गर्मियों में अमृत: नारियल पानी से रखें शरीर ठंडा, हाइड्रेटेड और स्वस्थ
आयुष मंत्रालय के अनुसार, नारियल पानी पोटैशियम का बहुत अच्छा स्रोत है, जो शरीर के लिए जरूरी खनिज है. यह दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है.
Follow Us:
गर्मियों के मौसम ने दस्तक दे दी है और देश के कई हिस्सों में हर दिन तापमान बढ़ता जा रहा है. बढ़ते तापमान के बीच शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाना और अंदर से ठंडक प्रदान करना बेहद जरूरी है. ऐसे में नारियल पानी बेहतरीन विकल्प है, जो पोषक तत्वों से भरपूर और शरीर को प्राकृतिक तरीके से हाइड्रेट रखता है.
गर्मियों में अमृत समान नारियल पानी
गर्मियों में रोजाना कम से कम एक-दो नारियल पानी का सेवन जरूर करना चाहिए. यह किसी भी उम्र के व्यक्ति के लिए सुरक्षित और प्राकृतिक पेय है. बाजार में मिलने वाले पैकेज्ड ड्रिंक्स या सोडा के बजाय ताजा नारियल पानी में कोई मिलावट या अतिरिक्त चीनी नहीं होती. आयुर्वेद के अनुसार नारियल पानी गर्मियों में अमृत से कम नहीं है.
शरीर को प्राकृतिक रूप से रखे हाइड्रेट
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, नारियल पानी गर्मियों का सबसे अच्छा और प्राकृतिक साथी है. यह शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है, एनर्जी देता है और प्राकृतिक रूप से ठंडक पहुंचाता है. नारियल पानी को आयुर्वेद में पित्त-शामक पेय माना जाता है, यानी यह शरीर में बढ़े हुए पित्त दोष को शांत करता है. गर्मी में पसीना ज्यादा आने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है, जिससे थकान, कमजोरी, सिरदर्द और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं. नारियल पानी इन सभी समस्याओं से बचाव करता है क्योंकि इसमें प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं.
क्यों नारियल पानी है सबसे बेहतरीन विकल्प
आयुष मंत्रालय के अनुसार, नारियल पानी पोटैशियम का बहुत अच्छा स्रोत है, जो शरीर के लिए जरूरी खनिज है. यह दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है. गर्मी में व्यायाम या बाहर काम करने के बाद नारियल पानी पीने से थकान जल्दी दूर होती है और शरीर में ताजगी आती है. इसके अलावा, नारियल पानी पाचन तंत्र को सुचारू रखता है.
यह भी पढ़ें
इसमें मौजूद एंजाइम्स भोजन को आसानी से पचाने में मदद करते हैं और कब्ज जैसी समस्या से राहत देते हैं. त्वचा के लिए भी यह बहुत लाभकारी है. नियमित सेवन से त्वचा में नमी बनी रहती है, दाने-फुंसियां कम होते हैं और गर्मी से होने वाले संक्रमण से बचाव होता है.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें