Advertisement
हूतियों पर सऊदी अरब का बड़ा हमला, सना समेत 6 प्रांतों में 156 एयरस्ट्राइक का दावा
'सऊदी अरब ने छह प्रांतों में किए 156 हवाई हमले, हूती सेना के प्रवक्ता याह्या सारेया ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जारी एक बयान में दी जानकारी.
Advertisement
यमन के हूती समूह ने कहा है कि सऊदी अरब की सेना ने हूतियों के कब्जे वाली राजधानी सना और पांच अन्य प्रांतों में 156 हवाई और मिसाइल हमले किए हैं. वहीं, सऊदी अरब की सीमा के पास उत्तरी यमन के अल-जौफ प्रांत में हूती लड़ाकों और सरकारी बलों के बीच फिर से संघर्ष शुरू होने की खबर है.
'सऊदी अरब ने छह प्रांतों में किए 156 हवाई हमले
हूती सेना के प्रवक्ता याह्या सारेया ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जारी एक बयान में कहा कि सऊदी हमलों में सना के अलावा ताइज, सादा, अल-जौफ, मारिब और अमरान प्रांतों के इलाकों को निशाना बनाया गया.
Advertisement
नागरिक ठिकानों को बनाया निशाना
Advertisement
उन्होंने दावा किया कि इन हमलों में आम नागरिकों से जुड़ी जगहों को भी निशाना बनाया गया, हालांकि उन्होंने इसकी कोई जानकारी नहीं दी.
सारेया के मुताबिक, ताजा हमलों के बाद मौजूदा तनाव बढ़ने के बाद से सऊदी अरब की ओर से किए गए हवाई और मिसाइल हमलों की कुल संख्या 1,798 हो गई है. सऊदी अरब की ओर से इन दावों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई.
Advertisement
हूती विद्रोहियों का दावा
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सारेया ने कहा कि हूती लड़ाकों ने पूर्वी अल-जौफ में अपने ठिकानों की ओर बढ़ने की यमन के सरकारी बलों की कोशिश को नाकाम कर दिया.
बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से बनाया निशाना
Advertisement
उन्होंने दावा किया कि हूती लड़ाकों ने अल-जौफ में सरकारी सैनिकों के ठिकानों को बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया. इन हमलों में कई सरकारी सैनिकों के मारे जाने या घायल होने और कई सैन्य वाहनों के नष्ट होने का दावा किया गया है.
बुधवार को ही यमन में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा कि उसने एक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च प्लेटफॉर्म को नष्ट कर दिया है. गठबंधन के मुताबिक, इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर हमले में किया गया था.
गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मालिकी ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर बताया कि सना में इस प्लेटफॉर्म को उस समय नष्ट किया गया, जब सऊदी अरब पर जल्द ही एक और हमला करने की तैयारी की जा रही थी.
Advertisement
यह भी पढ़ें
सीमा पार ये हमले ऐसे समय हो रहे हैं, जब हूती लड़ाकों और सऊदी समर्थित यमन के सरकारी बलों के बीच लड़ाई तेज हो गई है. खासतौर पर रणनीतिक रूप से अहम बाब अल-मंदेब स्ट्रेट के आसपास संघर्ष बढ़ा है. सऊदी सेना ने अपने हवाई अभियान तेज किए हैं, जबकि हूती समूह ने सऊदी अरब के अंदर मिसाइल और ड्रोन हमले बढ़ा दिए हैं.