Advertisement
WhatsApp ला रहा नया 'Contacts' टैब, अब एक ही जगह दिखेंगे ऑनलाइन दोस्त!
WhatsApp Features: इस नए फीचर को 'Contacts Tab' कहा जा रहा है. खास बात यह है कि इस टैब में यूजर्स यह भी आसानी से देख सकेंगे कि उनके कौन से दोस्त या कॉन्टैक्ट्स उस समय ऑनलाइन हैं. ऑनलाइन कॉन्टैक्ट की प्रोफाइल फोटो पर हरे रंग का डॉट दिखाई देगा, जिससे उसे पहचानना आसान होगा.
Advertisement
WhatsApp Features: वॉट्सऐप अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स पर काम कर रहा है अब कंपनी एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जिससे यूजर्स को अपने सभी कॉन्टैक्ट्स एक ही जगह पर देखने की सुविधा मिल सकती है. इस नए फीचर को 'Contacts Tab' कहा जा रहा है. खास बात यह है कि इस टैब में यूजर्स यह भी आसानी से देख सकेंगे कि उनके कौन से दोस्त या कॉन्टैक्ट्स उस समय ऑनलाइन हैं. ऑनलाइन कॉन्टैक्ट की प्रोफाइल फोटो पर हरे रंग का डॉट दिखाई देगा, जिससे उसे पहचानना आसान होगा.
ऑनलाइन कौन है, एक नजर में चलेगा पता
वॉट्सऐप के नए फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक, कंपनी पहले ऑनलाइन कॉन्टैक्ट्स की अलग लिस्ट तैयार करने वाले फीचर पर काम कर रही थी. अब इसे एक अलग Contacts Tab के तौर पर टेस्ट किया जा रहा है. इस टैब में यूजर्स को अपने कॉन्टैक्ट्स की पूरी लिस्ट एक ही स्क्रीन पर मिल सकती है. ऊपर सर्च बार होगा, जहां नाम, फोन नंबर या यूजरनेम डालकर किसी व्यक्ति को आसानी से खोजा जा सकेगा..
Advertisement
इस लिस्ट को यूजर्स अपनी सुविधा के हिसाब से Activity या Alphabetical तरीके से सॉर्ट कर पाएंगे. Activity चुनने पर हाल में एक्टिव या ऑनलाइन रहने वाले कॉन्टैक्ट्स ऊपर दिखाई देंगे. वहीं Alphabetical विकल्प चुनने पर सभी नाम A-Z के क्रम में नजर आएंगे. ऑनलाइन लोगों की पहचान हरे डॉट से होगी, जबकि उपलब्ध होने पर ऑफलाइन कॉन्टैक्ट का Last Seen भी दिख सकता है.
Advertisement
UPI MDR पर फिर टला फैसला! 15 अक्टूबर से नहीं लगेगा चार्ज, अब सामने आई नई तारीख
जन्मदिन याद दिलाने में भी करेगा मदद
Advertisement
नया Contacts Tab सिर्फ ऑनलाइन स्टेटस देखने तक सीमित नहीं रहेगा. रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप इसमें Birthday Reminder का फीचर भी जोड़ने की तैयारी कर रहा है.. अगर किसी कॉन्टैक्ट का जन्मदिन है, तो उसके नाम के पास केक का आइकन और 'Birthday today' दिखाई दे सकता है. इससे यूजर्स को दोस्तों और रिश्तेदारों का जन्मदिन याद रखने में आसानी होगी और समय पर मैसेज भेजना भी आसान हो जाएगा. यह जानकारी फोन की एड्रेस बुक से ली जा सकती है। इसलिए जिन लोगों का जन्मदिन देखना है, उनका बर्थडे कॉन्टैक्ट में सेव होना जरूरी होगा.
प्राइवेसी का भी रखा जाएगा ध्यान
यह भी पढ़ें
वॉट्सऐप इस फीचर में यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर भी सावधानी बरत रहा है. अगर किसी व्यक्ति ने अपना Online Status या Last Seen छिपा रखा है, तो उसकी निजी जानकारी इस टैब में दिखाई नहीं देगी. यानी यूजर ने जो जानकारी दूसरों से छिपाई है, वॉट्सऐप उसे इस नए सेक्शन में भी सार्वजनिक नहीं करेगा.फिलहाल Contacts Tab डेवलपमेंट स्टेज में है और Android पर टेस्ट किया जा रहा है. आम यूजर्स के लिए इसे कब जारी किया जाएगा, इसकी जानकारी कंपनी ने अभी नहीं दी है