Advertisement
दिवाली पर Jeep का धमाका! SUV खरीदने पर 1.65 लाख रुपये तक की छूट, जानें पूरी डील
Jeep Best Offer: Jeep की सभी गाड़ियों पर यह छूट नहीं मिल रही है.. कंपनी की प्रीमियम SUV Wrangler पर फिलहाल कोई दिवाली ऑफर नहीं दिया जा रहा है..वहीं, Grand Cherokee की इस साल की सभी यूनिट्स बिक चुकी हैं.
Advertisement
Jeep Best Offer: दिवाली के मौके पर अगर आप एक दमदार और प्रीमियम SUV खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अच्छा हो सकता है. Jeep ने त्योहार के मौके पर अपनी दो पॉपुलर SUV Compass और Meridian पर शानदार ऑफर्स पेश किए हैं. इन गाड़ियों को खरीदने पर ग्राहकों को 1.65 लाख रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं. इन ऑफर्स में कंज्यूमर डिस्काउंट, कॉर्पोरेट बेनिफिट्स और कुछ खास ग्राहकों के लिए अतिरिक्त छूट शामिल है. यानी अगर आप लंबे समय से Jeep की SUV खरीदने का मन बना रहे थे, तो इस दिवाली आपको अच्छी डील मिल सकती है.
हालांकि, Jeep की सभी गाड़ियों पर यह छूट नहीं मिल रही है..कंपनी की प्रीमियम SUV Wrangler पर फिलहाल कोई दिवाली ऑफर नहीं दिया जा रहा है..वहीं, Grand Cherokee की इस साल की सभी यूनिट्स बिक चुकी हैं. इसलिए इन दोनों गाड़ियों को खरीदने पर फिलहाल किसी खास डिस्काउंट की उम्मीद नहीं करनी चाहिए..
Jeep Meridian पर मिल रहा 1.65 लाख रुपये तक का फायदा
Advertisement
Jeep Meridian खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए कंपनी ने अच्छी डील पेश की है. इसके चुनिंदा वेरिएंट्स पर 1.65 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। खास बात यह है कि 2024 में बनी Meridian खरीदने वाले ग्राहकों को 1.30 लाख रुपये तक का कॉर्पोरेट बेनिफिट भी मिल सकता है.. इसके अलावा डॉक्टर और लीजिंग कंपनियों से जुड़े ग्राहकों को 30,000 रुपये तक का अतिरिक्त फायदा दिया जा रहा है...
Advertisement
इंजन की बात करें तो Meridian में 2.0 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 170hp की पावर देता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है... इसके टॉप वेरिएंट्स में 4-व्हील ड्राइव की सुविधा भी दी गई है, इसकी एक्स-शोरूम कीमत 23.33 लाख रुपये से 37.92 लाख रुपये तक है.
दिवाली पर Nissan ने खोला ऑफर्स का पिटारा, Magnite और Gravite के साथ मिलेगी फ्री CNG किट
Advertisement
Jeep Compass पर भी 1.5 लाख रुपये तक की छूट
Jeep की दूसरी पॉपुलर SUV Compass पर भी कंपनी शानदार ऑफर दे रही है. इस गाड़ी को खरीदने पर ग्राहकों को 1.5 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स मिल सकते हैं. इसमें 1.10 लाख रुपये तक का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है, वहीं, डॉक्टर और लीजिंग कंपनियों को 15,000 रुपये तक का अतिरिक्त फायदा मिल सकता है;
Compass में भी 2.0 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 170hp की पावर जनरेट करता है.इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. इसके कुछ हायर वेरिएंट्स में 4-व्हील ड्राइव भी दिया गया है.
Advertisement
खरीदारी से पहले जान लें ये जरूरी बात
यह भी पढ़ें
Jeep के ये दिवाली ऑफर्स हर शहर और डीलरशिप पर एक जैसे नहीं होंगे. मिलने वाली छूट गाड़ी के वेरिएंट, मैन्युफैक्चरिंग ईयर और उपलब्ध स्टॉक पर निर्भर करेगी. इसलिए SUV खरीदने से पहले अपने नजदीकी Jeep शोरूम में जाकर ऑफर की पूरी जानकारी जरूर लें.. सही डील मिलने पर इस दिवाली आप अपनी पसंदीदा Jeep SUV को कम कीमत में घर ला सकते हैं.