Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

WhatsApp पर बच्चों की Safety हुई मजबूत! जानें कैसे काम करेगा Parent Control

WhatsApp Parent-Managed Accounts: अपने बच्चों के WhatsApp अकाउंट की कुछ प्राइवेसी और कंटेंट सेटिंग्स को मैनेज कर सकेंगे. खास बात यह है कि पैरेंट्स को बच्चों की निजी चैट या कॉल देखने-सुनने की सुविधा नहीं मिलेगी.

Image Source: Canva (Representative Image)
Loading Ad...

Parent-Managed Accounts: WhatsApp ने Teen यूजर्स के लिए नए Parent-Managed Accounts पेश किए हैं. इस फीचर की मदद से माता-पिता अपने बच्चों के WhatsApp अकाउंट की कुछ प्राइवेसी और कंटेंट सेटिंग्स को मैनेज कर सकेंगे. खास बात यह है कि पैरेंट्स को बच्चों की निजी चैट या कॉल देखने-सुनने की सुविधा नहीं मिलेगी.यानी बच्चों की पर्सनल बातचीत पहले की तरह निजी और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेगी.नए कंट्रोल का मकसद बच्चों के WhatsApp इस्तेमाल को ज्यादा सुरक्षित बनाना है, बिना उनकी निजी बातचीत में दखल दिए.

प्रोफाइल फोटो और ग्रुप की सेटिंग्स कर सकेंगे मैनेज

Parent-Managed Accounts के तहत पैरेंट्स यह तय कर सकेगे कि उनके बच्चे की प्रोफाइल फोटो कौन देख सकता है. इसके अलावा यह भी कंट्रोल किया जा सकेगा कि Teen को WhatsApp के ग्रुप में कौनजोड़ सकता है. इससे माता-पिता अनजान लोगों या ऐसे ग्रुप्स को लेकर ज्यादा नियंत्रण रख सकेंगे, जिनमें उनका बच्चा शामिल हो सकता है. पैरेंट्स बच्चे के Status से जुड़ी सेटिंग्स भी बदल सकेंगे. वे तय कर पाएंगे कि Teen किन लोगों के Status देख सकता है और उसके अपने Status को कौन-कौन लोग देख पाएंगे. 

Loading Ad...

WhatsApp ग्रुप में क्या कर रहा है Teen, मिलेगी जानकारी

Loading Ad...

नए पैरेंटल कंट्रोल का एक अहम हिस्सा WhatsApp ग्रुप से जुड़े अलर्ट हैं. पैरेंट्स को जानकारी मिल सकती है कि उनका बच्चा किसी ग्रुप में शामिल हुआ है या किसी ग्रुप से बाहर निकला है. अगर उस ग्रुप में सदस्यों की संख्या में बड़ा बदलाव होता है, तो इसकी जानकारी भी पैरेंट्स को मिल सकती है. हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि माता-पिता ग्रुप की चैट पढ़ सकेंगे.. उन्हें सिर्फ ग्रुप से जुड़ी कुछ गतिविधियों की जानकारी मिलेगी, जबकि बातचीत निजी रहेगी.

Asian Games: अभिषेक और तिलक की तूफानी पारी… फाइनल में इंडिया ने पाक को 19 रनों से रौंदा, क्रिकेट में दूसरा गोल्ड

Loading Ad...

Meta AI के इस्तेमाल पर भी मिलेगा कंट्रोल

WhatsApp ने Meta AI को लेकर भी पैरेंट्स के लिए अलग विकल्प दिए हैं. माता-पिता अपने Teen के लिए सामान्य 13+ एक्सपीरियंस को जारी रख सकते हैं या ज्यादा सीमित Limited Content विकल्प चुन सकते हैं. इन सेटिंग्स को बदलने के लिए Teen को पैरेंट की मंजूरी की जरूरत होगी. इसके लिए पैरेंट द्वारा सेट किया गया PIN इस्तेमाल किया जाएगा... अगर बच्चा बाद में किसी सेटिंग को कम प्रतिबंधित करना चाहता है, तो भी उसे यही PIN चाहिए होगा.

निजी चैट और कॉल रहेंगी पूरी तरह प्राइवेट

Loading Ad...

नए पैरेंटल कंट्रोल की सबसे अहम बात यह है कि माता-पिता को अपने बच्चे की निजी चैट और कॉल का एक्सेस नहीं मिलेगा. WhatsApp के मुताबिक, पर्सनल मैसेज और कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के तहत सुरक्षित रहेंगे. यानी चैट में शामिल लोगों के अलावा कोई अन्य व्यक्ति इन संदेशों को पढ़ या कॉल को सुन नहीं सकता. पैरेंट्स जरूरत के मुताबिक इन कंट्रोल्स को बाद में बदल भी सकते हैं या पूरी तरह बंद कर सकते हैं.

धीरे-धीरे रोल आउट हो रहा फीचर

WhatsApp ने Parent-Managed Accounts को फिलहाल धीरे-धीरे रोल आउट करना शुरू किया है. इसलिए यह सुविधा अभी सभी देशों और यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं हो सकती..भारत में भी यूजर्स को WhatsApp के लेटेस्ट वर्जन में इस फीचर के आने का इंतजार करना होगा. कंपनी का कहना है कि आगे परिवारों से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर इन पैरेंटल कंट्रोल्स में और बदलाव और नए विकल्प जोड़े जा सकते हैं.... 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...