Advertisement

Loading Ad...

बजट के दिन शेयर बाजार में धड़ाम... 8 लाख करोड़ हुए स्‍वाहा, STT बढ़ोतरी से निवेशकों में डर

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश किया. बजट दिन सेंसेक्‍स और निफ्टी50 में शुरुआती घंटों में भारी गिरावट आई. सेंसेक्‍स 80,500 और निफ्टी50 25,500 के नीचे पहुंच गया। गिरावट का मुख्य कारण फ्यूचर और ऑप्शन ट्रेडिंग पर STT बढ़ाना था.

Social Media
Loading Ad...

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को संसद में देश का आम बजट पेश की. इस बीच शेयर बाजार में दिनभर हिचकोले देखने को मिला. बजट पेश होने के दिन सेंसेक्‍स और निफ्टी50 दोनों में शुरुआती घंटों में भारी गिरावट रही. सेंसेक्‍स करीब 24,000 अंक टूटकर 80,500 के नीचे चला गया, जबकि निफ्टी50 750 अंक गिरकर 25,500 के नीचे जा पहुंचा. हालांकि दोपहर दो बजे तक बाजार में रिकवरी देखने को मिली. सेंसेक्‍स लगभग 1 फीसदी या 780 अंक टूटकर 81,491.33 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 1 फीसदी या 250 अंक गिरकर 25,092 पर था. जानकारों का मानना है कि इस अचानक गिरावट और बाद में रिकवरी का मुख्य कारण बजट में किए गए कुछ विशेष ऐलान थे.

अचानक इतनी बड़ी गिरावट क्यों आई?

शेयर बाजार में अचानक आई इस भारी गिरावट के पीछे मुख्य वजह सिक्‍योरिटी ट्रांजेक्‍शन टैक्‍स (STT) में वृद्धि मानी जा रही है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में फ्यूचर और ऑप्‍शन ट्रेडिंग पर STT बढ़ा दिया. फ्यूचर ट्रेडिंग के लिए यह 0.025 फीसदी से बढ़ाकर 0.05 फीसदी कर दिया गया, जबकि ऑप्‍शन ट्रेडिंग के लिए STT 0.1 फीसदी से बढ़ाकर 0.15 कर दिया गया. इस ऐलान के तुरंत बाद बाजार में हाहाकार मच गया. सेंसेक्‍स और निफ्टी दोनों में तेज गिरावट देखने को मिली और निवेशकों के करीब 8 लाख करोड़ रुपये झटके में खत्म हो गए. इससे पहले बाजार में अच्छी तेजी देखी जा रही थी, लेकिन STT बढ़ोतरी के ऐलान ने निवेशकों में डर पैदा कर दिया.

Loading Ad...

गिरावट के बाद कैसे हुई रिकवरी?

Loading Ad...

बाजार में थोड़ी गिरावट के बाद रिकवरी की शुरुआत हुई. इसका कारण बजट में कुछ सेक्टर्स के लिए किए गए सकारात्मक ऐलान थे. सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए बड़े निवेश का ऐलान किया, जिससे इंफ्रा से जुड़े शेयरों में खरीदारी बढ़ी. इसके अलावा, घरेलू उद्योग को समर्थन देने के लिए कई छूट और सहूलियतों की घोषणा की गई. MSME सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान रखा गया और AI-सपोर्ट प्रोजेक्ट्स के लिए भी बड़े ऐलान किए गए. टेक्सटाइल सेक्टर को भी बूस्ट देने की बातें सामने आईं. इन सकारात्मक ऐलानों से निवेशकों ने मौके पर खरीदारी की और बाजार में रिकवरी हुई.

बाजार को सोमवार का इंतजार

Loading Ad...

हालांकि रिकवरी हुई, लेकिन बाजार अभी भी दबाव में दिखाई दे रहा है. सेंसेक्‍स 771 अंक गिरकर 81,498.07 पर और निफ्टी 277 अंक गिरकर 25,092 पर बना हुआ है. निफ्टी बैंक में भी 750 अंकों की गिरावट देखने को मिली। विशेषज्ञों का मानना है कि सोमवार को विदेशी निवेशकों की एंट्री से बाजार की दिशा तय होगी. शेयर बाजार में यह घटनाक्रम निवेशकों के लिए चेतावनी और अवसर दोनों लेकर आया. अचानक हुई गिरावट ने निवेशकों की हिम्मत को परखा, जबकि बजट में किए गए सकारात्मक ऐलान ने बाजार को जल्दी ही संभाल लिया.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...