×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

भूरे रंग का ये फल हार्ट अटैक के खतरे को करता कम, बस जान लें कैसे करना है इसका सेवन

चीकू का सेवन हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में बहुत मदद करता है. दिल और रक्त संचार को बेहतर रखने में कारगर साबित होता है. इस छोटे से फल में भरपूर मात्रा में पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन सी, विटामिन ए और फाइबर पाया जाता है.

भूरे रंग का ये फल हार्ट अटैक के खतरे को करता कम, बस जान लें कैसे करना है इसका सेवन

 चीकू फल न केवल स्वाद में लाजवाब होने के साथ ही इसके औषधीय गुण इसे एक प्राकृतिक स्वास्थ्यवर्धक बनाते हैं. यह हृदय और रक्त वाहिनियों से लेकर किडनी तक के लिए बेहद फायदेमंद है.

 दिल को रखे स्वास्थ 

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, चीकू का सेवन हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में बहुत मदद करता है. दिल और रक्त संचार को बेहतर रखने में कारगर साबित होता है. इस छोटे से फल में भरपूर मात्रा में पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन सी, विटामिन ए और फाइबर पाया जाता है. ये सभी तत्व मिलकर हृदय और रक्त वाहिनियों की सेहत को सुधारते हैं. पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है। मैग्नीशियम रक्त वाहिकाओं को आराम देता है और धमनियों में प्लाक जमा होने से रोकता है. इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं की संभावना घटती है.

एनीमिया को करे दूर, किडनी को रखे स्वस्थ 

आयुर्वेद में भी चीकू को खासा स्थान प्राप्त है. चीकू खून की कमी या एनीमिया को भी दूर करने में सहायक है. इसमें मौजूद आयरन और फोलिक एसिड लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करते हैं. नियमित रूप से चीकू खाने से हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है और शरीर में ऑक्सीजन का संचार बेहतर होता है. यह किडनी को भी स्वस्थ रखता है. 

कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मददगार

चीकू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं और किडनी पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ने देते. इसके अलावा, चीकू में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करती है. खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) घटने से धमनियां साफ रहती हैं और रक्त प्रवाह सुचारू होता है.

पाचन को रखे दुरुस्त 

चीकू एक सस्ता, आसानी से उपलब्ध और स्वादिष्ट फल है, जो पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है, जिससे अपच और कब्ज जैसी समस्याएं कम होती हैं. 

डायबिटीज के मरीज़ सीमित मात्रा में खाएं 

डायबिटीज के मरीजों को इसे सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह से लेना चाहिए, क्योंकि इसमें प्राकृतिक शर्करा होती है. 

कैसे करें चीकू का सेवन

चीकू का सेवन सुबह या नाश्ते में करना सबसे अच्छा होता है, क्योंकि यह तुरंत ऊर्जा देता है. इसे अच्छी तरह धोकर, छीलकर और काले बीज निकालकर सीधे खाया जा सकता है, या फिर स्मूदी, मिल्कशेक, फ्रूट सलाद, और ओटमील के साथ मिलाकर पौष्टिक नाश्ता बना सकते हैं. यह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें