न्यूज
06 Aug, 2025
11:08 AM
झारखंड के गुमला में 15 लाख का इनामी नक्सली मार्टिन एनकाउंटर में ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
झारखंड पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. पीएलएफआई सुप्रीमो और 15 लाख का इनामी नक्सली मार्टिन केरकेट्टा गुमला जिले में मुठभेड़ में मारा गया. वह दो दशक से झारखंड के कई जिलों में 70 से अधिक नक्सली वारदातों में वांटेड था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ऑपरेशन चलाया, जिसमें मार्टिन ढेर हो गया.