार का नारा जन-जन के कानों में गूंज रहा है | कांग्रेस के 1984 वाला रिकॉर्ड तोड़ पाने में पीएम मोदी कितने कामयाब हो पाते हैं, ये तो 4 जून की तस्वीर बताएँगी, लेकिन क्या आप जानते हैं पीएम मोदी के फिर से राजगद्दी सँभालते ही आने वाले कुछ दिनों में अटल जी का रिकॉर्ड टूट जाएगा? आज़ाद भारत के इतिहास में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पहले ऐसे ग़ैर कांग्रेसी पीएम रहें हैं, जिन्होंने बैक टू बैक तीन बार पीएम पद की शपथ ली | अजात शत्रु कहे जाने वाले अटल जी ने साल 1996 में 13 दिन तक देश की सत्ता सँभाली, फिर 1998 में 13 महीनों के लिए प्रधानमंत्री बने रहे और फिर 1999 से लेकर 2004 तक बतौर पीएम अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा किया | इसी कड़ी में अब अगर पीएम मोदी को देखा जाए, तो बैक टू बैक केंद्र में कमल खिला चुके पीएम मोदी अगर तीसरी बार भी जीत की हैट्रिक लगाते हैं, तो अटल जी को पीछे छोड़ देंगे | अब यहाँ गौर करने वाली बात ये कि, मोदी की ही सत्ता बरकरार रहेगी, इसकी भविष्यवाणी अबकी बार गोठड़ा माताजी जी के दरबार से हो चुकी है | रामनवमी वाले दिन चिलचिलाती धूप में दोपहर 2:10 बजे जब गोठड़ा माताजी के रूप में पंडा नागुलाल जी गायरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना राजा उज रेगा की भविष्यवाणी की तो उपस्थित हजारों लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए।राजा उज रेगा मतलब ये कि देश का राजा नहीं बदलेगा, यानी मोदी की सत्ता रहेगी, लेकिन मोदी की इसी सत्ता में भारत में क्या कुछ होने वाला है? इसको लेकर गोठड़ा माताजी ने पंडा नागुलाल जी गायरी के माध्यम से भविष्य की तस्वीर दिखाने की कोशिश की | नागुलाल जी पंडा ने 7 मिनट 48 सेकंड में जो घोषणा की, उसमें देश से जुड़ी क्या भविष्यवाणियाँ है? 

Loading Ad...


राम गोठड़ा से गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणियाँ इस प्रकार से हैं - राजा उज रेगा यानी देश का राजा नहीं बदलेगा, वैशाख में पानी है, इस साल में गर्मी तेज रहेगी। मावठा वैशाख से लेकर जेठ में भी है। आधा आषाढ़ में सातम तक बोवनी होगी। ज्यादा ठंड से फसलों को नुकसान होगा। ओला वृष्टि भी होगी जिसमें कहीं-कहीं ज्यादा नुकसान होगा। गेहूं की फसल अच्छी होगी, प्याज एवं लहसुन के भाव अच्छे रहेंगे।कुंवार माह में आंधी-तूफान आएंगे। लोगों को अधिक से अधिक यज्ञ करने के साथ ही गो सेवा भी करना है। इस साल दुर्घटनाएं खूब होंगी।

Loading Ad...


यह भी पढ़ें

सौ बात की एक बात ये कि भले ही सल्तनत पीएम मोदी की रहेगी, लेकिन प्राकृतिक आपदाओं को लेकर दुर्घटनाओं का योग प्रबल रहेगा | जो कि गोठड़ा माताजी से लाखों की तादाद में लोगों की आस्था जुड़ी है, इनकी भविष्यवाणी सुनने के लिए कोसो मील से लोग आते हैं…और चमत्कार ऐसा है गोठड़ा माताजी के नाम से होने वाली भविष्यवाणियाँ सत्य निकलती हैं |

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...