Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

6 फीट की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित! Dell के नए लैपटॉप लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Dell launches: Dell Technologies ने भारत में दो नए रग्ड लैपटॉप लॉन्च किए हैं. इनमें Dell Pro Rugged 13 Extreme और Dell Pro Rugged 14 शामिल हैं. कंपनी के मुताबिक, ये लैपटॉप मजबूत बॉडी के साथ AI से जुड़े कामों को भी संभाल सकते हैं.

Image Source: Canva (Representative Image)
Loading Ad...

Dell launch: लैपटॉप खरीदते समय ज्यादातर लोग उसकी परफॉर्मेंस, बैटरी और डिजाइन पर ध्यान देते हैं. लेकिन कुछ ऐसे काम भी होते हैं, जहां लैपटॉप का मजबूत होना सबसे ज्यादा जरूरी होता है. खासकर पुलिस, पब्लिक सेफ्टी, मैन्युफैक्चरिंग, ऑयल और गैस जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को ऐसे लैपटॉप की जरूरत होती है, जो मुश्किल परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर सकें. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Dell Technologies ने भारत में दो नए रग्ड लैपटॉप लॉन्च किए हैं. इनमें Dell Pro Rugged 13 Extreme और Dell Pro Rugged 14 शामिल हैं. कंपनी के मुताबिक, ये लैपटॉप मजबूत बॉडी के साथ AI से जुड़े कामों को भी संभाल सकते हैं.

Dell Pro Rugged 13 Extreme के फीचर्स

Dell Pro Rugged 13 Extreme उन लोगों के लिए बनाया गया है, जिन्हें छोटे आकार में दमदार परफॉर्मेंस और ज्यादा मजबूती चाहिए. इसमें 13.3 इंच का फुल HD डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी ब्राइटनेस 1400 निट्स तक है. इसका मतलब है कि तेज रोशनी वाली जगहों पर भी स्क्रीन पर काम करना आसान हो सकता है. कंपनी का दावा है कि इस लैपटॉप को करीब 6 फीट यानी 1.8 मीटर की ऊंचाई से गिराकर टेस्ट किया गया है. इसमें IP66 रेटिंग मिलती है, जो धूल और तेज पानी की बौछारों से सुरक्षा देती है.

Loading Ad...

इस लैपटॉप में Intel Arc इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स और 64GB तक LPDDR5X मेमोरी का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा, इसमें रिमूवेबल SSD और अपने आप एन्क्रिप्ट होने वाली ड्राइव के विकल्प भी दिए गए हैं. ये खूबियां इसे फील्ड में काम करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए उपयोगी बनाती हैं.

Loading Ad...

Dell Pro Rugged 14 में क्या है खास?

Dell Pro Rugged 14 उन लोगों के लिए है, जिन्हें बड़ी स्क्रीन के साथ मजबूत लैपटॉप चाहिए.इसमें 14 इंच का फुल HD डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी ब्राइटनेस 1100 निट्स तक है. इसका वजन करीब 2.13 किलोग्राम है. यह लैपटॉप लगभग 3 फीट की ऊंचाई से गिरने पर सुरक्षा के लिए डिजाइन किया गया है और इसे IP53 रेटिंग मिली है, जो धूल और पानी से सीमित सुरक्षा देती है.

Loading Ad...

Jio के 1,600 सैटेलाइट देख चिढ़े मस्क? Starlink की देरी पर क्यों हो रहे लाल-पीले

इसकी खास बात यह है कि इसे NVIDIA RTX PRO 500 Blackwell लैपटॉप GPU के साथ कॉन्फिगर किया जा सकता है. इससे विजुअलाइजेशन, डेटा एनालिसिस और AI से जुड़े कामों में मदद मिल सकती है. इसमें 64GB तक LPCAMM2 मेमोरी का सपोर्ट भी है, जिसे जरूरत के हिसाब से बदला या अपग्रेड किया जा सकता है. इसके अलावा, नए व्हीकल डॉकिंग सिस्टम की मदद से इसे गाड़ियों में इस्तेमाल करना और कनेक्ट करना आसान बनाया गया है.

दोनों लैपटॉप में मिलेंगी ये सुविधाएं

Loading Ad...

Dell के दोनों नए लैपटॉप MIL-STD-810H मानकों के अनुसार प्रमाणित हैं. इन्हें -20°F से 145°F तक के तापमान में काम करने के लिए डिजाइन किया गया है. इनकी स्क्रीन को दस्ताने पहनकर या गीली उंगलियों से भी इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही, Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर AI और रोजमर्रा के दूसरे कामों को संभालने में मदद करता है...

Dell Rugged Laptop की कीमत

Dell ने दोनों लैपटॉप को भारतीय बाजार में उपलब्ध करा दिया है. इनकी शुरुआती कीमत इस प्रकार है:

Loading Ad...

Dell Pro Rugged 14 (PR514260): 2,65,990 रुपये
Dell Pro Rugged 13 Extreme (PR713260): 3,36,990 रुपये
दोनों कीमतें टैक्स सहित हैं.. ये लैपटॉप खासतौर पर उन प्रोफेशनल्स के लिए हैं, जिन्हें सामान्य लैपटॉप के बजाय कठिन परिस्थितियों में भी काम करने वाला मजबूत और भरोसेमंद डिवाइस चाहिए...

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...