Advertisement
बहुत बे-आबरू हो कर तिरे कूचे से हम निकले...ईरान में पाकिस्तान की भारी बेइज्जती, उल्टे पैर भगाए गए आसिम मुनीर
आसिम मुनीर ईरान गए थे ट्रंप का संदेश लेकर. उन्होंने अमेरिका की ओर से धमकी दी कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर लचीला रुख अपनाए. इस पर ईरान ने मुनीर को हड़काया और कहा कि जैसे आए हो वैसे ही निकल लो.
Advertisement
पाकिस्तान आए दिन अपनी बेइज्जती करता रहता है. इसी कड़ी में पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को ईरान से उल्टे पैर लौटना पड़ा है. कहा जा रहा है कि ईरान-अमेरिका जंग में पोस्ट मैन की भूमिका निभा रहा पाकिस्तान खुद को मध्यस्थ समझ बैठा और अमेरिका की तरफदारी करने लगा. शहबाज शरीफ फिर से ट्रंप की चापलूसी करने लगे और शांति का मसीहा करार देकर नोबेल पीस प्राइज की मांग करने लगे. इससे तेहरान बुरी तरह चिढ़ गया और मुनीर की तगड़ी क्लास लगा दी.
कहा जा रहा है कि बुधवार को ईरान के दौरे पर गए पाक आर्मी चीफ और फील्ड मार्शल को ईरान की नई सुरक्षा परिषद के प्रमुख मोहसेन रेजाई ने तगड़ी बेइज्जती कर दी और इशारों ही इशारों में दो टूक कह दिया कि जैसे आए हो, फौरन वापस लौट जाओ. ये दावा एक लेबनानी अखबार 'अल-अखबार' ने किया है.
ईरान से बेइज्जत होकर लौटे आसिम मुनीर
Advertisement
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुनीर ईरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का संदेश लेकर गए थे. उन्होंने ट्रंप की ओर से ईरान को अल्टीमेटम दी और कहा कि ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम छोड़ दे और यूरेनियम, परमाणु मेटेरियल को ईरान से बाहर जाने दे. कहा जा रहा है कि इसी बात पर ईरानी सुरक्षा परिषद के प्रमुख रेजाई का माथा ठनक गया. मुनीर के इसी प्रस्ताव पर वो भड़क गए और मुनीर के नेतृत्व में आए पाकिस्तानी डेलिगेशन को वापस जाने को कह दिया.
Advertisement
आपको बता दें कि मुनीर ने रेजाई को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से एक अल्टीमेटम दिया, जिसमें मांग की गई कि ईरान अपने पूरे परमाणु कार्यक्रम को छोड़ दे. इतना सुनते ही ईरानी अधिकारी भड़क गया और पाकिस्तान वापस जाने को कह दिया. 'ईरान इंटरनेशनल' की रिपोर्ट की मानें तो आसिम मुनीर ने ईरान से कहा कि वो अमेरिका के साथ बात में अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर लचीलापन दिखाए. इस पर ईरान ने कहा कि अमेरिका को ईरान की सात शर्तें माननें ही होंगी.
मुनीर से भयंकर गुस्से में मिले रेजाई, बॉडी लैंग्वेज से साफ चला पता
Advertisement
CNN-News18 ने मुनीर और रेजाई की मुलाकात के वीडियो का विश्लेषण किया और बॉडी लैंग्वेज को देखते हुए दावा किया कि इसमें रेजाई की दूसरी मुलाकातों और बैठकों से इतर किसी भी तरह की कूटनीतिक गर्मजोशी नहीं, ना ही सौहार्दपूर्ण राजनयिक शिष्टाचार थी, बल्कि मुनीर को दो टूक संदेश था कि पाकिस्तान को अपनी हरकतों से बाज आना चाहिए. उसका डबल गेम चलने वाला नहीं है.
इतना ही नहीं रेजाई का इस दौरान रवैया काफी सख्त और कंट्रोल्ड था. वीडियो को देखने के बाद साफ पता चलता है कि मुनीर बार-बार रेजाई की ओर झुक रहे हैं, सम्मान देने की कोशिश हो रही है, लेकिन रेजाई ने आम ईरानी ट्रेडिशन के अनुसार ही हाथ मिलाया, चुंबन हुआ. हालांकि पहले कि तरह ना तो कोई लंबा हैंडशेक ना ही कोई आत्मीयता दिखी. ऐसा लगा जैसे दो राइवल की कूटनीतिक हंसी है.
Major General Rezaei, Secretary of Iran's SNSC, in a meeting with Asim Munir, Pakistan's Army Chief: "Not a single particle of Iran's enriched nuclear material will ever leave the country." https://t.co/Pw60TOH0uZ
— IRIB (Islamic Republic of Iran Broadcasting) (@iribnews_irib) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 20, 2026Advertisement
Loading Ad...
ईरान से मुनीर को मिला दो टूक जवाब, पाकिस्तान मुंह ताकता रहा!
पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ के साथ भी उच्च-स्तरीय बातचीत की. बताया जाता है कि गालिबाफ ने मुनीर से कहा कि ईरान के पास कहने के लिए अब कुछ भी नया नहीं है.
ये भी पढ़ें: ‘पॉलिसी पढ़कर ही चुनी थी तस्वीरें’, प्रदर्शनी से फोटोज हटाने पर भड़के रेहान वाड्रा, बीकानेर हाउस का ‘सच’ बताया!
Advertisement
वहीं ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ के साथ भी पाकिस्तानी सेना प्रमुख द्विपक्षीय मुलाकात हुई. दोनों ने इस उच्च-स्तरीय बातचीत में मुनीर के जरिए ट्रंप को साफ कर दिया कि ईरान के पास कहने के लिए अब कुछ भी नया नहीं है, अमेरिका की ईरानी परमाणु कार्यक्रम पर बात नहीं मानी जा सकती. हां, अमेरिका को ईरान की सभी शर्तें माननी होंगी.
ये भी पढ़ें: 'विदेशी ताकतों से हाथ, देश में 'रिजीम चेंज' की साजिश...', राहुल गांधी पर BJP सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा खुलासा!
मुनीर ने ईरान को क्या धमकी दी!
Advertisement
लेबनानी अल-अखबार ने अपनी रिपोर्ट कहा कि मुनीर ने रेजाई से कहा कि वह अमेरिका की ओर से एक आखिरी चेतावनी लेकर आए हैं. इतना ही नहीं उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो ईरान के परमाणु ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमला हो सकता है, जिनमें पिकएक्स माउंटेन साइट भी शामिल है.
यह भी पढ़ें
इससे पहले मुनीर सऊदी अरब का संदेश लेकर ईरान पहुंचे थे, जहां उन्होंने ईरान को सऊदी की ओर से संदेश दिया और धमकी दी कि हूती विद्रोहियों को काबू करे. इस पर ईरान ने दो टूक कहा था कि वो हूतियों को कंट्रोल नहीं कर सकता, ना ही हूती विद्रोही गुट से उसका कोई संबंध है.