×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Budget 2026: ‘हम 2047 तक एक ग्लोबल…,’ जानें निर्मला सीतारमन के बजट भाषण की 10 बड़ी अहम बातें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन मोदी 3.0 कार्यकाल का तीसरा बजट पेश कर रही हैं. चलिए जानते हैं उनके बजट भाषण की 10 बड़ी अहम बातें.

Budget 2026: ‘हम 2047 तक एक ग्लोबल…,’  जानें निर्मला सीतारमन के बजट भाषण की 10 बड़ी अहम बातें
Advertisement
बजट 2026 पर हर किसी की नज़र है, हर कोई इसी का इंतज़ार कर रहा था की इस बार बजट में क्या ख़ास होने वाला है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन मोदी 3.0 कार्यकाल का तीसरा बजट पेश कर रही हैं. 
 
‘बहुत जल्द हम सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं’
 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का फ़ाइनेंस मिनिस्टर के रूप में 9वां बजट है. उन्होंने लोकसभा में बजट भाषण की शुरुआत में भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी बात कही है. सीतारमण ने इस दौरान कहा है कि बहुत जल्द हम सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं. 
 
‘हम 2047 तक एक ग्लोबल लीडर बन जाएंगे’
 
निर्मला सीतारमन ने अपने बजट भाषण के दौरान ये भी कहा है कि हमारी सरकार में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलें हैं और उन्हें अच्छा वातावरण मिला है. उन्होंने इस दौरान ये भी कहा है कि सरकार का मानना है कि हम 2047 तक एक ग्लोबल लीडर बन जाएंगे. 
 
निर्मला सीतारमन के बजट भाषण की 10 बड़ी बातें 
 
ये युवा शक्ति बजट है, जिसमें किसान, ग़रीब और आम आदमी का ध्यान रखा गया है. 
राजस्व घाटा को कम करने पर सरकार का फोकस रहा है.
उत्‍पादक्‍ता, ग्लोबल अनिश्चितताओं से मुकाबला, सबका विकास और सबका साथ पर कार्य करना है. 
इंफ्रा को बढ़ाना है और एक मजबूत निवेश जुटाने पर फोकस है. रोजगार सृजन और व्‍यापार सुधार पर फोकस है.
पब्लिक इन्वेस्टमेंट पर सरकार का फोकस है, इकोनॉमिक ग्रोथ 3 कर्तव्यों पर केंद्रित हैं. 
EMS PLI को बढ़ाकर 40 हजार करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव.
तमिलानाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में रेयर अर्थ मिनिरल के लिए कॉरिडोर बनाएंगे.
10000 करोड़ एमएसएमई ग्रोथ फंड के लिए आवंटित किया है.
सीतारमण ने कहा, हम ISM 2.0 की शुरुआत कर रहे हैं. इससे सेमीकंडक्टर को बढ़ावा मिलेगा.
इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए 40000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है
 
बजट में किसानों और गरीबों पर खास फ़ोकस 
 
निर्मला सीतारमन ने अपने भाषण में कहा है कि इस बार बजट में हमारा फ़ोकस गरीबों और किसानों की समृद्धि पर रहा है, और इसके साथ ही रोज़गार पैदा करने की दिशा में काम करने के साथ ऐसे फैसले ले रहे हैं, जो ग्रोथ को सपोर्ट कर रहा है. इसका असर भी भारत की जीडीपी पर दिखा और ये 7 फीसदी से ऊपर रही. हमने घरेलू निर्यात को बढ़ाने का काम किया है और ग्लोबल बाजारों में अपनी पहुँच बढ़ाई है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें