×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

UP Board Result 2026: अब नहीं बनेगी नकली मार्कशीट! UP बोर्ड ने जोड़े 16 हाई-टेक सिक्योरिटी फीचर्स, फर्जीवाड़े पर लगेगा ब्रेक

UP Board 2026: फर्जी मार्कशीट के कई मामले सामने आए थे. जिसके बाद बोर्ड ने इसे ज्यादा सुरक्षित और आधुनिक बनाने का फैसला लिया हैं .अब जो नई मार्कशीट जारी की जाएगी. वह पहले की तुलना में काफी अलग और ज्यादा सुरक्षित होगी.

Author
17 Mar 2026
( Updated: 17 Mar 2026
10:20 AM )
UP Board Result 2026: अब नहीं बनेगी नकली मार्कशीट! UP बोर्ड ने जोड़े 16 हाई-टेक सिक्योरिटी फीचर्स, फर्जीवाड़े पर लगेगा ब्रेक
Image Source: Social Media

UP Board Result 2026: यूपी में पढ़ने वाले कई लाख छात्रों के लिए इस साल एक बड़ी खबर समाने आई हैं. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad )यानी यूपी बोर्ड ने 10 वीं और 12 वीं की मार्कशीट को पूरी तरह नया रूप देने की तैयारी शुरू कर दी हैं. पिछले कुछ वर्षो में फर्जी मार्कशीट के कई मामले सामने आए थे. जिसके बाद बोर्ड ने इसे ज्यादा सुरक्षित और आधुनिक बनाने का फैसला लिया हैं .अब जो नई मार्कशीट जारी की जाएगी. वह पहले की तुलना में काफी अलग और ज्यादा सुरक्षित होगी. वहीं, बोर्ड का कहना हैं कि नए बदलावों का मकसद छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखना और मार्कशीट के साथ होने वाली किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकना हैं.

16 सेफ्टी फीचर्स के साथ आएगी नई मार्कशीट

इस बार उत्तर प्रदेश बोर्ड की मार्कशीट को खास तकनीक के साथ तैयार किया जा रहा है. इसमें करीब 16 अलग-अलग सेफ्टी फीचर्स जोड़े जा रहे हैं, जिससे इसकी नकल करना या उसमें बदलाव करना लगभग असंभव हो जाएगा.

कुछ फीचर्स ऐसे होंगे जिन्हें सामान्य तौर पर आंखों से देखा जा सकेगा, जैसे चमकदार होलोग्राम और खास तरह की डिजिटल कोडिंग. इसके अलावा कुछ ऐसे गुप्त सेफ्टी फीचर्स भी होंगे जिन्हें केवल अल्ट्रावॉयलेट (UV) लाइट या खास स्कैनिंग लेंस की मदद से ही पहचाना जा सकेगा. मार्कशीट में रेनबो प्रिंटिंग और एक खास तरह का वॉटरमार्क भी लगाया जाएगा, जो यह साबित करेगा कि दस्तावेज पूरी तरह असली है. इन सभी उपायों से फर्जी मार्कशीट बनाने वालों पर लगाम लगाई जा सकेगी.

अब न फटेगी और न ही पानी से खराब होगी मार्कशीट
इस बार बोर्ड ने मार्कशीट के कागज की गुणवत्ता पर भी ख़ासा ध्यान दिया है. पहले कई छात्र शिकायत करते थे कि उनकी मार्कशीट जल्दी फट जाती है या गलती से पानी गिर जाने पर खराब हो जाती है. नई व्यवस्था में मार्कशीट को वॉटरप्रूफ बनाया जा रहा है. इसका मतलब है कि अगर इस पर पानी गिर भी जाए तो इसकी स्याही नहीं फैलेगी और कागज भी खराब नहीं होगा.

इसके अलावा इसे नॉन-टीयरएबल (non-tearable )बनाया गया है, यानी इसे आसानी से फाड़ा भी नहीं जा सकेगा. इस बदलाव से छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि अब उनकी मार्कशीट लंबे समय तक सुरक्षित रह सकेगी.

अब बड़े A-4 साइज में मिलेगी मार्कशीट

पहले यूपी बोर्ड की मार्कशीट छोटे साइज में जारी होती थी, जिससे कई बार जानकारी पढ़ना मुश्किल हो जाता था. लेकिन अब इसे A-4 साइज के बड़े और प्रोफेशनल फॉर्मेट में जारी किया जाएगा.

नई मार्कशीट देखने में काफी आकर्षक होगी और किसी डिग्री सर्टिफिकेट की तरह लगेगी. इसमें छात्र की फोटो, क्यूआर कोड, रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी साफ और सुरक्षित तरीके से दर्ज की जाएगी.


कब आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं इस साल 12 मार्च 2026 को खत्म हो चुकी हैं. अब बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन का शेड्यूल भी तय कर दिया है.
कॉपियों की चेकिंग का काम 18 मार्च से 31 मार्च 2026 के बीच किया जाएगा. इसके बाद रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी. पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि अप्रैल के दूसरे या तीसरे हफ्ते में रिजल्ट घोषित किए जा सकते हैं. छात्र अपने रिजल्ट और अन्य अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर नजर बनाए रख सकते हैं.

छात्रों के लिए क्यों अहम है यह बदलाव

यह भी पढ़ें

नई मार्कशीट व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि छात्रों के शैक्षणिक दस्तावेज ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बन जाएंगे. इससे कॉलेज में दाखिले, नौकरी या अन्य किसी प्रक्रिया के दौरान मार्कशीट की सत्यता पर कोई सवाल नहीं उठेगा.इस तरह यूपी बोर्ड का यह कदम छात्रों के भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा और जरूरी बदलाव माना जा रहा है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें