Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Haier का बड़ा धमाका! 5 दरवाजों वाला फ्रिज, 3 ड्रम की वॉशिंग मशीन और Mini LED TV लॉन्च, जानें कितनी है कीमत

Haier Products: कंपनी ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित ‘Elevate with Haier’ इवेंट में 5 नए प्रीमियम होम अप्लायंसेज और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स पेश किए हैं. इनमें 5-डोर रेफ्रिजरेटर, तीन ड्रम वाली वॉशिंग मशीन, Mini LED TV सीरीज, Velox स्टोरेज वॉटर हीटर और Halo चिमनी शामिल हैं.

Image Source: Haier Website
Loading Ad...

Haier Products: फेस्टिव सीजन से पहले घर के लिए नया फ्रिज, वॉशिंग मशीन या स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Haier के नए प्रोडक्ट्स आपके काम आ सकते हैं. कंपनी ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित ‘Elevate with Haier’ इवेंट में 5 नए प्रीमियम होम अप्लायंसेज और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स पेश किए हैं. इनमें 5-डोर रेफ्रिजरेटर, तीन ड्रम वाली वॉशिंग मशीन, Mini LED TV सीरीज, Velox स्टोरेज वॉटर हीटर और Halo चिमनी शामिल हैं. कंपनी ने इन प्रोडक्ट्स में AI और स्मार्ट टेक्नोलॉजी पर खास जोर दिया है.

Haier In-Vista 5-Door Refrigerator

Haier का नया 5-डोर रेफ्रिजरेटर उन लोगों के लिए खास है, जिन्हें फ्रिज में अलग-अलग तरह की चीजें स्टोर करनी होती हैं. इसमें 5-जोन स्टोरेज सिस्टम और कन्वर्टिबल कंपार्टमेंट्स दिए गए हैं, जिससे जरूरत के हिसाब से अलग-अलग तापमान पर सामान रखा जा सकता है. इसमें AI आधारित स्मार्ट कंट्रोल्स भी मिलते हैं. कंपनी के मुताबिक, फ्रिज में रखी चीज के खराब होने की आशंका होने पर अलर्ट मिल सकता है.. इसकी कीमत 2,59,990 रुपये है.

Loading Ad...

तीन ड्रम वाली Haier M3 वॉशिंग मशीन

Loading Ad...

कंपनी की M3 सीरीज वॉशिंग मशीन की सबसे बड़ी खासियत इसके तीन ड्रम हैं. इसकी मदद से अलग-अलग तरह के कपड़े एक साथ, लेकिन अलग-अलग ड्रम में धोए जा सकते हैं. इससे बच्चों के कपड़े, निजी कपड़े और रोजमर्रा के कपड़ों को अलग रखने में आसानी हो सकती है. इसमें AI MultiWash, स्मार्ट डोजिंग, टचस्क्रीन कंट्रोल और Wi-Fi कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं..इसकी कुल लोड कैपेसिटी 12 किलोग्राम है और कीमत 1,30,000 रुपये से शुरू होती है.

IndiGo Flight में आग के बाद DGCA का बड़ा एक्शन, इस मॉडल के Power Bank पर लगाया बैन

Loading Ad...

Haier Mini LED TV सीरीज

Haier ने अलग-अलग बजट और जरूरतों के लिए Mini LED TV की M70, M80 और M96 सीरीज पेश की हैं. M70 सीरीज की शुरुआती कीमत 39,490 रुपये, M80 की 70,490 रुपये और प्रीमियम M96 सीरीज की 4,19,990 रुपये है. M70 में 120Hz रिफ्रेश रेट और गेमिंग फीचर्स मिलते हैं, जबकि M80 में Dolby Vision और 50W का 2.1 चैनल साउंड सिस्टम दिया गया है. वहीं, M96 सीरीज में 100 और 115 इंच के बड़े स्क्रीन विकल्प, SQD Mini LED टेक्नोलॉजी और 6.2.2 चैनल साउंड सिस्टम मिलता है.

Velox Water Heater और Halo Chimney

Loading Ad...

सर्दियों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने Velox Electric Storage Water Heater भी लॉन्च किया है. यह 15 लीटर और 25 लीटर के विकल्पों में आता है, जिनकी कीमत क्रमशः 13,990 रुपये और 14,990 रुपये है. इसमें 11 सेफ्टी फीचर्स, बैक्टीरिया-प्रूफ सिस्टम और 5-स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है. इसके अलावा, कंपनी ने Halo चिमनी भी पेश की है. हालांकि, इसकी कीमत और विस्तृत फीचर्स की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है.

कुल मिलाकर, Haier के नए प्रोडक्ट्स में स्मार्ट फीचर्स, बड़ी क्षमता और प्रीमियम डिजाइन पर फोकस किया गया है. खरीदने से पहले अपने बजट, जरूरत और इंस्टॉलेशन की लागत को ध्यान में रखना बेहतर रहेगा.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...