Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

हर कदम पर होता है मौत का एहसास! एडवेंचर से भरा है इन एक्टिव ज्वालामुखियों तक का ट्रैक

क्या आप सक्रिय ज्वालामुखियों पर चढ़ाई का रोमांच का अनुभव करना चाहते हैं? जानिए कुछ ऐसे ज्वालामुखी के इतिहास, ट्रेकिंग और सही समय के बारे में जहां चढ़ाई करने की अनुमति मिलती है, और यहाँ से आप अपनी आंखों से लावा विस्फोट का आश्चर्यजनक और खौफनाक दृश्य देख सकते हैं.

Image Credit: AI/Chat GPT
Loading Ad...

लगभग 1,000 डिग्री सेल्सियस का दहकता हुआ लावा, कानों को बहरा कर देने वाले विस्फोट और आसमान को छूती आग की लपटें…ज्वालामुखी प्रकृति के सबसे खतरनाक रूप का प्रतीक हैं. आपको बता दें, दुनिया भर में कई ऐसे ज्वालामुखी हैं जो आज भी एक्टिव हैं. जिनमें से कुछ के पास जाने पर पूरी तरह से पाबंदी है. लेकिन कई ऐसे भी एक्टिव ज्वालामुखी हैं, जहां चढ़ाई करने की अनुमति मिलती है, और यहाँ से आप अपनी आंखों से लावा विस्फोट का आश्चर्यजनक और खौफनाक दृश्य देख सकते हैं.

हालांकि, इनपर चढ़ाई करना किसी भी तरीके से कोई एन्जॉय करने वाला मोमेंट नहीं है. अगर आप एडवेंचर के शौक़ीन हैं तब भी आपको यहाँ हर कदम पर मौत का एहसास होगा और आप यहाँ घूमने आने के अपने decision पर भी पछता सकते हैं. तो आइए जानते हैं 3 ऐसे मशहूर ज्वालामुखियों के बारे में:

माउंट किलिमंजारो, तंजानिया

Loading Ad...

तंजानिया का माउंट किलिमंजारो दुनिया भर के ट्रेकर्स और एडवेंचर प्रेमियों के लिए एक सपनों की मंजिल है. 5,895 मीटर (19,341 फीट) की शानदार ऊंचाई पर स्थित माउंट किलिमंजारो अफ्रीका का सबसे ऊंचा पहाड़ है. अगर आप एक एडवेंचर लवर हैं और ऊंची पहाड़ियों पर ट्रेक करना आपको पसंद है तो यहाँ की ट्रेकिंग आपके जीवन का सबसे यादगार अनुभव साबित हो सकती है. लेकिन ये यात्रा कमज़ोर दिल वालों के लिए नहीं है. यहाँ पहुँचने के लिए कम से कम 9 दिन का समय लगता है जिस दौरान ये काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है. 
माउंट किलिमंजारो तीन अलग अलग ज्वालामुखियों से मिलकर बना है - शिरा, मावेंजी और कीबो. यहाँ चढ़ाई करने के लिए सबसे अच्छा समय जनवरी से मार्च और जून से अक्टूबर माना जाता है. 

Loading Ad...

माउंट एटना, इटली

माउंट एटना यूरोप का सबसे ऊंचा और सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है. सबसे सक्रिय कैसे? क्योंकि यहाँ पर 1500 ईसा पूर्व से लगभग लगातार विस्फोट हो रहा है. है न चौंकाने वाली बात? माउंट एटना की यात्रा आपके लिए एक जीवनभर न भूलने वाला अनुभव बन सकती है. अगर आप भाग्यशाली हैं तो यहाँ आपको ज्वालामुखी की एक्टिविटी देखने का मौका भी मिल सकता है. सुरक्षा कारणों की वजह से यहाँ बिना गाइड के जाना संभव नहीं है. इसीलिए एक सर्टिफाइड गाइड को लेकर ही चढ़ाई शुरू करें. यहाँ जाने का सबसे अच्छा समय मई से सितंबर तक है.

Loading Ad...

माउंट वेसुवियस, इटली

यह भी पढ़ें

माउंट वेसुवियस दुनिया के सबसे प्रसिद्ध और खतरनाक ज्वालामुखियों में से एक है. इस ज्वालामुखी के इतिहास के पन्नों में एक काला अध्याय भी है. 79 ईस्वी में इस ज्वालामुखी में इतना भीषण विस्फोट हुआ था कि इसने प्राचीन शहर पोम्पेई को पूरी तरह से तबाह कर दिया था. इसकी चढ़ाई छोटी और आसान है. मुख्य क्रेटर तक की ट्रेक्किंग में लगभग 30 मिनट का समय लगता है और ऊपर पहुँचते ही आप एक बेहद शानदार नज़ारे से रूबरू होते हैं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...