Advertisement
गोद में था नवजात बेटा, फ्लाइट की सीढ़ियों से फिसलीं ऊषा वेंस, प्रोटोकॉल में खड़े अधिकारियों पर क्यों उठे सवाल, Video
अलास्का में हेलिकॉप्टर से उतरते वक्त जेडी वेंस की पत्नी ऊषा वेंस बाल-बाल बचीं. वे अपने 9 हफ्ते के बेटे को लेकर उतर रहीं थीं. तभी उनका पैर फिसल गया.
Advertisement
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) और सेकेंड लेडी ऊषा वेंस (Usha Vance) अलास्का दौरे पर हैं. इस बीच मैरीलैंड के जॉइंट बेस एंड्रयूज पर हेलिकॉप्टर से उतरते समय उषा वेंस गिरते-गिरते बचीं. वे उस समय अपने नवजात बच्चे को गोद में लेकर उतर रहीं थीं. इस दौरान उनके पैर लड़खड़ा गए और वह सीढ़ियों पर कंट्रोल खोने लगी.
हैरान कर देने वाली बात ये है कि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और प्रोटोकॉल में खड़े अधिकारियों ने उन्हें संभाला भी नहीं. इस घटनाक्रम का Video सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
देखें Video
Advertisement
Usha Vance nearly crushed her new baby. Glad he’s ok. https://t.co/QjLSacMYXz
— Brian Krassenstein (@krassenstein) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 5, 2026Advertisement
Loading Ad...
तस्वीरों में देख सकते हैं, ऊषा वेंस अपने नौ हफ्ते के बेटे एलेक नील वेंस को लेकर हेलिकॉप्टर से उतर रही थीं. सीढ़ियों से उतरते समय वह आखिर में एक सीढी़ छोड़कर नीचे उतर जाती हैं और लड़खड़ा जाती हैं. हालांकि उन्होंने रेलिंग को पकड़कर खुदको संभाल लिया.
उनके पीछे-पीछे वाइस प्रेसिडेंट जेम्स डेविड वेंस अपनी चार साल की बेटी मिराबेल को लिए हुए हेलीकॉप्टर से उतरे. ऐसा लगा कि उन्होंने यह घटना नहीं देखी और सीढ़ियों के नीचे उषा और अपने बच्चों के पास आ गए. इसके बाद परिवार एक साथ उस विमान की ओर बढ़ा जो उन्हें एंकरेज ले जाने वाला था.
Advertisement
इस पल ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान इसलिए ज्यादा खींचा क्योंकि वहां मौजूद अधिकारी ऊषा वेंस की मदद के लिए आगे नहीं आए. वे सावधान की मुद्रा में खड़े रहे. वहीं, एक अधिकारी प्रोटोकॉल के मुताबिक, सेकेंड लेडी को सैल्यूट करता दिखा. जबकि उनके सामने बेहद नजदीक ऊषा वेंस गिरते-गिरते बचीं.
हैरान कर देने वाले इस वीडियो को देख कुछ यूज़र्स सवाल उठा रहे हैं कि उषा के लड़खड़ाने के बाद पास खड़े सुरक्षाकर्मी मदद के लिए क्यों आगे नहीं आए. हालांकि, कुछ लोग इसे प्रोटोकॉल से जोड़ रहे हैं.
Advertisement
यूजर्स का कहना है कि किसी VVIP को वेलकम करने का ये कौनसा अंदाज और प्रोटोकॉल है जो उसकी मदद के लिए नहीं तोड़ा जा सकता.
कुछ लोगों ने यह भी कहा कि क्या प्रोटोकॉल के तहत अधिकारी ऊषा वेंस की मदद के लिए इसलिए आगे नहीं आए क्योंकि वाइस प्रेसिडेंट तब तक नीचे नहीं उतरे थे?
मिड टर्म चुनावों के बीच जेडी वेंस का अलास्का दौरा
Advertisement
USA टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह यात्रा तब हो रही थी जब वेंस मिडटर्म चुनावों से पहले प्रचार के लिए अलास्का जा रहे थे. उन्हें रिपब्लिकन सीनेटर डैन सुलिवन के डेमोक्रेट मैरी पेल्टोला के खिलाफ़ दोबारा चुनाव लड़ने के समर्थन में रिपब्लिकन नेशनल कमेटी की एक रैली को संबोधित करना था.
यह भी पढ़ें
एयर फ़ोर्स टू में सवार होने से पहले, वेंस ने कहा कि उषा और उनके कुछ बच्चे उनके साथ होंगे. उन्होंने कहा कि यह यात्रा उषा की 50वीं अमेरिकी राज्य की यात्रा होगी. उन्होंने यह भी बताया कि वे 7.5 घंटे की इस यात्रा के लिए अपने नौ हफ़्ते के बच्चे को भी साथ ले जा रहे थे. वेंस परिवार ने 19 जुलाई को बेथेस्डा, मैरीलैंड के वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में एलेक का स्वागत किया था. एलेक उनका चौथा बच्चा है.