Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

‘आइंदा ये मत बोलना…’, कुर्सी का ये कैसा अंहकार? प्यार से मांगी थी सड़क, भड़के केंद्रीय मंत्री, Video वायरल होते ही घिरे

पहले तो ज्योतिरादित्य सिंधिया फरियादी की गुहार सुन रहे थे लेकिन जैसे ही उसने वोट न देने की बात कही उनका पारा हाई हो गया. आखिर बात कुर्सी तक आ गई थी. केंद्रीय मंत्री के गुस्से का Video वायरल हो रहा है.

Image Source- Screengrab/Viral Video
Loading Ad...

Jyotiraditya Scindia Video Viral: चुनाव में जो नेताजी खुद को जनता का नौैकर कहते हैं, बर्तन धोने से लेकर झाड़ू मारने तक की एक्टिंग करते हैं, कुर्सी मिलते ही वो जनता को नौकर समझने लगते हैं. जिनकी बात हो रही है वो कोई छोटे मोटे नेता नहीं बल्कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं. जिनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पक्की सड़क बनाने की गुहार लेकर आए फरियादी से वे कहते हैं कि मुझसे ऐसी भाषा का इस्तेमाल मत करना, आगे से निवेदन करना. क्या है इसके पीछे की पूरी कहानी, जानते हैं. 

दरअसल, सिंधिया गुना के गुलाबगंज पहुंचे थे, जहां एक शख्स ने खराब सड़क के कायाकल्प के लिए उन्हें आवेदन सौंपा. इस दौरान शख्स ने उनसे कहा, आपसे निवेदन है इस बार समय से पहले ये रोड बन जाए, नहीं तो हम में से कोई वोट नहीं देगा. 

वोट की धमकी सुन भड़क गए सिंधिया

Loading Ad...

अभी तक तो ज्योतिरादित्य सिंधिया फरियादी की गुहार सुन रहे थे लेकिन जैसे ही फरियादी ने वोट न देने की बात कही उनका पारा हाई हो गया. 

वीडियो में देख सकते हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया अधिकारी को कागज पकड़ाते-पकड़ाते रह गए औैर फरियादी से गुस्से में उंगली दिखाते हुए कहने लगे, ये भाषा मेरे साथ कभी उपयोग मत करना. आप आकर निवेदन करो, मेरी जिम्मेदारी है काम करना. 

Loading Ad...

केंद्रीय मंत्री वोटर के बोलने के तरीके से कुछ ज्यादा ही चिढ़ गए लेकिन सड़क के लिए कई दिनों से गुहार लगाते हुए लोगों का दर्द-दिक्कतें नहीं दिखी. वोटर ने नाराजगी जाहिर करते हुए वोट न देने की बात क्या कह दी, सिंधिया भड़क गए और जिन आम लोगों के आगे नतमस्तक होते थे उन्होंने उलाहना क्या दी? केंद्रीय मंत्री सह नहीं पाए. 

यह भी पढ़ें- पहले झोला खोला, फिर टेबल पर रख दिया कुत्ता... नासिक में नेता के अनोखे प्रदर्शन का VIDEO वायरल, नोटों की माला भी पहनाई

यह भी पढ़ें

ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस वीडियो और लहजे पर लोग सवाल उठा रहे हैं. लोग उन्हें अंहकारी बता रहे हैं. वहीं, मध्य प्रदेश में विपक्ष भी उन्हें निशाने पर लेते हुए कह रहा है जिस जनता ने उन्हें कुर्सी पर बैठाया, केंद्रीय मंत्री उसी जनता से अब भीख मांगने के लिए कह रहे हैं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...