आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कोलकाता में ‘100 व्याख्यान माला’ कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत स्वाभाविक रूप से एक हिंदू राष्ट्र है और इसके लिए किसी संवैधानिक मंजूरी की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने सूर्य के उदाहरण से समझाते हुए कहा कि संसद संविधान में यह शब्द जोड़े या न जोड़े.
-
न्यूज22 Dec, 202502:48 AM‘सूर्य की तरह स्पष्ट है हिंदू राष्ट्र…’, RSS प्रमुख मोहन भागवत का दो टूक संदेश, कहा- इसे संवैधानिक मंजूरी की जरूरत नहीं
-
न्यूज13 Dec, 202504:52 AMभारत में ‘तेरे टुकड़े हों’ जैसी भाषा नहीं होगी बर्दाश्त... संघ प्रमुख मोहन भागवत का दो टूक संदेश, कहा- राष्ट्रहित सर्वोपरि
मोहन भागवत ने अंडमान में कहा कि देश तोड़ने वाली भाषा का भारत में कोई स्थान नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि संविधान और समाज दोनों एकता की बात करते हैं, ऐसे में छोटे स्वार्थों के लिए टकराव गलत है और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए.
-
न्यूज02 Dec, 202505:44 AMPM मोदी बोलते हैं तो दुनिया सुनती है...भारत की बढ़ती ताकत पर बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत, क्यों कहा कि लोगों से हुई देरी?
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने वैश्विक मंच पर बढ़ती भारत की ताकत और बदलती छवि पर बड़ी बात कही है. उन्होंने पीएम मोदी को लेकर भी कहा कि जब भी वो बोलते हैं तो दुनिया उन्हें गंभीरता से सुनती है. उन्होंने इसकी वजह भी बताई कि भारत ने दुनिया को मजबूर कर दिया है कि उसे हमारी बात सुननी होगी, ध्यान देना होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि भारत की ताकत अब उन जगहों पर प्रकट होने लगी है, जहां उसे कायदे से, सही मायनों में प्रकट होना चाहिए.
-
न्यूज30 Nov, 202510:23 AM'हम तो अपनी मातृभाषा भी भूल गए हैं...', नागपुर में RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- हमारी भाषाई विरासत का क्षय हो रहा
RSS चीफ मोहन भागवत ने कहा कि 'हमारी भाषाई विरासत का क्षय हो रहा है. एक समय था, जब रोजमर्रा के जीवन में सारा संचार संस्कृत में होता था. अब हाल यह है कि अमेरिका के प्रोफेसर हमें संस्कृत पढ़ाते हैं.' उन्होंने कहा कि भाषाई चेतना को लेकर हमें आत्ममंथन करने की जरूरत है.
-
न्यूज21 Nov, 202505:44 AM‘मैं दखल नहीं देता, लेकिन…’, मणिपुर में क्यों है जरूरी है स्थायी सरकार? RSS प्रमुख मोहन भागवत ने बताया
संघ प्रमुख मोहन भागवत तीन दिन के दौरे पर मणिपुर पहुंचे जहां उन्होंने सामाजिक सद्भाव और एकता पर जोर दिया. संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मणिपुर में नई सरकार का गठन जरूरी है और इसके प्रयास जारी हैं.
-
Advertisement
-
न्यूज09 Nov, 202502:36 PM'भारत का राष्ट्रीय ध्वज भगवा ही होता लेकिन गांधी ने...', RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- इसके लिए हुई थी सिफारिश
बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे पर अपना बयान देते हुए कहा कि 'राष्ट्रीय ध्वज पहली बार 1933 में तय किया गया था और ध्वज समिति ने सर्वसम्मति से पारंपरिक भगवा को स्वतंत्र भारत का ध्वज बनाने की सिफारिश की थी.'
-
न्यूज09 Nov, 202504:21 AM'हिंदू है भारत के असली...', बेंगलुरु में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बताया देश के लिए RSS का क्या है अगला लक्ष्य?
बेंगलुरु में आयोजित कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ का उद्देश्य सत्ता पाना नहीं, बल्कि राष्ट्र के गौरव के लिए समाज को संगठित करना है. उन्होंने कहा कि भारत में कोई अहिंदू नहीं है, क्योंकि सभी एक ही पूर्वजों के वंशज हैं और देश की मूल संस्कृति हिंदू है. भागवत ने जोर देकर कहा कि हिंदू होना केवल एक पहचान नहीं, बल्कि भारत के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है.
