×
जिस पर देशकरता है भरोसा

लव मैरिज, धोखा और प्रताड़ना…. क्रिकेटर अमित मिश्रा के खिलाफ कोर्ट पहुंची मॉडल पत्नी, लगाए गंभीर आरोप

क्रिकेटर अमित मिश्रा की पत्नी गरिमा तिवारी ने पति और ससुराल वालों पर दहेज, मारपीट और प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है. आरोप है कि अमित मिश्रा के रसूख के चलते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.

Author
10 Mar 2026
( Updated: 10 Mar 2026
11:48 AM )
लव मैरिज, धोखा और प्रताड़ना…. क्रिकेटर अमित मिश्रा के खिलाफ कोर्ट पहुंची मॉडल पत्नी, लगाए गंभीर आरोप

क्रिकेट जगत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. क्रिकेटर अमित मिश्रा की पत्नी गरिमा तिवारी ने उन पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कोर्ट का रुख किया है. क्रिकेटर की पत्नी ने उनके खिलाफ कानपुर कोर्ट में दहेज, घरेलू हिंसा, अवैध संबंध और मानसिक प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है. 

UP के क्रिकेटर अमित मिश्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पत्नी गरिमा तिवारी ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीन केस दर्ज करवाए हैं. उन्होंने अब तक पति अमित मिश्रा पर तीन केस फाइल करवा दिए हैं. आखिरी बार 9 मार्च को उन्होंने केस दायर किया है. जिसके बाद कोर्ट ने क्रिकेटर और उनके परिवार को नोटिस जारी कर दिया है. बताया जा रहा है दोनों के बीच एक साल से अनबन चल रही है. गरिमा ने अप्रैल 2025 को पति के खिलाफ पहला केस दर्ज करवाया था. 

अमित मिश्रा की पत्नी गरिमा तिवारी ने क्या आरोप लगाए? 

कानपुर के बिरहाना रोड की रहने वाली गरिमा तिवारी का कहना है कि एक साल से वह न्याय की गुहार लगा रही हैं. पुलिस ने क्रिकेटर अमित मिश्रा की रसूख और पहुंच के चलते कोई कार्रवाई नहीं की. जिसके बाद उन्होंने मजबूरन कोर्ट का रुख किया. गरिमा ने एक करोड़ हर्जाना देने की मांग की है.

शादी के बाद ही टॉर्चर शुरू- गरिमा

गरिमा तिवारी ने बताया कि साल 2020 में दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम से हुई थी. दोनों ने कुछ महीनों तक बातचीत की और अमित मिश्रा ने उन्हें प्रपोज कर दिया. दोनों परिवारों की रजामंदी से 26 अप्रैल 2021 अमित और गरिमा की शादी हो गई. गरिमा का कहना है कि शादी के दूसरे दिन से ही उनके साथ टॉर्चर शुरू हो गया था. गरिमा ने ये भी आरोप लगाया कि उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया. 

गरिमा तिवारी ने पति पर धोखा देने का भी आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि शादी के एक साल बाद ही उन्हें अमित के फोन में दूसरी लड़की से चैट्स मिले. गरिमा के वकील करीम अहमद का कहना है कि गरिमा को इतना टॉर्चर किया गया था कि उन्होंने एक बार सुसाइड करने की कोशिश भी की. 

यह भी पढ़ें- सुपर मॉडल Wife को धोखा देकर असिस्टेंट संग चलाया चक्कर, इस दिग्गज क्रिकेटर को मंहगी पड़ी बेवफाई, देने पड़े 300 करोड़

गरिमा ने अमित मिश्रा के परिवार पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि वह डिप्रेशन का शिकार हैं और उनका इलाज चल रहा है. उन्होंने एक करोड़ के हर्जाने के साथ, 15 हजार रुपए मासिक भत्ता, स्त्री धन वापसी और घर में रहने का अधिकार मांगा है. गरिमा तिवारी मॉडल रह चुकी हैं. 

कौन हैं अमित मिश्रा? 

यह भी पढ़ें

कानपुर के मीरपुर कैंट के रहने वाले अमित मिश्रा रणजी और IPL में खेल चुके हैं. वह IPL में गुजरात लॉयंस, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं. फिलहाल वह स्पोर्ट्स कोटे से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें