Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

मायके जाने से था नाराज कैब ड्राइवर, पत्नी बेटे समेत ससुराल के 7 लोगों की ली जान, बेंगलुरु में खौफनाक कांड

आरोपी इंदुशेखर अक्सर मायके जाने को लेकर अपनी पत्नी सुनीता से झगड़ा करता था. इससे नाराज होकर उसने बेटे-पत्नी सास समेत 7 लोगों को मौत के घाट उतार दिया.

Representative Image
Loading Ad...

बेंगलुरु में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. एक कैब ड्राइवर को ससुराल के सात सदस्यों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. मृतकों में उसकी पत्नी और सात वर्ष का एक बच्चा भी शामिल है. बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते आरोपी ने वारदात के अंजाम दिया है. 

आरोपी की पहचान इंदुशेखर के रूप में हुई है. उसे राजाजीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. चिक्काबल्लापुर जिले में नंदी हिल्स के पास सात वर्षीय पुनीत का शव बरामद हुआ, जबकि बाकी शवों की तलाश की जा रही है. आरोपी ने वारदात को दो दिन पहले अंजाम दिया था. मृतकों की पहचान श्रीरामपुरा की रूपावती, उनकी बेटी सुनीता, बेटे शिवकुमार और शंकर, बहुओं दिव्या और नलिनी और सात वर्षीय पोते पुनीत के रूप में हुई है. 

पत्नी के मायके जाने से था नाराज

Loading Ad...

पुलिस की शुरुआती जानकारी के अनुसार, इंदुशेखर ने लगभग 20 वर्ष पहले सुनीता से शादी की थी. सुनीता का अपने मायके वालों से लगातार जुड़ाव था, जिसे लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़े होते थे. इन झगड़ों के दौरान सुनीता की मां और भाइयों ने उसका साथ दिया था, जिससे आरोपी नाराज था. दोनों के बीच मायके जाने को लेकर भी विवाद होता था. 

Loading Ad...

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इंदुशेखर ने इन हत्याओं की योजना पहले ही बना ली थी. उसने सबसे पहले अपने घर पर पत्नी सुनीता की सिल-बट्टे (पत्थर) से हमला करके हत्या कर दी. इसके बाद, शक न हो, इसलिए उसने सुनीता के परिवार वालों से कह दिया कि वह अपनी सहेलियों के साथ कहीं घूमने गई है. 

एक-एक कर 7 लोगों को मारा 

Loading Ad...

आरोपी ने अपने सालों शिवकुमार और शंकर को शराब पीने के बहाने अपने घर बुलाया और उनकी हत्या कर दी. इसके बाद उन दोनों की पत्नियों और सास रूपावती की हत्या की. शेखर ने अपने सात साल के मासूम को भी नहीं छोड़ा. 

यह मामला तब सामने आया जब नलिनी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई और उसकी मां ने श्रीरामपुरा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जांच के दौरान पुलिस ने इंदुशेखर से पूछताछ की, जिसमें उसके विरोधाभासी बयानों से पुलिस को शक हुआ.

घर की तलाशी में मिले बड़े सबूत

Loading Ad...

उसके घर की तलाशी लेने पर अपराध से जुड़े कुछ सुराग मिले. पूछताछ के दौरान, आरोपी ने हत्याएं करने की बात कबूल कर ली.  पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शवों को नंदी हिल्स के आसपास अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगा दिया था. गुरुवार को उसे उस इलाके में ले जाया गया और करीब चार घंटे की तलाश के बाद पुनीत का शव बरामद हुआ. बाकी शवों को खोजने की कोशिशें जारी हैं. 

यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश में 10वीं की छात्रा पर 'चेनसॉ' से हमला करने वाले का खौफनाक अंजाम, काटना पड़ा पैर, ब्लड सर्कुलेशन की कमी बनी वजह

यह भी पढ़ें

आरोप है कि उसने खून के धब्बों को साफ किया और अपराध में इस्तेमाल किए गए सिल-बट्टे (पत्थर) को धो दिया था. पुलिस ने कथित तौर पर शवों को ले जाने वाली कार को भी जब्त कर लिया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, इंदुशेखर 'थाना वरदी' नाम का एक अखबार भी चलाता था और पिछले आठ वर्षों से भाष्यम सर्कल के पास एक किराए के मकान में रह रहा था. पुलिस उन आरोपों की भी जांच कर रही है, जो आरोपी और उस इमारत के मालिक के बीच किसी विवाद से जुड़े हैं. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...