Advertisement
‘वरना इतिहास बन जाएगा पाक’ आर्मी चीफ की पाकिस्तान को दो टूक वॉर्निंग, आतंक पर भारत का रुख किया साफ
आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को एक बार फिर बड़ी चेतावनी दे डाली. उन्होंने सख्त लहजे में चेताया कि पाकिस्तान ने अब कोई भूल की तो उसे मिटा देंगे.
Advertisement
Army Chief Upendra Dwivedi On Pakistan: पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के घाव अभी भूला भी नहीं कि इंडियन आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने उसे भारत के अगले कदम से रूबरू करवा दिया. जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दे डाली. उन्होंने दो टूक कहा पाकिस्तान ने अब कोई भूल की तो उसे मिटा देंगे.
दरअसल, आर्मी चीफ दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित ‘यूनिफॉर्म अनवील्ड’ कार्यक्रम में शामिल हुए थे. जहां उन्होंने कहा,
‘अगर पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ गतिविधियां जारी रखता है, तो उसे यह तय करना होगा कि वह भूगोल का हिस्सा बने रहना चाहता है या इतिहास का.’ अपने संबोधन में सेना प्रमुख ने साफ किया कि आतंकवाद पर भारत से रहम की उम्मीद नहीं कर सकते. उन्होंने पाकिस्तान को साफ किया कि आतंक पर नरमी बरती तो भारत ‘या तो My Way या Sky Way’ वाला रुख अपनाएगा.
Advertisement
तो क्या फिर पाक पर स्ट्राइक करेगा भारत?
Advertisement
जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा, पड़ोसी देश अगर आतंकवादी ढांचे को समर्थन देना जारी रखते हैं, तो उसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. सेना प्रमुख के इस बयान को पाकिस्तान के लिए चुनौती के साथ-साथ रणनीतिक संदेश भी माना जा रहा है. भले ही उपेंद्र द्विवेदी ने सैन्य कार्रवाई की जिक्र न किया हो लेकिन जरुरत पड़ने पर वह इससे गुरेज भी नहीं करेगा. ये संदेश साफ तौर दे दिया.
दरअसल, पाकिस्तान आतंक को लेकर न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के निशाने पर है. पाकिस्तानी सेना पर भी आतंकी संगठनों को पोषित करने के आरोप लगते रहे हैं. आतंक के आका सार्वजनिक तौर पर खुले मंच से चैलेंज करते आए हैं. चाहे वो भारत को धमकी देने की बात हो या कट्टरपंथ पर कसीदे पढ़ना हो. ऐसे में आतंकी देश पाकिस्तान को समय-समय पर आंख दिखाना और आगाह करना जरूरी है.
Advertisement