Advertisement
‘तो अमित शाह के पैरों में गिर जाऊंगा..’, उपचुनाव से पहले CM सुवेंदु के विरोधी का बड़ा बयान
विधानसभा चुनाव में रेजीनगर सीट हुमायूं कबीर ने जीत दर्ज की थी, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने नाओदा सीट पर चुनाव लड़ा था और वहां भी खाते में जीत ही आई.
Advertisement
West Bengal Upchunav: पश्चिम बंगाल में 6 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे. इससे पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. आम जनता उन्नयन पार्टी के नेता हुमायूं कबीर ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को चैलेंज कर दिया. उन्होंने कहा, रेजीनगर में BJP जीती तो वह अमित शाह के पैरों में गिरकर माफी मांगेंगे.
दरअसल, CM सुवेंदु अधिकारी ने रेजीनगर में चुनावी सभा को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई वादें किए थे. इस दौरान सुवेंदु अधिकारी ने कहा था कि रेजीनगर में BJP उम्मीदवार जीतता है तो वह इस क्षेत्र को सांप्रदायिक राजनीति से निकालकर एक ‘मॉडल विधानसभा’ के रूप में डेवलप करेंगे.
CM सुवेंदु के वादों पर हुमायूं कबीर ने क्या कहा?
Advertisement
अपनी चुनावी घोषणा में CM सुवेंदु ने रेजीनगर के लिए 200 बेड का अस्पताल, कॉलेज, पुल और औद्योगिक ईकाइयां बनाने की बात भी कही थी. इन वादों पर हुमायूं कबीर ने कहा,
Advertisement
‘हम रेजीनगर में जीतेंगे. अगर हम जीतते हैं, तो हम इंदौर जाएंगे, वरना हम दिल्ली जाएंगे. मैं प्लेन लेकर सीधे दिल्ली जाऊंगा. मैं अमित शाह और नितिन नबीन बाबू के पैरों में गिर जाऊंगा, मैं सरेंडर कर दूंगा. मैं कहूंगा, आपके मुख्यमंत्री ने कहा था कि अगर हम जीतते हैं, तो हम अपनी रेजीनगर विधानसभा को एक मॉडल विधानसभा बनाएंगे. हम नहीं जीते, हम आपके पैरों में सरेंडर करते हैं, अब आप हमारी विधानसभा को मॉडल बनाइए.’ रेजीनगर से कौन है हुमायूं कबीर के उम्मीदवार?
विधानसभा चुनाव में रेजीनगर सीट हुमायूं कबीर ने जीत दर्ज की थी, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने नाओदा सीट पर चुनाव लड़ा था और वहां भी खाते में जीत ही आई. इसके बाद हुमायूं कबीर ने रेजीनगर सीट छोड़ी. हालांकि उपचुनाव में उन्होंने इस सीट पर अपने बेटे गुलाम नबी आजाद को टिकट दिया है. वहीं, रेजीनगर में BJP ने शखारोव सरकार को उम्मीदवार बनाया है. उपचुनाव के नतीजे 9 अक्टूबर को घोषित होंगे.
Advertisement