UP में निवेश बढ़ाने पर जोर... CM योगी से कनाडा के उच्चायुक्त की अहम मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा
यूपी के सीएम योगी ने बुधवार को कनाडा के उच्चायुक्त क्रिस्टोफर कूटर ने मुलाकात की. इस बैठक में निवेश, तकनीक और कौशल विकास पर चर्चा हुई. कूटर ने यूपी को उभरता निवेश हब बताते हुए यहां के विकास और नीतियों की सराहना की.
Follow Us:
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कनाडा के उच्चायुक्त क्रिस्टोफर कूटर ने शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच राज्य में निवेश, प्रौद्योगिकी सहयोग और कौशल विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. इस बैठक को राज्य के लिए एक बड़े अवसर के रूप में देखा जा रहा है.
उच्चायुक्त क्रिस्टोफर कूटर ने भारत और कनाडा के बीच व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने की बात कही. उन्होंने उत्तर प्रदेश को तेजी से उभरता हुआ निवेश और इनोवेशन हब बताया. साथ ही मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुए आधारभूत ढांचे के विकास, नीतिगत सुधार और सुशासन की सराहना भी की. उनके अनुसार, यूपी अब वैश्विक निवेशकों के लिए भरोसेमंद गंतव्य बन चुका है.
इन सेक्टर्स में बढ़ेगा सहयोग
सीएम योगी की इस बैठक में ग्रीन एनर्जी, एलएनजी और एलपीजी, क्रिटिकल मिनरल्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडवांस टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया. माना जा रहा है कि इन सेक्टर्स में साझेदारी से राज्य को नई आर्थिक गति मिल सकती है और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.
Had a courtesy meeting in Lucknow today with H.E. Mr. Christopher Cooter, High Commissioner of Canada in India.@CanadaInIndia pic.twitter.com/aXVbRWWnWd
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 18, 2026
शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट पर फोकस
उच्चायुक्त ने शिक्षा और अनुसंधान को भी साझेदारी का अहम हिस्सा बताया. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग से कौशल विकास और नवाचार को नई दिशा मिलेगी. साथ ही यह भी संकेत दिया कि कनाडाई कंपनियां उत्तर प्रदेश में दीर्घकालिक निवेश के अवसरों का आकलन कर रही हैं.
सीएम योगी ने निवेशकों को दिया निमंत्रण
सीएम योगी ने राज्य में निवेश-अनुकूल माहौल, बेहतर कनेक्टिविटी और तेजी से बढ़ते औद्योगिक विकास का जिक्र किया. उन्होंने कनाडा की कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए खुला आमंत्रण दिया. साथ ही उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और ब्रह्मोस परियोजना का उल्लेख करते हुए प्रदेश की औद्योगिक क्षमता को रेखांकित किया.
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि इस बैठक के अंत में दोनों पक्षों ने निवेश, तकनीकी सहयोग और कौशल विकास के क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई. सीएम योगी ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार निवेशकों के लिए पारदर्शी और उद्योग-अनुकूल वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें