Advertisement

Yogi के UP ने एक साथ 4 देशों को पछाड़ा तो पाकिस्तान में भी मचा तहलका, यकीन नहीं हो रहा ना? ये रहा सबूत

UP Budget 2026: Yogi सरकार ने पेश किया यूपी का सबसे बड़ा बजट जिसने पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल जैसे देशों को भी पछाड़ दिया तो वहीं पाकिस्तान के सांसद ने भी यूपी की बजट की तारीफ कर दी. जानें क्या है पूरा मामला.

CM Yogi (File Photo)

योगी सरकार ने जैसे ही रिकॉर्ड 10वां बजट पेश किया, यूपी के योगी मॉडल का पाकिस्तान में भी डंका बज गया. पाकिस्तानी संसद में योगी के यूपी की तारीफ वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. यानी कि पाकिस्तान भी मान गया कि योगी बाबा में है दम.

योगी सरकार ने 11 फरवरी 2026 को यूपी विधानसभा में 9 लाख 12 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश करके इतिहास रच दिया. ऐसा इसलिए कि यूपी के इतिहास में ये अब तक सबसे बड़ा बजट था. इतना बड़ा बजट अब तक यूपी की किसी सरकार ने पेश नहीं किया था. अब इस बजट की चर्चा अब सिर्फ यूपी ही नहीं, पूरी दुनिया में हो रही है. क्योंकि यूपी में जितनी आबादी है, करीब उतनी ही आबादी पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की भी है, लेकिन इसके बावजूद योगी सरकार के बजट ने पूरे पाकिस्तान को पछाड़ दिया.

योगी सरकार के बजट के बीच पाकिस्तान में क्यों वायरल हुआ योगी मॉडल!

दरअसल पूरे पाकिस्तान की आबादी करीब 24 करोड़ है, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान का कुल बजट सिर्फ 5.65 लाख करोड़ रुपये है. तो वहीं योगी के उत्तर प्रदेश में भी करीब 24 करोड़ आबादी है. यानी पूरे पाकिस्तान के बराबर, लेकिन इसके बावजूद योगी सरकार ने इस बार 9 लाख 12 हजार करोड़ का बजट पेश किया. जो पाकिस्तान के बजट से डेढ़ गुना ज्यादा है. और जैसे ही यूपी के बजट ने पूरे पाकिस्तान को पछाड़ा. एक बार फिर पाकिस्तान के एक सांसद का बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. जब करीब एक साल पहले पाकिस्तानी सांसद ने भरे सदन में योगी के यूपी की तारीफ करते हुए कहा था कि:

“पाकिस्तान का कुल बजट 62 बिलियन है, जबकि उत्तर प्रदेश का बजट 97 बिलियन डॉलर है, पाकिस्तान का कुल टैक्स रेवेन्यू 50 बिलियन डॉलर है, जबकि उत्तर प्रदेश का टैक्स रेवेन्यू 80 बिलियन डॉलर है, पाकिस्तान का टैक्स रेवेन्यू, उत्तर प्रदेश से 16 बिलियन डॉलर कम है.”

आपको बताएं कि ये वीडियो ज्यादा पुराना नहीं है. साल 2025 के जुलाई महीने का है. जब भरी संसद में एक पाकिस्तानी सांसद ने योगी राज में रफ्तार भरती यूपी की अर्थव्यवस्था की तारीफ की थी. और अब तो साल 2026 में योगी का यूपी इतना आगे बढ़ गया है कि पाकिस्तान की औकात भी नहीं है कि वो यूपी की टक्कर ले पाए.    

योगी के UP ने बांग्लादेश को भी पछाड़ा

बात सिर्फ पाकिस्तान की नहीं है. आजकल उसके जिगरी दोस्त बांग्लादेश की भी इतनी औकात नहीं है कि यूपी की टक्कर ले पाए क्योंकि बजट के मामले में यूपी ने बांग्लादेश को भी पछाड़ दिया, जिसकी गवाही ये आंकड़े दे रहे हैं.

  • UP का बजट Vs 4 देशों का बजट
  • उत्तर प्रदेश का बजट 9 लाख 12 हजार करोड़ रुपये है.
  • पूरे पाकिस्तान का बजट 5.65 लाख करोड़ रुपये है.
  • बांग्लादेश का पिछला बजट 3.69 लाख करोड़ रुपये था.
  • पड़ोसी देश श्रीलंका का बजट 1.46 लाख करोड़ रुपये था.
  • नेपाल का बजट भी सिर्फ 73 हजार करोड़ रुपये ही था.

विकास की रफ्तार पर सवार उत्तर प्रदेश दुनिया के चार देशों को पछाड़ कर इतिहास रच रहा है तो इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है यूपी की सत्ता संभाल रहे योगी आदित्यनाथ, जिन्होंने यूपी में बिना कोई अतिरिक्त टैक्स बढ़ाए यूपी की अर्थव्यवस्था को रॉकेट बना दिया.

जिस यूपी को कभी बीमारू राज्य कहा जाता था, वही यूपी अब विकास की रफ्तार भर रहा है. जिसकी गवाही यूपी का बजट दे रहा है. जिसने पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे देशों को भी पछाड़ दिया. और रफ्तार पकड़ती इसी अर्थव्यवस्था के दम पर योगी सरकार यूपी को वन ट्रिलियन डॉलर वाली अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनाने के मिशन पर काम कर रही है.

रिपोर्ट: धीरेंद्र रावत
एडिट: केशव झा

Advertisement

यह भी पढ़ें

Advertisement

LIVE
अधिक →