×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

गुरुग्राम में LPG ATM की शुरुआत, अब 2-3 मिनट में मिलेगा भरा सिलेंडर

LPG ATM: गुरुग्राम से एक ऐसी खबर आई हैं , जो आम लोगों के लिए राहत जैसी लगती हैं. वहीं यहां अब LPG ATM की शुरुआत की गई हैं, यानी अब गैस सिलेंडर के लिए ना लंबा इंतजार, ना बार -बार फ़ोन करने की झंझट. बस कुछ मिनटों में आपका सिलेंडर तैयार.

Author
19 Mar 2026
( Updated: 19 Mar 2026
10:14 AM )
गुरुग्राम में LPG ATM की शुरुआत, अब 2-3 मिनट में मिलेगा भरा सिलेंडर
Image Source: Social Media
Advertisement

LPG ATM launched in Gurugram: इन दिनों मिडिल ईस्ट युद्ध में बढ़ते तनाव का असर धीरे -धीरे हमारे रोजमर्रा के जीवन पर भी दिखने लगा है. सबसे ज्यादा परेशानी गैस सिलेंडर को लेकर हो रही है, कहीं बुकिंग नहीं हो पा रही, तो कहीं लोग कई दिनों से डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में गुरुग्राम से एक ऐसी खबर आई हैं , जो आम लोगों के लिए राहत जैसी लगती हैं. वहीं यहां अब LPG ATM की शुरुआत की गई हैं, यानी अब गैस सिलेंडर के लिए ना लंबा इंतजार, ना बार -बार फ़ोन करने की झंझट. बस कुछ मिनटों में आपका सिलेंडर तैयार...

कहाँ लगा है ये LPG ATM और किसने शुरू किया?

यह नई सुविधा सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली (Central Park Flower Valley) में शुरू की गई है. इसे भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लगाया है. जैसे हम पैसे निकालने के लिए ATM जाते हैं, वैसे ही अब गैस सिलेंडर भी मशीन से मिल सकेगा वो भी 24 घंटे, कभी भी.

हल्के और स्मार्ट - नए जमाने के सिलेंडर

Advertisement

इस ATM में जो सिलेंडर मिलते हैं, वो पुराने भारी लोहे वाले नहीं हैं. ये खास “कंपोजिट सिलेंडर” होते हैं, फाइबर से बने, हल्के और साफ-सुथरे.
जहां आम सिलेंडर गैस भरने के बाद करीब 30 किलो तक भारी हो जाता है, वहीं ये नए सिलेंडर करीब 15 किलो के आसपास ही रहते हैं. यानी उठाना आसान, घर में रखना आसान. सबसे दिलचस्प बात, इनकी बॉडी थोड़ी ट्रांसपेरेंट होती है. मतलब आप खुद देख सकते हैं कि अंदर कितनी गैस बची है. अब अंदाज़ा लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि सिलेंडर कब खत्म होगा.

मशीन कैसे काम करती है 

यह मशीन एक बार में करीब 10 सिलेंडर रख सकती है.जैसे ही सिलेंडर कम होने लगते हैं, यह खुद ही गैस एजेंसी को सूचना भेज देती है, ताकि स्टॉक खत्म न हो.

अब सबसे जरूरी बात - इसे इस्तेमाल कैसे करें?

प्रोसेस बिल्कुल सीधा और आसान है:

Advertisement

मशीन पर अपना मोबाइल नंबर डालें
OTP से वेरिफिकेशन करें
अपने खाली सिलेंडर का QR या बारकोड स्कैन करें
UPI या कार्ड से पेमेंट करें
बस… इसके बाद मशीन आपका खाली सिलेंडर अंदर ले लेती है और तुरंत भरा हुआ सिलेंडर बाहर दे देती है.
पूरा काम सिर्फ 2–3 मिनट में हो जाता है - ना लाइन, ना इंतज़ार.

 24 घंटे सुविधा - अब समय की कोई पाबंदी नहीं

इस LPG ATM की सबसे बड़ी राहत यही है कि यह 24×7 खुला रहता है. चाहे सुबह जल्दी गैस खत्म हो जाए या रात को अचानक जरूरत पड़ जाए- आप कभी भी जाकर सिलेंडर ले सकते हैं. अब “डिलीवरी कब आएगी?” वाला सवाल धीरे-धीरे खत्म हो सकता है.

आसान होती सुविधाएं

Advertisement

यह भी पढ़ें

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई चाहता है कि काम जल्दी और आसान हो. LPG ATM उसी दिशा में एक छोटा लेकिन बड़ा कदम है.
अगर यह प्रयोग सफल होता है, तो आने वाले समय में हमें अपने शहरों में भी ऐसी मशीनें देखने को मिल सकती हैं. और तब गैस सिलेंडर लेना भी उतना ही आसान हो जाएगा, जितना ATM से पैसे निकालना.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें