Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'आतंकवादी, हत्यारा, क्यों आए हो…', न्यूयॉर्क में यूनुस को बांग्लादेशियों ने ही घेरा, कहा- मुल्क बर्बाद कर दिया

बांग्लादेश की गद्दी छोड़ने के बाद अमेरिका के दौरे पर पहुंचे मोहम्मद यूनुस के ख़िलाफ़ नारे लगे हैं. उन्हें बांग्लादेशी प्रवासियों ने आईना दिखाया और आतंकवादी करार दिया.

Image: VIDEOGRAB/ X/ @Ekattor_71
Loading Ad...

बांग्लादेश की पूर्ववर्ती अंतरिम सरकार की कमान संभालने वाले मोहम्मद यूनुस को अमेरिका में बांग्लादेशियों ने घेरकर खूब सुनाया. कहा जा रहा है कि यूनुस को बांग्लादेश में बीते दो साल के अंदर आवामी लीग को बैन करने, उसके कार्यकर्ताओं, नेताओं की गिरफ्तारी, जेल और हत्या के मामलों को लेकर बांग्लादेशी प्रवासियों के एक समहू ने अपने गुस्से का इजहार किया और जमकर नारे लगाए.

बांग्लादेशी प्रवासियों ने यूनुस को कहा आतंकवादी!

एयरपोर्ट पर अपने सहयोगी के सहारे व्हीलचेयर के सहारे चल रहे यूनुस को लोगों ने आतंकवादी तक कहा और उन्हें सैकड़ों लोंगो की हत्या का जिम्मेदार ठहराया और सीधे-सीधे हत्यारा करार दिया. हालांकि यूनुस ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और वो समूह की नारेबाजी से बचते दिखे. उन्हें आनन-फानन में सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट से बाहर ले जाया गया. फिलहाल इस घटनाक्रम पर यूनुस की टीम की ओर फिलाहल को प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Loading Ad...

मामला सोमवार का है. यूनुस एक दौरे के सिलसिले में अमेरिका पहुंचे थे. यहां उन्हें  न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी (JFK) अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी प्रवासियों के एक समूह से सामना हो गया. हालांकि इस बात का पता नहीं चल पाया है कि ये प्रोटेस्ट पहले से प्लान था या इन्हें यूनुस के वहां मौजूद होने की जानकारी थी.

Loading Ad...

अमेरिका में मोहम्मद यूनुस के ख़िलाफ़ लगे नारे

आपको बता दें कि बांग्लादेश में आम चुनाव के बाद मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश की तत्कालीन अंतरिम सरकार के भंग होने और मुख्य सलाहकार के पद से इस्तीफा देने के बाद उनका ये अमेरिका का पहला दौरा था. इस दौरान लोगों ने नारे लगाए और कहा कि 'तुमने बांग्लादेश को जलाया’. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Loading Ad...

वीडियो में लोग चिल्लाते नज़र आ रहे हैं कि 'तुम आतंकवादी हो. तुमने बांग्लादेश में लोगों को मारा है. तुम यहां क्यों आए?' इतना ही नहीं बांग्लादेशी प्रवासियों ने आरोप लगाया है कि यूनुस की वजह से बांग्लादेश जल गया. लोगों ने आगे आरोप लगाया कि 'तुमने बांग्लादेश में हजारों लोग मार डाले, तुमने मेरे देश में लोकतंत्र की हत्या की. तुम यहां क्यों आए हो?'

कुछ बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, एयरपोर्ट पर लोगों ने यूनुस पर हजारों पुलिसकर्मियों की मौत का आरोप लगाते हुए उन्हें वापस जाने को कहा. हालात बिगड़ता देख, सुरक्षाकर्मी फौरन यूनुस को घटनास्थल से सुरक्षित बाहर ले गए.

यूनुस को लोगों ने क्यों कहा आतंकवादी?

मालूम हो कि जुलाई-अगस्त 2024 तक बांग्लादेश में तत्कालीन शेख हसीना सरकार के ख़िलाफ़ देश विरोधी प्रदर्शन हुए थे. सरकार पर आरोप लगे कि वो प्रदर्शनकारियों को कुचल रही है. वहीं अवामी लीग का कहना था कि ये प्रदर्शन बाहरी ताकतों और कट्टरपंथी ताकतों द्वारा प्रायोजित है. इसके बाद हुई हिंसा में कई लोगों की जान चली गई. 

ये भी पढ़ें: विपक्ष के प्रदर्शन में विदेश से आया फंड? सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट का चौंकाने वाला दावा, FCRA बिल से जोड़े तार!

Loading Ad...

यूनुस पर क्या आरोप है?

हालांकि भारी हिंसा और आगजनी के बाद शेख हसीना को देश छोड़ना पड़ा था और भारत में शरण लेनी पड़ी थी. इसके बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार का गठन हुआ, जिसके बाद अवामी लीग को बैन किया गया और उसके कई नेताओं-कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया गया. कई नेताओं के घरों को आग लगा दी गई, राह चलते गोली मार दी गई. इसके अलावा सैकड़ों-हजारों को जेल में डाल दिया गया. ये सब यूनुस की अंतरिम सरकार में उन्हीं के कथित तौर दिए आदेश के बाद हुआ. 

ये भी पढ़ें: CJP की बढ़ीं मुश्किलें, फिर से हिरासत में लिए गए सौरव दास, आशुतोष रांका, 12 अक्टूबर के प्रदर्शन को लेकर 4 FIR दर्ज

Loading Ad...

यूनुस की वजह से भारत-बांग्लादेश के संबंध ख़राब हुए

यह भी पढ़ें

हालांकि भारी दबाव और जद्दोजहद के बाद बांग्लादेश में चुनाव हुए और तारिक रहमान प्रधानमंत्री बने. यूनुस के कार्यकाल के दौरान भारत-बांग्लादेश संबंधों में भी गिरावट आई. मार्च 2025 में चीन में भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के बारे में उनकी टिप्पणियों ने दोनों देशों के संबंधों में खटास आई, जो अब भी बरकरार है. कहा गया कि यूनुस ने कट्टरपंथियों को खुल करने और सत्ता में बने रहने के लिए उनकी हर बात मानी और भारत विरोधी नारे लगाए.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...