Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

कूद-कूदकर उकसा रहा था पाकिस्तानी, भारतीय बॉक्सर ने जड़ दिया थप्पड़, दुबई में हुए बवाल का Video वायरल

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले ही स्टेज पर विवाद हो गया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें इंडियन बॉक्सर मनीष शर्मा ने पाकिस्तानी रहीम को थप्पड़ जड़ दिया.

Screengrab/Viral Video/NMF News
Loading Ad...

भारत और पाकिस्तान के बीच जंग के हालात बॉर्डर पर ही नहीं खेल के मैदान में भी बन जाते हैं, लेकिन मैदान इस बार क्रिकेट का नहीं है बल्कि बॉक्सिंग का है. जब दुबई में होने वाली बॉक्सिंग फाइट में भारतीय बॉक्सर मनीष शर्मा ने पाकिस्तानी रहीम परदेसी को थप्पड़ जड़ दिया. 

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले ही स्टेज पर विवाद हो गया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें भारतीय इन्फ्लुएंसर और बॉक्सर मनीष शर्मा पाकिस्तानी बॉक्सर रहीम परदेसी को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं. इस घटना के बाद वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. लोगों ने दोनों के बीच आकर मामला संभाला. 

देखें Video

Loading Ad...

वीडियो में देख सकते हैं दोनों बॉक्सर फेस ऑफ के लिए तैयार थे. दोनों का आमना-सामना होता है, इस दौरान रहीम परदेसी इंडियन बॉक्सर को उकसावे वाले इशारे करते हैं, ये देख मनीष शर्मा को गुस्सा आ जाता है और वह पाकिस्तानी रहीम को जोरदार थप्पड़ मार देते हैं. थप्पड़ खाकर रहीम परदेसी भी गुस्से से भर जाते हैं और पलटवार करने के लिए दौड़ते हैं, हालांकि वहां मौजूद बाउंसर ने उन्हें संभाल लिया और गोद में उठाकर साइड कर दिया. 

यह भी पढ़ें- भारतीय ऑटो से हुआ ऐसा प्यार कि 6 महीने इंतजार कर ब्रिटेन ले गए लिली-कैलेम, लेकिन आगे क्या हुआ?

Loading Ad...

यह घटना 'फ्यूरी बाय द सी–मुका बॉक्सिंग' के प्रमोशनल इवेंट में हुई, जहां दोनों खिलाड़ी आगामी मुकाबले से पहले आमने-सामने आए थे. अब फाइटिंग का ये Video काफी सुर्खियां बटोर रहा है.
कुछ लोग मनीष के इस कदम पर उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ इस पूरे घटनाक्रम को ही ड्रामा बता रहे हैं. ये वीडियो भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों में सुर्खियों का नया केंद्र बना हुआ है. 

कौन हैं मनीष शर्मा? 

यह भी पढ़ें

हरियाणा के बादशाहपुर में जन्मे मनीष शर्मा हाफ इंजीनियर नाम से भी जाने जाते हैं. वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, यूट्यूबर और प्रोफेशनल बॉक्सर हैं. उन्होंने DVA स्कूल, गुरुग्राम से पढ़ाई की और दिल्ली के BFC ITM कॉलेज से B.Tech किया. 2013 में उन्होंने 'Half Engineer' नाम से यूट्यूब चैनल शुरू किया, जहां इंजीनियरिंग लाइफ, कॉमेडी और अन्य स्टोरी-बेस्ड वीडियो बनाकर लोकप्रिय हुए, बाद में वे फैमिली व्लॉग भी करने लगे. साल 2021 में उन्होंने बॉक्सिंग शुरू की. बॉक्सिंग में उनका रिकॉर्ड लगभग 7 जीत (जिनमें 4 KO) और 6 हार का है (13 मुकाबले). वे इन्फ्लुएंसर से बॉक्सर बने हैं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...