न्यूज
09 Feb, 2025
11:50 AM
Art और आस्था का अद्भुत मिलन, चावल से बनाई रामलला की विशाल प्रतिमा
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। यूपी के फतेहपुर के शैलेंद्र उत्तम ने रामलला की प्रतिमा से प्रेरित होकर चावल के दाने से 11 फीट ऊंची विशाल मूर्ति बनाई। इस मूर्ति को बनाने में करीब 560 किलो चावल और 2 लाख रुपये खर्च हुए। शैलेंद्र ने यह कला राम के प्रति किसानों की आस्था को प्रकट करने के लिए बनाई। इससे पहले भी वे लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपनी कला के लिए नाम दर्ज करवा चुके हैं।