Advertisement
'ईरान से इतना ही प्यार है तो वहीं चले क्यों नहीं जाते...', आसिम मुनीर ने शियाओं को दी धमकी, पाकिस्तान में भारी बवाल
Asim Munir: आसिम मुनीर ने देश के कई उलेमाओं को इफ्तार पार्टी दी. 1 घंटे तक अपना भोंपू बजाया और कहा कि उन्हें (शियाओं को) अगर इतना ही ईरान से प्यार है तो मुल्क से बाहर चले जाना चाहिए. अब इस पर बवाल मच गया है.
Advertisement
ईरान और इजरायल-अमेरिका के साथ जंग के बीच पाकिस्तान में अलग ही बवाल मच गया है. पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर चौतरफा घिरते जा रहे हैं. एक तरफ ईरानी बॉर्डर पर सैन्य तनाव है तो वहीं अफगानिस्तान के साथ भी युद्ध जारी है. इसके अलावा अब शियाओं का गुस्सा भी अपनी फौज और सरकार के खिलाफ बढ़ता जा रहा है. उसकी मुख्य वजह है उसकी सरकार और सेना प्रमुख का तानाशाही वाला रवैया. कहा जा रहा है कि ये ऐसा मामला है जिसके बाद पाक में गृह युद्ध जैसे हालात पैदा हो सकते हैं. मुनीर ने शियाओं को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसपर बवाल खड़ा हो गया है. मुसलमानों का ही गुस्सा फूट पड़ा है.
आसिम मुनीर ने शिया मौलानाओं का किया अपमान!
आपको बताएं कि 18 मार्च को पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने उलेमाओं और अन्य लोगों को इफ्तार पार्टी दी और उन्हें हालिया ईरान-इजरायल जंग पर ब्रीफिंग के लिए बुलाया था. अब इसको लेकर ही बड़ा विवाद खड़ा हो रहा है. इसमें शामिल होने गए मौलाना सैयद हसनैन अब्बास गर्देजी ने खुलासा किया कि आसिम मुनीर का लहजा काफी तल्ख था. उन्होंने शियाओं को लेकर अपमानजनक बातें कीं और उनके देशप्रेम पर सवाल उठाया.
Advertisement
आसिम मुनीर ने किसके खिलाफ सीधे गोली मारने के आदेश दिए!
Advertisement
बकौल मौलाना गर्देजी उनसे कथित तौर पर ये भी कहा गया कि अगर उन्हें इतना ही ईरान से प्यार है तो ईरान चले जाएं. इस दौरान मुनीर ने गिलगित-बाल्टिस्तान, KPK, पिंडी, बलूचिस्तान में हालिया हमलों के हवाले से कहा कि उन्होंने (मुनीर ने) सेना को आदेश दे दिया है कि जो भी फौज की ओर बढ़े उन्हें सीधे गोली मार दो. इसका सीधा-सीधे शिया समुदाय से भी जोड़कर देखा जा रहा है.
'ईरान से इतना ही प्यार है तो वहीं चले जाओ'
Advertisement
सूत्र बताते हैं कि आसिम मुनीर ने इस इफ्तार बैठक में शिया उलेमाओं से कहा कि जिसे भी ईरान से प्यार है उसे मुल्क से बाहर निकल जाना चाहिए. मुनीर ने करीब करीब एक घंटे तक लगातार अपनी बात रखी. उलेमाओं ने इस दौरान मुनीर को टोका कि उनके भी कुछ सवाल हैं, उन्हें भी सुना जाए. इस दौरान फौज के लोगों ने कहा कि पहले आर्मी चीफ अपनी बात रख लें फिर सवाल लेगें. हालांकि ऐसा नहीं हो पाया, दो घंटे तक मुनीर ने अपना भोंपू बजाया और किसी की बात नहीं सुनी और बाद में एक प्रेस ब्रीफिंग भी जारी कर दी.
जिन्हें अमेरिका से प्यार वो भी मुल्क से निकल जाएं: मौलाना हसनैन अब्बास गर्देजी
Advertisement
पाकिस्तानी आर्मी चीफ की इस एक हाई-प्रोफाइल इफ्तार बैठक के बाद एक खिताब को संबोधित करते हुए मौलाना सैयद हसनैन अब्बास गर्देजी ने कहा कि उनकी वतनपरस्ती पर सवाल उठाया गया. उन्होंने आगे कहा कि इस मुल्क के लिए शियाओं ने अपनी जानें दी हैं, आर्मी के कब्रिस्तान भरे पड़े हैं. गर्देजी ने कहा कि अगर उन्हें कहा जा रहा है कि अगर हमें ईरान से इतना ही प्यार है तो मुल्क छोड़ देना चाहिए तो वो भी कहेंगे कि जिन्हें अमेरिका से इतना ही प्यार है, इतनी ही हिमायत कर रहे हैं तो उन्हें भी अमेरिका चले जाना चाहिए.
'सरकार और फौज की मंशा का चल गया पता'
उन्होंने आगे कहा कि उन्हें, उलेमाओं को सरकार-फौज की मंशा का भी पता चल गया है कि वो क्या हैं, वो किस ओर जा रहे हैं और ईरान पर इजरायली हमले पर उनका रुख क्या है. उन्होंने सरकार से कहा कि उन्हें अमेरिका से जान छुड़ा लेनी चाहिए, ट्रंप से पीछा छुड़ा लेना चाहिए, अमेरिका बर्बाद होने वाला है, बोर्ड ऑफ पीस फेल हो गया है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
शिया उलेमाओं ने दलील दी कि मुनीर ने जैसा कहा कि मुल्क छोड़ देने चाहिए ये बता रहा है कि ये किनकी हिमायत कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि मक्का, मदीना, इराक और ईरान जैसे धार्मिक स्थलों से भावनात्मक जुड़ाव होना कोई नई बात नहीं है और इसे देशभक्ति से जोड़कर देखना गलत है.