Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

कौन से अनोखे एयरपोर्ट पर समुद्र तट बन जाता है रनवे? इसे देखने दुनिया भर से आते हैं लोग

स्कॉटलैंड के बारा आइलैंड पर स्थित एयरपोर्ट दुनिया का एक ऐसा अनोखा एयरपोर्ट है जहाँ पक्के रनवे नहीं है। यहाँ हवाई जहाज़ सीधे समुद्र तट पर लैंड करते हैं। ये दुनिया का इकलौता कमर्शियल एयरपोर्ट है जहां विमान रेत से ही अपनी उड़ान भरते हैं। बारा द्वीप पर Traigh Mhor यानी समुद्र तट ही रनवे का काम करता है।

Representational Image (Gemini)
Loading Ad...

घुमक्कड़ी के शौक़ीन लोगों के लिए पहाड़, झरने, नदियां, किले के अलावा एक ऐसी हैरान करने वाली चीज़ है जिसे देखना आपके बकेट लिस्ट में शामिल हो सकता है। हम बात कर रहे हैं स्कॉटलैंड के एक एयरपोर्ट की। आमतौर पर एयरपोर्ट्स किसी डेस्टिनेशन पर पहुँचने के लिए आपके सफर की शुरुआत करने वाली जगह होती है लेकिन ये एक ऐसा एयरपोर्ट है जिसे देखने के लिए लोग दूर दूर से यहाँ आते हैं। ऐसा क्या ख़ास है इस एयरपोर्ट में आइए जानते हैं। 

स्कॉटलैंड का 'बारा एयरपोर्ट'

स्कॉटलैंड के बारा आइलैंड पर स्थित एयरपोर्ट दुनिया का एक ऐसा अनोखा एयरपोर्ट है जहाँ पक्के रनवे नहीं है। यहाँ हवाई जहाज़ सीधे समुद्र तट पर लैंड करते हैं। ये दुनिया का इकलौता कमर्शियल एयरपोर्ट है जहां विमान रेत से ही अपनी उड़ान भरते हैं। बारा द्वीप पर Traigh Mhor यानी समुद्र तट ही रनवे का काम करता है। इस जगह की दूसरी ख़ास बात ये है की यहाँ उड़ान घड़ी के समय के हिसाब से नहीं तय किये जाते बल्कि टाइड के हिसाब से तय किये जाते हैं। हाई टाइड की स्थिति में ये रेतीला रनवे पानी में डूब जाता है इसलिए हमेशा लो टाइड के समय ही लैंडिंग होती है। 

Loading Ad...

जब उड़ानों का समय नहीं होता तब इस बीच को स्थानीय लोग और पर्यटकों के लिए खोल दिया जाता है। पायलट को पता चले की विमान कहाँ उतारना है इसके लिए समुद्र तट पर लकड़ी के डंडे लगाए गए हैं जो रनवे की दिशा और सीमा बताते हैं। 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

इस एयरपोर्ट के अलावा इस आइलैंड पर और भी कई घूमने की जगहें हैं जैसे किसिमुल कैसल, हीवल, हेबरीडियन गांव और यहाँ का वाइल्डलाइफ एडवेंचर।

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...