Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

फिल्म का सेट नहीं बल्कि असली है 'Musafir Cafe'! जानिए इसकी लोकेशन और यहाँ तक पहुँचने का रास्ता

अगर आप भी उन लोगों में हैं जो इस कैफ़े की खूबसूरती से मोहित हो चुके हैं तो आपको बता दें की ये कोई बनाया हुआ सेट नहीं बल्कि एक असली जगह है! जी हाँ, ये कैफ़े उत्तराखंड के हिल स्टेशन मसूरी की ऐतिहासिक धरोहर Jharipani Castle का एक हिस्सा है।

Representational Image (ChatGPT)
Loading Ad...

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए विक्रांत मैसी के रोमांटिक ड्रामा Musafir Cafe ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म की कहानी और गानों ने तो लोगों को दीवाना बनाया ही है लेकिन उसी के साथ फिल्म में दिखाए गए कैफ़े और शानदार हिल स्टेशन बैकड्रॉप ने लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा अपनी ओर खींचा है। 

लकड़ी का बना एक खूबसूरत और कोज़ी कैफे, जो धुंध से ढकी पहाड़ियों और हरियाली से घिरा हुआ है, दर्शकों को काफी आकर्षित कर रहा है। फिल्म में मौजूद इस कैफ़े को देखने के बाद कई लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या यह एक सेट के तौर पर बनाया गया था या ऐसा कैफ़े सच में है।  

असली है ये कैफ़े! 

Loading Ad...

अगर आप भी उन लोगों में हैं जो इस कैफ़े की खूबसूरती से मोहित हो चुके हैं तो आपको बता दें की ये कोई बनाया हुआ सेट नहीं बल्कि एक असली जगह है! जी हाँ, ये कैफ़े उत्तराखंड के हिल स्टेशन मसूरी की ऐतिहासिक धरोहर Jharipani Castle का एक हिस्सा है। 

Loading Ad...

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में स्थित मसूरी का झारीपानी क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। लोग लोग दूर दूर से इस जगह पर छुट्टियां बिताने आते हैं। यहाँ पर है एक ऐतिहासिक और बेहद खूबसूरत हेरिटेज रिट्रीट जो न सिर्फ tourists के बीच बल्कि फिल्म प्रेमियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहाँ लकड़ी के पारंपरिक cottages बने हुए हैं, हरे रंग की छतों वाली आकर्षक इमारतें बनी हैं, यहाँ की टेरेस से वैली और पहाड़ों का मनोरम दृश्य दिखाई देता है और जब आप रिट्रीट के बाहरी एरिया में वॉक करेंगे तो रंग बिरंगी प्रेयर फ्लैग्स के बीच अलग ही शांति का अनुभव होता है। 

कैफ़े और इस जगह की खूबसूरती को बेहतरीन तरीके से सीरीज में दिखाया गया है जिसकी वजह से लोगों के बीच यहाँ आने की excitement बढ़ गई है। ये लोकेशन मसूरी के मशहूर झारीपानी वाटरफॉल के बेहद करीब स्थित है, जो पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र माना जाता है। देहरादून से इस जगह की दूरी लगभग 25 किलोमीटर है। जैसे ही आप मसूरी की चढ़ाई शुरू करेंगे, कुछ दूर जाते ही झारीपानी का शांत और सुहाना इलाका आपका स्वागत करता है।

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...