Advertisement

Loading Ad...

चीन, पाकिस्तान सबको पीछे छोड़ भारतीय वायुसेना ने दर्ज की बड़ी उपलब्धि, ताकतवर एयरफोर्स रैंकिंग में जलवा बरकरार

भारत ने वायु ताकत के लिहाज से चीन, जापान, पाकिस्तान, सबको पीछे छोड़ दिया है. दुनिया की 10 ताकतवर फोर्स की रैंकिंग में अपनी मौजूदगी बनाई हुई है.

Indian Air Force (File Photo) Image SOURCE: IANS
Loading Ad...
ऑपरेशन सिंदूर, कारगिल जंग या फिर 1971 का युद्ध, भारतीय वायुसेना ने हर बार अपनी अद्भुत युद्धक क्षमता, स्किल और ट्रेनिंग का परिचय देकर ना सिर्फ देश का मान रखा बल्कि भारत के दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए. पहलगाम हमले के बाद हुए सैन्य संघर्ष में जिस तरह इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान के हर दांव को फेल किया और अंदर घुसकर कार्रवाई की उसके बाद पूरी दुनिया में उसकी चर्चा हो रही है. इससे पहले एयरस्ट्राइक कर भी अपनी ताकत का परिचय दिया गया था. इसी बीच भारतीय वायुसेना ने एक और उपलब्धि दर्ज की है.
 
WDMMA रैंकिंग में भारत का जलवा बरकरार
 
दरअसल ग्लोबल एयर पावर्स रैंकिंग 2026 में IAF ने चीन, जापान और पाकिस्तान जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया है. वायुसेना ने इस रैंकिंग में टॉप 6 में अपनी मौजूदगी बरकरार रखी है. एक ओर जहां अमेरिका का इस रैंकिंग में दबदबा है, उसकी 4 एयर फोर्स इस लिस्ट में अब भी बरकरार है. वहीं अमेरिका और  रूस के बाद भारतीय वायुसेना दुनिया की तीसरी सबसे पावरफुल वायुसेना बनी हुई है.
 
क्या है WDMMA रैंकिंग?
 
आपको बता दें कि दुनिया भर में हवाई ताकत की स्थिति का पूरा ब्योरा देने वाली रैकिंग ‘वर्ल्ड डायरेक्टरी ऑफ मॉडर्न मिलिट्री एयरक्राफ्ट’ (WDMMA) ने ये रैंकिंग जारी की है. WDMMA ना सिर्फ दुनिया की ताक़तवर मिलिट्री की रैंकिंग जारी करती है, उसकी ताक़त बताती है बल्कि उसकी कमजोरी भी दुनिया के सामने लाती है. इतना ही नहीं WDMMA ये रिपोर्ट कई फैक्टर्स और आंकड़ों को मिलाकर तैयार करता है. इसके इलावा मॉडर्न  वॉरफेयर की असलियत भी दुनिया के सामने लाता है.
 
ग्लोबल एयर फोर्स रैंकिंग, टॉप-10 में भारत किस नंबर पर?
 
दुनिया भर की वायुसेनाओं की ताकत का आकलन करने वाले 'WDMMA इंडेक्स' में अमेरिका का भारी वर्चस्व देखने को मिला है। इस सूची की टॉप-5 रैंकिंग में चार स्थान अकेले अमेरिकी सैन्य बलों के पास हैं। 242.9 के सर्वाधिक टीवीआर (TVR) स्कोर के साथ यूनाइटेड स्टेट्स एयर फोर्स (USAF) दुनिया में नंबर वन बन गई है। इस ग्लोबल इंडेक्स में 103 देशों की कुल 129 एयर सर्विसेज का मूल्यांकन किया गया है, जिसमें स्वतंत्र वायुसेनाओं के अलावा नौसेना, थल सेना और मरीन कॉर्प्स की एविएशन विंग्स को भी शामिल किया गया है।
 
टॉप-5 में कौन-कौन शामिल?
 
रैंकिंग में अमेरिकी वायुसेना के बाद दूसरे नंबर पर यूनाइटेड स्टेट्स नेवी काबिज है। तीसरे स्थान पर रूस की वायुसेना (रशियन एयर फोर्स) ने अपनी जगह बनाई है, जबकि चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमशः यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी और यूनाइटेड स्टेट्स मरीन कॉर्प्स मौजूद हैं।
 
भारतीय वायुसेना ने चीन-पाकिस्तान, सबको छोड़ा पीछे!
 
भारतीय वायुसेना का जलवा, चीन और जापान भी पीछे भारत के लिहाज से यह रैंकिंग काफी अहम है। भारतीय वायुसेना (IAF) ने इस प्रतिष्ठित सूची में छठा (6th) स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि भारत ने चीन (7वीं रैंक) और जापान (8वीं रैंक) की वायुसेनाओं को काफी पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में इजराइल की एयर फोर्स को 9वां और फ्रांस की वायुसेना को 10वां स्थान मिला है।
 
गौरतलब है कि पिछले साल भी ओवरऑल फोर्सेज की श्रेणी में भारत छठे नंबर पर ही था। हालांकि, प्रभावशीलता और क्षमता के आधार पर पिछले वर्ष भारतीय वायुसेना को अमेरिका और रूस के बाद दुनिया की तीसरी सबसे ताकतवर वायुसेना का दर्जा दिया गया था।
 
पड़ोसी देशों और अन्य भारतीय विंग्स की स्थिति अगर पड़ोसी मुल्कों की बात करें, तो पाकिस्तानी एयर फोर्स 46.3 TVR स्कोर के साथ 18वें पायदान पर मौजूद है। वहीं, बांग्लादेश की वायुसेना को इस लिस्ट में 83वीं रैंक दी गई है। अन्य सैन्य एविएशन विंग्स की रैंकिंग इस प्रकार है:
 
• चीनी नौसेना एविएशन: 15वां स्थान
• भारतीय नौसेना एविएशन: 27वां स्थान
• इंडियन आर्मी एविएशन: 36वां स्थान
 
रैंकिंग में सबसे नीचे कौन? दुनिया की 129 मिलिट्री यूनिट्स की इस रैंकिंग में निचले क्रम की बात करें तो हंगरी की वायुसेना 87वें स्थान पर है। इसके ठीक नीचे 88वें नंबर पर फिनलैंड (12.5 TVR) की एयर फोर्स है। वहीं, इस सूची में सबसे निचले पायदान पर 11.4 TVR स्कोर के साथ ईरानियन आर्मी एविएशन को रखा गया है।
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...