जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अमित शाह की जालंधर रैली से पहले धमकी भरा ईमेल, बम धमाकों की चेतावनी से मचा हड़कंप

गृह मंत्री अमित शाह की रैली को लेकर पहले से ही हाई सिक्योरिटी है लेकिन इस ईमेल के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है.

Author
30 Sep 2026
( Updated: 30 Sep 2026
11:35 AM )
अमित शाह की जालंधर रैली से पहले धमकी भरा ईमेल, बम धमाकों की चेतावनी से मचा हड़कंप
Image Credit: IANS
Advertisement

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जालंधर दौरे से पहले शहर में बम धमाकों की धमकी से हड़कंप मच गया है. प्रागपुर में बुधवार को होने वाली अमित शाह की रैली से कुछ घंटे पहले एक धमकी भरा ईमेल सामने आया है, जिसमें रैली स्थल, स्कूल, देवी तालाब मंदिर और कोर्ट को निशाना बनाने की बात कही गई है.

अमित शाह की जालंधर रैली से पहले धमकी भरा ईमेल

जानकारी के अनुसार, यह धमकी भरा ईमेल मंगलवार सुबह करीब 7:07 बजे कई ईमेल आईडी पर भेजा गया. ईमेल में खुद को खालिस्तान नेशनल आर्मी से जुड़ा बताते हुए लिखा गया है. ईमेल भेजने वाले ने अपना नाम इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकां शाहवाला और अन्य बताया है.

पहले यासिर, अब मूसा... कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, लश्कर का टॉप कमांडर ढेर

कई ईमेल आईडी पर भेजा गया धमकी भरा संदेश

Advertisement

ईमेल में बेहद भड़काऊ और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया गया है. इसमें लिखा है, "जालंधर स्कूल सुबह 11:11 बजे, देवी तालाब दोपहर 12:11 बजे" को निशाना बनाया जाएगा. ईमेल में दावा किया गया है कि अमित शाह के मंच के नीचे आईईडी लगाए गए हैं और पूरे मंच को उड़ा दिया जाएगा. साथ ही यह भी लिखा है कि रैली में आने वाली 2000 बसों में से 2-3 बसों में बम लगाए गए हैं.

ईमेल में आगे लिखा है, "अपने बच्चों को बचाएं, हिंदू तानाशाह अमित शाह की रैली में न जाएं. एलआर दोआबा स्कूल के मैदान से देवी तालाब मंदिर की ओर आईईडी या फोन ट्रिगर से धमाका कर शाह को खत्म करना है."

मेल में कोर्ट की कार्यवाही दोपहर 2:11 बजे और ऑफिस दोपहर 3:11 बजे बाधित करने की धमकी भी दी गई है. ईमेल में भाजपा को सिखों का दुश्मन बताते हुए दरबार साहिब पर हमले का जिक्र भी किया गया है.

धमकी भरा ईमेल मिलते ही पंजाब पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गई हैं. जालंधर पुलिस ने रैली स्थल, देवी तालाब मंदिर, जिला कोर्ट परिसर और जिन स्कूलों का नाम ईमेल में है, वहां सुरक्षा बढ़ा दी है. बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड से सभी जगहों पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

पहले से हाई सिक्योरिटी में है अमित शाह का दौरा

Advertisement

यह भी पढ़ें

गृह मंत्री अमित शाह की रैली को लेकर पहले से ही हाई सिक्योरिटी है लेकिन इस ईमेल के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें