Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

सरकारी फर्जीवाड़े की चौंकाने वाली कहानी, 8 साल की बच्ची, 3 बच्चों की मां!

सुनने में तो ये मजाक ही लगेगा कि 8 साल की बच्ची 3 बच्चों की मां हो सकती है….क्या ये संभव है ? सुनकर आप भी चौंक गए ना ? ये चौंकाने वाली खबर आई है UP के औरेया से….जहां 8 साल की गुड्डी 3 बच्चों की मां बन गई…और तो और उसको पहला बच्चा तब हुआ जब वह महज़ 5 साल की थी…सरकारी फर्जीवाड़े की चौंकाने वाली कहानी

Loading Ad...

सुनने में तो ये मजाक ही लगेगा कि 8 साल की बच्ची 3 बच्चों की मां हो सकती है….क्या ये पॉसिबल है ? सुनकर आप भी चौंक गए ना ? ये चौंकाने वाली खबर आई है UP के औरेया से….जहां 8 साल की गुड्डी 3 बच्चों की मां बन गई…और तो और उसको पहला बच्चा तब हुआ जब वह महज़ 5 साल की थी…और मजे की बात तो ये है कि बच्ची की शादी ऐसे शख़्स से हुई है जो मृत है जिसकी मौत पहले ही हो चुकी है…जैसे जैसे आप इस ख़बर को जानेंगे आपका माथा घूमता जाएगा…ये सरकारी खेल है जहां मुर्दा ज़िंदा हुआ…उसने शादी की और फिर उसके तीन बच्चे भी हो गए…

जमीन हड़पने की भूख…सरकारी फ़ाइलों में दबा झूठ…और इस झूठ से जब पर्दा उठा तो सरकारी सिस्टम में गड़बड़ियों की पोल भी खुल गई. मामला औरैया की अजीतमल तहसील का है…जहां रामनगर गांव की एक महिला की ज़मीन हड़पने के लिए सरकारी फ़ाइलों में ऐसी हेरफेर की गई जो जिसने पूरे सिस्टम को मजाक बना दिया…कमलेश नाम की विधवा महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि, उसकी जमीन हड़पने के लिए उसके मृतक पति की फ़र्ज़ी शादी करवाई गई…शिकायत के मुताबिक़, 2021 में कमलेश के पति की मौत हो गई थी और फिर कुछ ही समय बाद बेटी की भी मौत हो गई, इसके बाद ससुराल वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया, जिसके बाद से वो अब मायके में रह रही हैं, कमलेश का आरोप है कि उनके जेठ और परिवार के लोगों ने मिलकर मृतक पति की काग़ज़ों में एक फर्जी पत्नी 'गुड्डी देवी' बना दी, गुड्डी के तीन बच्चे भी हैं जिनका नाम शिवपूजन, सोनू और पप्पू है, इसके बाद पंचायत सचिव की मिलीभगत से सर्टिफिकेट और फैमिली रजिस्टर में भी ये नाम चढ़ा दिए गए.

पहले तो काग़ज़ों में मृत शख़्स की शादी करवाई गई…उस पर हैरानी की बात ये कि, रजिस्टर में 'गुड्डी देवी' की डेट ऑफ बर्थ 1 जनवरी 1984 दिखाई गई है, और उसके बड़े बेटे की जन्मतिथि 1 जून 1989, दूसरे की 1 जून 1990 और तीसरे की 14 मई 1992 है

Loading Ad...

Loading Ad...

इस हिसाब से गुड्डी महज पांच साल की उम्र में मां बन गई थी, और 8 साल की होने तक उसके तीन बच्चे हो गए…इस मामले में कुल 12 लोगों के ख़िलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है…वहीं, यहां पंचायत सचिव की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है…माना जा रहा है पंचायत सचिव को इस पूरी साज़िश के बारे में पता था…और उसकी मिलीभगत से ही ये फर्जीवाड़ा संभव हुआ,…

वहीं, मामले में BDO यानी ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर अजीतमल अतुल यादव का कहना है कि, CDO ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं…उन्होंने कहा कि, जांच के बाद जो भी दोषी होगा उस पर सख़्त एक्शन होगा...

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

लेकिन इस केस ने पंचायतों के खेल की पोल खोल दी…जहां कलम बिक जाती है मुर्दे ज़िंदा हो जाते हैं…मुर्दे शादी भी कर लेतें हैं…आठ साल की बच्ची तीन बेटों की मां बन जाती है…ये मामला बताता है कि सरकारी फ़ाइलों में हेरफेर कर जमीन हड़पना कितना आसान है…एक तरफ UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार काम कर रही है दूसरी ओर ऐसे अधिकारी उनकी कोशिशों को पलीता लगा रहे हैं…बहरहाल इस पूरे मामले पर आपका क्या कहना है कमेंट करके हमें ज़रूर बताएं…साथ ही सुनें CM योगी का वो बयान जब भ्रष्ट अधिकारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी दे दी थी…

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...