Advertisement
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी फिर हुए सस्ते, लगातार दूसरे दिन गिरावट, 1.20 प्रतिशत तक घटे दाम
Gold and Silver Rate: सोने की कीमतों में गिरावट ने उन लोगों को राहत दी है जो खरीदारी का इंतजार कर रहे थे, वहीं निवेशकों की नजर अब अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख और आगे की कीमतों पर बनी हुई है.
Advertisement
Gold and Silver Rate: मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली. लगातार दूसरे दिन दोनों कीमती धातुएं कमजोरी के साथ कारोबार करती नजर आई. घरेलू MCX में शुरुआती कारोबार के दौरान सोने और चांदी दोनों में बिकवाली का दबाव रहा, जिसके चलते इनके भाव करीब 1 फीसदी से ज्यादा तक नीचे आ गए. सोना की कीमतों में गिरावट ने उन लोगों को राहत दी है जो खरीदारी का इंतजार कर रहे थे, वहीं निवेशकों की नजर अब अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख और आगे की कीमतों पर बनी हुई है.
MCX पर सोना 1,46,000 रुपये के स्तर के आसपास
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 अगस्त 2026 का सोना वायदा कॉन्ट्रैक्ट पिछले बंद भाव 1,46,917 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले गिरावट के साथ 1,46,566 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. कारोबार आगे बढ़ने के साथ इसमें और कमजोरी देखने को मिली. सुबह करीब 9:52 बजे सोना 1,009 रुपये यानी 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,45,908 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. दिन के कारोबार में सोने ने अब तक 1,45,767 रुपये प्रति 10 ग्राम का निचला स्तर और 1,46,566 रुपये प्रति 10 ग्राम का ऊपरी स्तर छुआ.
Advertisement
Advertisement
चांदी में ज्यादा गिरावट, 1.19 प्रतिशत तक टूटी कीमत
चांदी की कीमतों में सोने के मुकाबले ज्यादा दबाव देखने को मिला. MCX पर 4 सितंबर 2026 का चांदी कॉन्ट्रैक्ट पिछले बंद भाव 2,36,099 रुपये प्रति किलो की तुलना में करीब 1,999 रुपये की गिरावट के साथ 2,34,100 रुपये प्रति किलो पर खुला. शुरुआती कारोबार के बाद चांदी में बिकवाली और बढ़ गई. सुबह के कारोबार में यह 2,816 रुपये यानी 1.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,33,283 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. कारोबार के दौरान चांदी ने 2,32,862 रुपये प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,34,100 रुपये प्रति किलो का अधिकतम स्तर छुआ..
Advertisement
विदेशी बाजारों में भी कमजोर दिखा सोना-चांदी
सिर्फ भारतीय बाजार ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी पर दबाव देखने को मिल रहा है. अमेरिकी कमोडिटी बाजार कॉमेक्स पर सोना करीब 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,141 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. वहीं चांदी में भी कमजोरी रही और यह करीब 1.46 प्रतिशत गिरकर 61.41 डॉलर प्रति औंस पर आ गई. जानकारों के मुताबिक वैश्विक बाजारों में निवेशकों की गतिविधियों और डॉलर की चाल का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ रहा है.
गोल्ड लोन ने बदली तस्वीर, वाहन लोन को छोड़ा पीछे
Advertisement
जहां एक तरफ सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है, वहीं दूसरी तरफ सोने से जुड़े कर्ज यानी गोल्ड लोन की मांग तेजी से बढ़ रही है. रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में गोल्ड लोन देश का सबसे बड़ा सिक्योर्ड एसेट क्लास बन गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, पहली तिमाही में जारी किए गए सभी सुरक्षित कर्जों में गोल्ड लोन की हिस्सेदारी बढ़कर करीब 31 प्रतिशत तक पहुंच गई है. वहीं वाहन लोन की हिस्सेदारी घटकर लगभग 26 प्रतिशत रह गई है..
लोग क्यों बढ़ा रहे हैं गोल्ड लोन का इस्तेमाल?
यह भी पढ़ें
गोल्ड लोन की बढ़ती लोकप्रियता की बड़ी वजह यह है कि इसमें कर्ज लेने की प्रक्रिया आसान होती है और बैंक या वित्तीय संस्थान सोने को सुरक्षा के तौर पर स्वीकार करते हैं.. कई लोग अचानक जरूरत, कारोबार में निवेश या व्यक्तिगत खर्चों के लिए अपने सोने के बदले लोन लेना पसंद कर रहे हैं. एक ओर जहां बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, वहीं दूसरी ओर सोना भारतीय परिवारों के लिए सिर्फ आभूषण ही नहीं बल्कि जरूरत के समय आर्थिक सहारे के रूप में भी अपनी अहम भूमिका निभा रहा है.