×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2026 में LSG के साथ दिखाएंगे दम, ऋषभ पंत बने उनके खास दोस्त

पंत ने अर्जुन के डेडिकेशन की भी तारीफ की कि वह अपनी शादी के ठीक एक दिन बाद सीजन की तैयारी के लिए युवराज सिंह से जुड़ गए.

Author
19 Mar 2026
( Updated: 19 Mar 2026
04:41 PM )
अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2026 में LSG के साथ दिखाएंगे दम, ऋषभ पंत बने उनके खास दोस्त
Advertisement

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का करियर अभी तक क्लिक नहीं कर पाया है. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में भी अर्जुन अपनी मजबूत पहचान बनाने के लिए लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं. आईपीएल 2026 में अर्जुन मुंबई इंडियंस की जगह लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे. 

अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2026 में एलएसजी के साथ दिखाएंगे दम

अर्जुन अगले सीजन में अपना प्रभाव छोड़ने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इस सीजन में उन्हें कप्तान ऋषभ पंत के साथ काम करना है. एलएसजी ने अभ्यास सत्र का एक वीडियो साझा किया है जिसमें पंत और अर्जुन एक दूसरे से बातचीत करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान पंत अर्जुन के बल्ले का वजन जानकर हैरान हो जाते हैं. 

Advertisement

एलएसजी में पक्के दोस्त बने पंत और अर्जुन 

वीडियो में पंत ने अर्जुन से उनके बल्ले का वजन पूछा. अर्जुन ने बताया, "1220 ग्राम." इतना सुनकर पंत हैरान रह गए. पंत ने पूछा कि भारी बल्ले से खेलने का क्या फायदा है, तो अर्जुन ने जवाब दिया, "इसे छूने पर भी उड़ता है. पापा 1310-1315 के साथ खेलते थे. मैं 1200 से नीचे नहीं जाता." 

Advertisement

अर्जुन तेंदुलकर और ऋषभ पंत की उम्र में ज्यादा अंतर नहीं है. इसलिए एलएसजी कैंप में मिलते ही दोनों दोस्त बन गए हैं. वीडियो में पंत एक जगह अर्जुन से यह कहते हुए दिखते हैं कि जब भी जरूरत होगी, वह उनके लिए मौजूद रहेंगे. 

ऋषभ पंत ने की अर्जुन तेंदुलकर की तारीफ 

पंत ने अर्जुन के डेडिकेशन की भी तारीफ की कि वह अपनी शादी के ठीक एक दिन बाद सीजन की तैयारी के लिए युवराज सिंह से जुड़ गए. 

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और बाएं हाथ के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में गोवा की तरफ से खेलते हैं. अर्जुन ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से 2023 में केकेआर के खिलाफ डेब्यू किया था. 26 साल के इस खिलाड़ी ने 5 मैचों की 1 पारी में 13 रन बनाए हैं और 3 विकेट लिए हैं. आईपीएल 2026 से पहले अर्जुन एलएसजी से जुड़े थे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें