×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

स्विगी की बड़ी चूक: वेज ऑर्डर में पहुँचा नॉन-वेज, यूज़र का दावा- रिफंड भी नहीं मिला

एक कस्टमर को वेज खाना ऑर्डर करने के बावजूद नॉन-वेज डिश मिलने का मामला सामने आया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुंबई रेन नाम के यूजर ने तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि बिल में सभी आइटम वेज थे, लेकिन डिलीवरी में क्रिस्पी चिकन का पैकेट मिला.

स्विगी की बड़ी चूक: वेज ऑर्डर में पहुँचा नॉन-वेज, यूज़र का दावा- रिफंड भी नहीं मिला
Advertisement

फूड डिलीवरी दिग्गज कंपनी स्विगी को वेज ऑर्डर पर नॉन-वेज फूड भेजने के लिए इंटरनेट पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. 

स्विगी ने वेज ऑर्डर पर भेजा नॉन-वेज फूड

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर 'मुंबई रेन्स' नाम के यूजर ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की गई थीं, जिसमें दिखाया गया था कि नॉन-वेज फूड 'चिकन' की डिलीवरी की गई है, जबकि बिल वेज फूड का था.

Advertisement

इसके साथ ही यूजर ने स्विगी के कस्टमर सपोर्ट के साथ बातचीत का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया, जिसमें इस मामले की स्विगी को जानकारी दी गई.

यूजर का दावा "शिकायत पर नहीं दिया रिफंड"

बातचीत में कंपनी ने यूजर को कहा कि मामले की जांच के लिए हम इसे स्पेशलिस्ट टीम के पास ट्रांसफर कर रहे हैं. साथ ही कहा कि जांच के बाद एक्सपर्ट 6-8 घंटों में ईमेल के माध्यम से इस मामले पर प्रतिक्रिया देंगे.

Advertisement

कस्टमर ने दावा किया कि गलत सामान की डिलीवरी करने के बाद भी उसे स्विगी की ओर से रिफंड या रिप्लेसमेंट ऑफर नहीं किया गया है. साथ ही कहा कि यह कोई साधारण गलती नहीं है, बल्कि ग्राहक सेवा की नाकामी भी है.

स्विगी पर फूटा लोगों का गुस्सा 

सोशल मीडिया यूजर ने कहा, "अगर स्विगी सेवा के लिए शुल्क लेता है तो उसे अपने वादे को पूरा करना चाहिए. यहां जिम्मेदारी का बड़ा आभाव है."

Advertisement

इस पोस्ट पर कई अन्य स्विगी यूजर्स ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका अनुभव भी कुछ ऐसा ही रहा है.

एक यूजर ने कहा कि स्विगी ऐसे मामलों में आंशिक रिफंड ऑफर करता है, जो दिखाता है कि कंपनी की सर्विस की क्वालिटी गिर रही है.

वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि कंपनी के ग्राहक सेवा प्रतिनिधि कई बार रिफंड का वादा करते हैं, लेकिन कभी रिफंड प्रोसेस नहीं करते हैं.

यह भी पढ़ें

कुछ यूजर्स ने यह भी शिकायत की कि ग्राहक सेवा प्रतिनिधि तक पहुंचना कठिन है और संपर्क करने के बाद भी, ऑर्डर रद्द करने के अलावा समाधान शायद ही कभी पेश किया जाता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें