Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung, Sony या LG? सेल में सस्ते मिल रहे Premium Smart TV, जानें पूरी डिटेल

Amazon Great Indian Festival Sale: इस सेल में Samsung, Sony और LG जैसे बड़े ब्रांड के 65-inch और 75-inch स्क्रीन वाले टीवी कम कीमत में खरीदने का मौका है. यहां 4K LED, Mini LED और OLED डिस्प्ले वाले मॉडल शामिल हैं.

Image Source: Canva (Representative Image)
Loading Ad...

Amazon Great Indian Festival Sale में नया Smart TV खरीदने वालों के लिए कई शानदार डील्स मिल रही हैं. इस सेल में Samsung, Sony और LG जैसे बड़े ब्रांड के 65-inch और 75-inch स्क्रीन वाले टीवी कम कीमत में खरीदने का मौका है. यहां 4K LED, Mini LED और OLED डिस्प्ले वाले मॉडल शामिल हैं. अगर आप अपने घर के लिए बड़ा टीवी खरीदना चाहते हैं, तो इन ऑफर्स पर नजर डाल सकते हैं.

Samsung 75-inch Crystal UHD 4K Smart TV

Samsung के इस 75-inch Smart TV की कीमत सेल में 74,990 रुपये बताई गई है. इसमें 4K Ultra HD स्क्रीन मिलती है, जिससे तस्वीरें साफ दिखाई देती हैं. टीवी में HDR10+ सपोर्ट और 20W स्पीकर दिए गए हैं. इसमें Alexa और Google Assistant का सपोर्ट भी मिलता है. कंपनी 7 साल तक OS अपडेट देने का वादा करती है. बड़ी स्क्रीन पर फिल्में और शो देखने वालों के लिए यह एक विकल्प है.

Loading Ad...

Sony BRAVIA 3 Series 65-inch 4K TV

Loading Ad...

Sony के इस 65-inch टीवी की कीमत 89,990 रुपये है.. इसमें 4K स्क्रीन के साथ Dolby Vision और HDR10 जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो तस्वीरों को बेहतर दिखाने में मदद करते हैं.. टीवी Google TV पर चलता है और इसमें Chromecast भी दिया गया है. इसके 20W स्पीकर Dolby Atmos सपोर्ट करते हैं. अगर आप फिल्में और वेब सीरीज देखने के लिए Sony का टीवी चाहते हैं, तो इसे देख सकते हैं.

LG 75-inch NU87 AI Series Nano 4K TV

Loading Ad...

LG के इस 75-inch टीवी की कीमत 96,999 रुपये है. इसमें 4K डिस्प्ले और 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। यह webOS 26 पर चलता है और इसमें AI Search जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके 20W स्पीकर Dolby Atmos सपोर्ट करते हैं. बड़ी स्क्रीन होने के कारण यह लिविंग रूम में परिवार के साथ फिल्में देखने के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है.

Samsung 65-inch Mini LED 4K TV

Samsung का यह 65-inch Mini LED टीवी सेल में 74,990 रुपये में मिल रहा है. इसकी खासियत Mini LED डिस्प्ले है, जो तस्वीरों में रोशनी और अंधेरे वाले हिस्सों को बेहतर दिखाने में मदद कर सकता है. इसमें 30W स्पीकर, HDR10+ सपोर्ट और 7 साल तक OS अपडेट का वादा मिलता है. अगर आप 65-inch स्क्रीन में बेहतर डिस्प्ले टेक्नोलॉजी चाहते हैं, तो इस मॉडल पर विचार कर सकते हैं.

Loading Ad...

Airtel का नया ₹348 वाला रिचार्ज प्लान लॉन्च, हर दिन 2GB डेटा के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं

Sony 75-inch BRAVIA 3 और LG 65-inch OLED evo C5

Sony के 75-inch BRAVIA 3 टीवी की कीमत 1,29,990 रुपये है. इसमें 4K डिस्प्ले, Dolby Vision और Google TV जैसे फीचर्स मिलते हैं. वहीं, LG के 65-inch OLED evo C5 की कीमत 1,73,990 रुपये है. इसमें OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 144Hz तक VRR सपोर्ट मिलता है. यह फिल्में देखने और गेमिंग करने वालों के लिए प्रीमियम विकल्प है.

Loading Ad...

आपके लिए कौन-सा टीवी रहेगा सही?

अगर आपका बजट करीब 75,000 रुपये है, तो Samsung के दोनों मॉडल देख सकते हैं. बड़ी स्क्रीन चाहिए, तो LG और Sony के 75-inch टीवी विकल्प हैं. वहीं, बेहतर डिस्प्ले और गेमिंग फीचर्स के लिए LG OLED टीवी पर विचार कर सकते हैं. खरीदने से पहले Amazon पर कीमत, बैंक ऑफर, एक्सचेंज छूट और डिलीवरी की जानकारी जरूर जांचें. सेल के दौरान कीमतें बदल सकती हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...