Advertisement
बंगाल में ममता के साथ रहकर BJP के लिए रास्ता साफ करते रहे राहुल गांधी! पहले ही कर दी थी जीत की भविष्यवाणी
कांग्रेस की भूमिका लगातार ममता बनर्जी के लिए चुनौती बनती रही. पहले चरण के चुनावों में ही राहुल गांधी ‘दीदी’ पर कुछ ऐसा बोल गए थे कि BJP की जीत की भविष्यवाणी हो गई थी.
Advertisement
West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल में मतगणना के शुरुआती दो घंटों में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. सुबह 11 बजे तक के रुझानों में 150 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही थी. यानी बहुमत के पार, इसका मतलब साफ है कि 15 साल बाद ममता बनर्जी के हाथ से सत्ता फिसल रही है. इस चुनाव में सीधी लड़ाई BJP और TMC के बीच थी, जबकि कांग्रेस तो गेम में ही नहीं उतरी, राहुल गांधी का रवैया पश्चिम बंगाल में बेहद सुस्ती भरा रहा, जो तृणमूल का फायदा करवाने की BJP की झोली भर गया.
कांग्रेस की भूमिका लगातार ममता बनर्जी के लिए चुनौती बनती रही. पहले चरण के चुनावों में ही राहुल गांधी ‘दीदी’ पर कुछ ऐसा बोल गए थे कि BJP की जीत की भविष्यवाणी हो गई थी. बकायदा भगवा पार्टी राहुल के बयान से दिखी.
राहुल गांधी के वो बयान जो ममता पर भारी पड़े
Advertisement
पहले चरण के मतदान से पहले राहुल गांधी ने ममता बनर्जी पर बड़ा निशाना साधा था. उन्होंने कहा, ‘पश्चिम बंगाल के भाइयों-बहनों, विचारधारा की इस लड़ाई में BJP को सिर्फ कांग्रेस ही हरा सकती है. वो अधिकार छीनते हैं, हम दिलाते हैं. वो संविधान मिटाते हैं, हम बचाते हैं. वो भारत की विविधता मिटाना चाहते हैं, हम बंगाल के साथ हर संस्कृति, हर भाषा का सम्मान करते हैं. आइए, कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाकर बंगाल में न्याय, सम्मान और प्रगति की सरकार बनाएं.’
Advertisement
राहुल गांधी आगे कहते हैं, ’अगर ममता जी ने साफ-सुथरी सरकार चलाई होती, अगर उन्होंने बंगाल में ध्रुवीकरण नहीं किया होता तो भाजपा के लिए रास्ता नहीं खुलता. कांग्रेस BJP से लड़ती है. BJP भी यह जानती है कि सिर्फ कांग्रेस ही उसे रोक सकती है.’
इसके बाद राहुल गांधी ने दूसरे चरण से पहले एक बार फिर ममता सरकार पर निशाना साधते हुए राज्य में गुंडाराज का आरोप लगाया था.
Advertisement
राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल में कांग्रेस के कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की चुनाव बाद हत्या पर कड़ी आलोचना की थी. उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल में आज लोकतंत्र नहीं, TMC का गुंडाराज चल रहा है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'कांग्रेस के कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की चुनाव बाद टीएमसी से जुड़े गुंडों की ओर की गई हत्या बेहद निंदनीय है.' कांग्रेस सांसद ने कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राहुल गांधी की ममता सरकार पर सीधा हमला चुनाव में BJP के लिए बाद मददगार साबित हुआ. क्योंकि बंगाल में सीधा लड़ाई TMC और BJP के बीच है.
बंगाल में लोकतंत्र नहीं: राहुल गांधी
Advertisement
राहुल ने पोस्ट में आगे लिखा, 'पश्चिम बंगाल में आज लोकतंत्र नहीं, टीएमसी का गुंडाराज चल रहा है. वोट के बाद विरोधी आवाजों को डराना, मारना, मिटाना, यही टीएमसी का चरित्र बन चुका है. कांग्रेस की राजनीति कभी हिंसा पर नहीं टिकी, और न कभी टिकेगी. हमने भी अपने कार्यकर्ता खोए हैं, फिर भी हमने हमेशा अहिंसा और संविधान का रास्ता चुना है. यही हमारी विरासत है, यही हमारा संकल्प.' इसके साथ ही, उन्होंने परिवार को पूर्ण सुरक्षा और मुआवजा देने की मांग की. उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'मांग स्पष्ट है- सभी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो, कठोरतम सजा मिले और देबदीप के परिवार को पूर्ण सुरक्षा व मुआवजा सुनिश्चित किया जाए.' कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में यह भी कहा कि भारत की अहिंसक परंपरा को कलंकित करने वाली इस राजनीति के सामने झुकेंगे नहीं. न्याय होकर रहेगा.
यह भी पढ़ें
बंगाल में गेम में न उतरकर कांग्रेस ने दर्शाया कि वह ममता बनर्जी के साथ हैं, लेकिन इससे फायदा BJP को ही पहुंचा. राहुल का दीदी के लिए आक्रामक रवैया BJP को बड़ा मौका देता रहा.