Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

ट्रेन में सामान की हो गई चोरी या गलती से छूट गया बैग तो घबराएं नहीं, इन आसान तरीकों से पाएं वापस

ट्रेन या स्टेशन परिसर में मिले हर लावारिस सामान की फोटो RPF के जवानों द्वारा जोनल रेलवे की वेबसाइट पर 'मिशन अमानत' पोर्टल के तहत डाली जाती हैं। यहाँ से आप अपने सामान की पहचान कर सकते हैं। इसके अलावा आप हेल्पलाइन नंबर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। सीधे 139 नंबर पर कॉल करके ऑपरेटर को अपना पीएनआर नंबर, कोच, सीट और ट्रेन की डिटेल बता दें। दूसरा तरीका है 'RailMadad App'। इस ऐप को डाउनलोड करें और इसके शिकायत वाले हिस्से में जाकर अपनी details भरें और घर बैठे ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कर दें।

Image Credit: ChatGPT
Loading Ad...

ट्रेन में सफर के दौरान कभी ऐसी गलती हो जाती है की हम अपना कोई बैग भूलकर सीट पर ही छोड़ दें। या फिर हमारे सामन पर चोरों की नजर पड़ जाए और स्टेशन आते-आते बैग गायब! ऐसे में घबराहट होना बिल्कुल लाजमी है, लेकिन सही समय पर उठाया गया सही कदम आपके खोए हुए सामान को वापस दिला सकता है।

भारतीय रेलवे ने इस परेशानी वाली स्थिति में यात्रियों की मदद करने के लिए कुछ बेहद कारगर और आधुनिक डिजिटल इंतजाम किए हुए हैं, जिनके बारे में ज्यादातर लोगों को नहीं पता है। ट्रेन में अगर आपका भी बैग, मोबाइल या कोई कीमती सामान चोरी हो गया है, या आप गलती से भूल आए हैं तो बिना पैनिक किए तुरंत इन डिजिटल सेवाओं का सहारा लें। 

चलती ट्रेन में या स्टेशन पर उतरते ही अगर आपको ये एहसास होता है कि आपका सामान गायब हो चुका है, तो बिना एक पल भी गंवाए तुरंत ये कदम उठाएं:

Loading Ad...

On Duty स्टाफ को तुरंत अलर्ट करें

Loading Ad...

सबसे पहले अपने कोच में मौजूद रेल कर्मचारियों को सूचित करें जैसे की टीटीई, ट्रेन गार्ड या अटेंडेंट। 

गश्ती दल से लें FIR फॉर्म

Loading Ad...

ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए GRP और RPF के जवान लगातार गश्त लगाते हैं। आप उनसे 'FIR Form' की मांग कर सकते हैं, और उसे भरकर जमा कर दें।  

स्टेशन पर उतरते ही GRP थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराएं 

रेलवे स्टेशन में ही स्थित GRP थाने में जाकर तुरंत लिखित शिकायत दर्ज कराएं।

Loading Ad...

अगर गलती से ट्रेन में छूट गया हो सामान

स्टेशन पर उतरने के बाद अगर आपको याद आए कि आपका सामान ट्रेन की सीट पर ही छूट गया है, तो बिल्कुल ना घबराएं। इन तरीकों से मिल सकता है सामान:

तुरंत स्टेशन मास्टर से मिलें 

Loading Ad...

आप स्टेशन मास्टर को साड़ी ज़रूरी जानकारी दें जिससे की वे अगले स्टेशनों पर अलर्ट भेजकर आपका सामान सुरक्षित तरीके से उतरवाने का इंतजाम कर सकते हैं।

'मिशन अमानत' पोर्टल पर चेक करें

इस विशेष पहल में ट्रेन या स्टेशन परिसर में मिले हर लावारिस सामान की फोटो RPF के जवानों द्वारा जोनल रेलवे की वेबसाइट पर 'मिशन अमानत' पोर्टल के तहत डाली जाती हैं। यहाँ से आप अपने सामान की पहचान कर सकते हैं। 

Loading Ad...

इसके अलावा आप हेल्पलाइन नंबर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। सीधे 139 नंबर पर कॉल करके ऑपरेटर को अपना पीएनआर नंबर, कोच, सीट और ट्रेन की डिटेल बता दें। दूसरा तरीका है 'RailMadad App'। इस ऐप को डाउनलोड करें और इसके शिकायत वाले हिस्से में जाकर अपनी details भरें और घर बैठे ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कर दें।

सामान मिलते समय इन बातों का रखें ध्यान 

स्टेशन पर बरामद होने वाला सामान वहां सिर्फ 24 घंटे के लिए ही रखा जाता है। फिर उसे संबंधित रेलवे के जोनल डिवीजनल दफ्तर में भेज दिया जाता है। इसीलिए सामान की जानकारी मिलते ही 24 घंटे के अंदर अंदर उसे वापस ले लें। 

Loading Ad...

अपना सामान वापस लेते वक़्त पहचान पत्र ले जाना न भूलें। उसी के आधार पर आपको सामान वापस दिया जाएगा। और सबसे ज़रूरी बात, आपने यात्रा के दौरान अपना सामान खोया है इस बात को साबित करने के लिए अपना टिकट साथ ले जाना बिल्कुल न भूलें।

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...