×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

गर्मियों के आते ही चिपचिपे हो जाते हैं बाल, सभी परेशानियों से निजात दिलाएंगे ये तेल, अगर जान लेंगे इस्तेमाल करने का सही तरीका

बालों की देखभाल केवल बाहरी सौंदर्य तक सीमित नहीं है, बल्कि शरीर के आंतरिक संतुलन, पोषण, और जीवनशैली का प्रतिबिंब है. भागदौड़ भरी जिंदगी में, जीवनशैली में सुधार के साथ, प्रकृति की गोद में मिली कुछ जड़ी-बूटियों के जरिए बालों को गहराई से पोषण दिया जा सकता है.

गर्मियों के आते ही चिपचिपे हो जाते हैं बाल, सभी परेशानियों से निजात दिलाएंगे ये तेल, अगर जान लेंगे इस्तेमाल करने का सही तरीका
Advertisement

गर्मियों की शुरुआत के साथ ही मौसम में चिपचिपापन भी शुरू हो जाता है, जो बालों और स्किन को बुरी तरीके से प्रभावित करता है. बाल उमस और पसीने की वजह से चिपचिपे होने लगते हैं और पसीने की वजह से आम दिनों की तुलना में ज्यादा झड़ते हैं. ऐसे में गर्मियों के दिनों में बालों की देखभाल करना जरूरी है.

बालों के लिए बेस्ट ये घरेलू तेल

आयुर्वेद में केशों की देखभाल केवल बाहरी सौंदर्य तक सीमित नहीं है, बल्कि शरीर के आंतरिक संतुलन, पोषण, और जीवनशैली का प्रतिबिंब है. भागदौड़ भरी जिंदगी में, जीवनशैली में सुधार के साथ, प्रकृति की गोद में मिली कुछ जड़ी-बूटियों के जरिए बालों को गहराई से पोषण दिया जा सकता है. हम आपको आयुर्वेद में वर्णित कुछ ऐसी जड़ी-बूटियों के माध्यम से बने तेलों के बारे में बताएंगे, जो बालों की रंगत सुधारने से लेकर बालों को कई चमक भी देते हैं. 

नारियल तेल से ऐसे बनाएं घरेलू तेल 

इसके लिए आंवला चूर्ण, कड़ी पत्ता, नारियल तेल और मेथी दाना को धीमी आंच पर उबाल लें. नारियल तेल में रंग में परिवर्तन के बाद तेल को कांच के बर्तन में छान कर रख लें। यह तेल बालों को पोषण देता है, बालों की चमक को बरकरार रखता है, रूसी को कम करता है और उन्हें मुलायम भी बनाता है. इस तेल का इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार करें.

Advertisement

तिल के तेल से ऐसे बनाएं घरेलू तेल 

दूसरा तरीका है, आंवला चूर्ण, भृंगराज चूर्ण, ब्राह्मी चूर्ण, जटामांसी चूर्ण, और तिल के तेल को धीमी आंच पर उबालें. रंग में परिवर्तन और सभी चीजों के पक जाने के बाद तेल को छानकर रख लें. यह तेल बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा दिलाता है, बालों में जमी गंदगी को साफ करता है, मानसिक तनाव से भी राहत देता है, और समय से पहले बालों के सफेद होने की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है. 

हफ्ते में कितनी बार लगाएं ये तेल 

हफ्ते में तीन बार इस तेल को गुनगुना करके बालों में लगाएं, और अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है तो हफ्ते में दो बार तेल मालिश के बाद बालों को अच्छे से शैम्पू से धो लें. कुछ ही महीनों में बालों में आए बदलाव खुद नज़र आने लगेंगे. इसके साथ शरीर को हाइड्रेटेड रखें और ओमेगा-3 और विटामिन ई की कमी शरीर में न होने दें. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें