Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Flydubai की तरह डगमगाई ब्रिटिश एयरवेज, 37,000 फीट से 9 हजार फीट तक नीचे आई, दहशत में आए यात्री, मचा हड़कंप

ब्रिटिश एयरवेज में यह मामला ऐसे समय में सामने आया है. जब फ्लाईदुबई की फ्लाइट को क्रैश करवाने की साजिश रची गई. यह फ्लाइट लंदन से शिकागो जा रही थी.

Image Source- IANS
Loading Ad...

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग और कॉकपिट में पायलट पर हुए हमले के बीच एक और इंटरनेशनल फ्लाइट में इमरजेंसी जैसे हालात बन गए. लंदन से अमेरिका के शिकागो जा रही ब्रिटिश एयरवेज की एक ट्रांसअटलांटिक फ्लाइट अचानक तेजी से नीचे आ गई. 

इस घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया. शिकागो जा रही ब्रिटिश एयरवेज की यह फ्लाइट BA295 थी. जिसमें बीच उड़ान इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया. फ्लाइट आयरलैंड के ऊपर उड़ान भरते समय अचानक 37000 फीट से 9 हजार फीट पर आ गई. 

वापस लंदन मोड़ी गई फ्लाइट 

Loading Ad...

इस घटना के बाद फ्लाइट को वापस लंदन हीथ्रो की ओर मोड़ दिया गया. बताया जा रहा है ट्रैकिंग के समय फ्लाइट की ऊंचाई तेजी से कम होती दिखी. इसके बाद विमान ने 7700 स्क्वॉक कोड एक्टिवेट किया, जो सामान्य इमरजेंसी के लिए इस्तेमाल होता है. इस फ्लाइट ने लंदन हीथ्रो के टर्मिनल 5 से सुबह 11:50 बजे उड़ान भरी थी. 8 घंटे और 40 मिनट की तय उड़ान बीच से ही वापस लौट गई. उड़ान के करीब एक घंटे बाद ही विमान ऊंचाई से 9,000 फीट तक पहुंच गई.

Loading Ad...

FlyDubai हादसे के बाद दहशत

ब्रिटिश एयरवेज में यह मामला ऐसे समय में सामने आया है. जब फ्लाईदुबई की फ्लाइट को क्रैश करवाने की साजिश रची गई. दरअसल 30 सितंबर 2026 को Flydubai की FZ1073 फ्लाइट में पहले इमरजेंसी 7700 और उसके बाद कोड 7500 एक्टिवेट हुआ था. फ्लाइट दुबई से तेल अवीव जा रही थी, लेकिन सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग की गई. हाइजैकिंग की आशंका को देखते हुए फ्लाइट को सऊदी में लैंड किया गया. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- फ्लाईदुबई फ्लाइट के आतंकी पायलट हम्मामी को बचाना चाह रहे थे कुछ क्रू मेंबर्स? लैंड‍िंग तक छोड़ने पर अड़े रहे

यह भी पढ़ें

इससे पहले फ्लाइट एक बेहद ही डरावने मंजर का गवाह बनी. विमान के को-पायलट हमाम अल हम्मामी ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर कुल्हाड़ी से हमला किया था. हमले में वे बुरी तरह घायल हो गए. इस दौरान विमान डगमगाने लगा और तेजी से नीचे की ओर आया. इसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया. हालांकि बुरी तरह जख्मी होने के बावजूद पायलट स्मित ने हम्मामी पर जवाबी वार किया और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया. इसके बाद विमान में सवार अन्य दो पायलट और कुछ यात्रियों ने स्थिति को काबू किया. बताया जा रहा है आरोपी पायलट अल हम्मामी विमान को क्रैश करवाने की साजिश रच रहा था. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...