न्यूज
05 Aug, 2025
07:12 PM
'स्वतंत्रता दिवस पर सूर्यास्त के बाद राष्ट्रीय ध्वज उतारना सही या गलत? केरल हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, कहा - इसमें अनादर या अपमान की मंशा न हो...
केरल हाई कोर्ट ने साल 2015 के एक मामले में बड़ा फैसला सुनाया है. 15 अगस्त 2015 को अंगमाली नगर पालिका के सचिव द्वारा सूर्यास्त के बाद भी राष्ट्रीय ध्वज को न उतारने को लेकर दर्ज आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया है. बता दें राष्ट्रीय सम्मान अधिनियम, 1971 की धारा 2(a) के तहत भारतीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में पूर्व सचिव पर यह आरोप लगा था.