-
न्यूज05 Oct, 202508:31 PM'वहां फिर से डेरा डालना है, वो अपना कमरा है...', संघ प्रमुख मोहन भागवत का PoK पर बड़ा बयान, कहा- उसे वापस लेना है
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारी विद्रोह के बीच संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि PoK भारत का ही हिस्सा है, वो बिछड़ गया था, वो अपना ही एक कमरा है, उसे किसी ने हथिया लिया है, उसे वापस हासिल करना ही होगा, वहां जाकर डेरा डालना है.
-
न्यूज15 Sep, 202501:30 AM'भारत 3000 वर्षों तक विश्व गुरु था...,' RSS प्रमुख मोहन भागवत ने ब्रिटेन को दिखाया आईना, कहा - हम कभी बंट गए थे फिर से जुड़ेंगे
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने इंदौर में एक पुस्तक विमोचन समारोह में इशारों-इशारों में ब्रिटेन पर हमला बोला है. उन्होंने आजादी से पहले ब्रिटेन के एक तत्कालीन प्रधानमंत्री के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि 'उन्होंने कहा था कि भारत आगे चलकर बंट जाएगा, लेकिन आज इंग्लैंड खुद बंट रहा है, हम कभी नहीं बंटे, कुछ बंटे भी हैं, तो उसे भी मिला लेंगे.'
-
न्यूज31 Aug, 202509:18 AMधर्म का मतलब सबको अपनेपन से देखना...संघ की असली ताकत उसके साधारण स्वयंसेवक, बिलासपुर में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि समाज में प्रेम और अपनत्व का प्रसार करके, स्वयंसेवक शक्ति उत्पन्न करते हैं. आरएसएस प्रमुख ने कहा कि स्वयंसेवकों द्वारा 100 वर्षों से की जा रही मौन तपस्या के बल पर हम इस मुकाम तक पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि अपनेपन की भावना जगाएं और दुनिया के सामने एक मिसाल बनें.
-
न्यूज28 Aug, 202508:38 AMमंदिर, पानी और श्मशान में कोई भेद नहीं होना चाहिए... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा - हमारे हिंदुस्तान का उद्देश्य विश्व कल्याण है
RSS अपने 100 वर्ष पूरे होने के खास मौके को शताब्दी वर्ष के नाम से सेलिब्रेट कर रही है. इसको लेकर देश भर अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इस दौरान RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि 'मंदिर, पानी और श्मशान में कोई भेद नहीं होना चाहिए.' उन्होंने हिंदुत्व और हिंदू विचारधारा पर बात करते हुए कहा कि 'हिंदुत्व क्या है? हिंदू विचारधारा क्या है? संक्षेप में कहें तो दो शब्द हैं, सत्य और प्रेम.'
-
न्यूज27 Aug, 202510:30 AM'आखिर कब तक बचाएंगे भगवान राम और शिवाजी...', RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा - हर हिंदू को खुद उठानी होगी जिम्मेदारी
दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 'RSS की 100 वर्ष यात्रा नए क्षितिज' विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख ने कहा कि 'विविधता में भी एकता है और विविधता एकता का ही नतीजा है. कुछ लोग जानते हैं, लेकिन खुद को हिंदू नहीं मानते, जबकि कुछ अन्य इसे नहीं जानते.'
-
न्यूज27 Aug, 202510:19 AM'हिंदू राष्ट्र सत्ता नहीं, संस्कृति है...', संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने समझाया विश्व गुरु का कॉन्सेप्ट
सरसंघचालक मोहन भागवत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने पर संबोधित करते हुए आज़ादी के आंदोलन में संघ की भूमिका पर प्रकाश डाला. उन्होंने हिंदू राष्ट्र और विश्व गुरु की परिभाषा समझाई और कहा कि संघ का उद्देश्य केवल संगठन चलाना नहीं, बल्कि भारत की जय-जयकार और विश्व में अग्रणी स्थान दिलाना है. उन्होंने मानवता को एक बताते हुए कहा कि विविधता ही दुनिया की सुंदरता है और हर रंग का अपना योगदान है.