Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

पुलिस ने काट दिया गलत चालान? घबराएं नहीं, ऑनलाइन शिकायत से कोर्ट तक ऐसे पाएं राहत

E-Challan: गलत चालान की शिकायत करने से पहले यह देखना जरूरी है कि आपके वाहन के नाम पर वास्तव में कौन-सा चालान दर्ज है. इसके लिए सरकारी e-Challan पोर्टल पर जाकर चालान नंबर, वाहन नंबर या ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित जानकारी के जरिए रिकॉर्ड देखा जा सकता है.

Image Source: Canva (Representative Image)
Loading Ad...

आजकल ट्रैफिक नियम तोड़ने पर चालान काटने का काम काफी हद तक ऑनलाइन सिस्टम से होता है. सड़क पर लगे कैमरे या ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई के आधार पर वाहन नंबर से e-Challan बन सकता है. लेकिन कभी-कभी सिस्टम में गलती, गलत वाहन नंबर दर्ज होने या फोटो और लोकेशन में गड़बड़ी के कारण ऐसा चालान भी बन जाता है, जो आपने किया ही नहीं.. ऐसी स्थिति में परेशान होने या बिना जांच किए तुरंत चालान भरने की जरूरत नहीं है. पहले पूरी जानकारी जांचें और अगर वाकई गलती है, तो आधिकारिक शिकायत व्यवस्था के जरिए इसे चुनौती दें. जिसमें कुछ भी चीजों के बाद ही कर सकते है, लेकिन जिसमे भी 

सबसे पहले चेक करें कि चालान सही है या नहीं

गलत चालान की शिकायत करने से पहले यह देखना जरूरी है कि आपके वाहन के नाम पर वास्तव में कौन-सा चालान दर्ज है. इसके लिए सरकारी e-Challan पोर्टल पर जाकर चालान नंबर, वाहन नंबर या ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित जानकारी के जरिए रिकॉर्ड देखा जा सकता है. यहां चालान की तारीख, रकम, स्थिति और उससे जुड़ी दूसरी जानकारी मिल सकती है. अगर रिकॉर्ड देखने के बाद आपको लगता है कि चालान गलत है, तो उसकी फोटो, स्क्रीनशॉट और दूसरे जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रख लें.

Loading Ad...

ऑनलाइन शिकायत कैसे करें?

Loading Ad...

अगर चालान में गलती है, तो MoRTH के e-Challan पोर्टल पर ‘Raise Grievance’ विकल्प के जरिए शिकायत की जा सकती है. शिकायत करते समय चालान नंबर, वाहन या DL नंबर, राज्य, शहर और समस्या से जुड़ी जानकारी मांगी जा सकती है. अपनी बात बताने के लिए एक छोटा विवरण लिखने और जरूरत पड़ने पर संबंधित फोटो या दस्तावेज अपलोड करने का विकल्प भी मिलता है.
हालांकि, हर राज्य में शिकायत की प्रक्रिया बिल्कुल एक जैसी नहीं है. आधिकारिक व्यवस्था के अनुसार कुछ राज्यों के मामलों में शिकायत NextGen e-Challan सिस्टम पर और दिल्ली के चालान के लिए Delhi Traffic Police के संबंधित पोर्टल पर करनी पड़ सकती है.. इसलिए शिकायत हमेशा अपने मामले से जुड़े आधिकारिक पोर्टल पर ही करें.

Tata को बड़ा झटका! इस Electric SUV ने Punch EV को पछाड़कर मारी बाजी

Loading Ad...

शिकायत के साथ सबूत जरूर रखें

सिर्फ यह लिख देना कि ‘चालान गलत है’ काफी नहीं हो सकता. अगर चालान में किसी दूसरे वाहन की फोटो लगी है, तो अपनी गाड़ी की फोटो, RC या दूसरे संबंधित दस्तावेज लगाए जा सकते हैं. अगर चालान की तारीख या जगह गलत है और उस समय आपकी गाड़ी वहां नहीं थी, तो इसे साबित करने वाले उपलब्ध रिकॉर्ड भी काम आ सकते हैं.शिकायत में वही जानकारी दें जिसे आप सही साबित कर सकते हैं.

मामला वर्चुअल कोर्ट पहुंच जाए तो?

Loading Ad...

अगर शिकायत के बावजूद मामला आगे बढ़कर Virtual Court में पहुंच गया है, तो वहां भी इसकी जानकारी देखी जा सकती है. आधिकारिक वर्चुअल कोर्ट वेबसाइट पर चालान या वाहन नंबर के जरिए केस खोजने की सुविधा होती है. जरूरत के अनुसार मोबाइल नंबर, CNR या पार्टी के नाम से भी केस तलाशा जा सकता है.
याद रखें: गलत चालान दिखने पर जल्दबाजी में भुगतान करने के बजाय पहले उसकी पूरी जानकारी जांचें, सबूत सुरक्षित रखें और संबंधित आधिकारिक शिकायत व्यवस्था का इस्तेमाल करें.

 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...