Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

यूपी में 'स्वच्छता ही सेवा' ने लिया जन आंदोलन का रूप, 47 लाख लोगों ने संभाला मोर्चा; 1.10 लाख जगहों की हुई सफाई

'स्वच्छता ही सेवा' अभियान ने उत्तर प्रदेश में जनआंदोलन का रूप लिया. 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चले अभियान में करीब 47 लाख नागरिकों की भागीदारी रही. 21 हजार से अधिक कार्यक्रमों के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और श्रमदान से स्वच्छ भारत के संकल्प को मजबूती मिली.

Image Source: IANS
Loading Ad...

'स्वच्छता ही सेवा' राष्ट्रव्यापी अभियान ने उत्तर प्रदेश में जन आंदोलन का रूप लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (2 अक्टूबर) तक चलाए गए इस अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत विकसित भारत’ रही। नगर निगमों और नगर पंचायतों को स्वच्छ बनाने के साथ नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस राष्ट्रीय अभियान को उत्तर प्रदेश में बड़ी सफलता मिली है।

अभियान का शुभारंभ समस्त निकायों में मेयर, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों और करीब 12 लाख नागरिकों की सहभागिता के साथ श्रमदान से हुआ। 21 हजार से अधिक जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें करीब 27 लाख नागरिकों ने प्रतिभाग किया. स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समितियों, स्वच्छ सारथी क्लबों और स्वयं सहायता समूहों समेत लगभग 47 लाख नागरिकों ने अभियान में सहभागिता और सहयोग किया है.

जारी रहेगा विशेष स्वच्छता अभियान

Loading Ad...

उत्तर प्रदेश में ‘स्वच्छता ही सेवा’ को विस्तार देते हुए 17 अक्टूबर 2026 तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. इसके अंतर्गत ऐसे स्थानों को स्वच्छ किया जा रहा है, जहां नियमित रूप से अपेक्षित सफाई नहीं हो पाती. करीब 1.22 लाख स्वच्छता लक्षित इकाइयां (CTU) चिह्नित की गई हैं, जिनमें लगभग 1.10 लाख का विलोपन नागरिकों की सहभागिता से किया जा चुका है. अभियान के दौरान करीब 25 हजार सार्वजनिक स्थलों, 6,788 बाजारों, 13,919 मोहल्लों, 9,440 शौचालयों और 6,769 कार्यालयों में विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता सुनिश्चित की गई है.

Loading Ad...

यह भी पढ़े: 'संविधान नहीं, अखिलेश खतरे में हैं...', राज्यसभा चुनाव के बीच ओपी राजभर का सपा पर बड़ा हमला

स्वच्छ पाठशाला से बच्चों में संस्कार

Loading Ad...

स्वच्छ पाठशाला कार्यक्रम के तहत करीब 13 हजार कार्यक्रम आयोजित किए गए. इनमें 3,640 स्वच्छ सारथी क्लबों से संबंधित करीब 2.16 लाख बच्चों को अभियान से जोड़ा गया. बच्चों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 8,358 प्रतियोगिताएं एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं.

सफाई मित्रों की सुरक्षा और सम्मान पर जोर

स्वच्छता मित्र सुरक्षा शिविर के तहत 4,202 शिविर आयोजित किए गए, जिनमें करीब 99 हजार सफाई मित्रों ने भाग लिया. लगभग 40 हजार सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। वहीं करीब 88 हजार सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण, 63 हजार को पीपीई किट का वितरण और करीब 1.77 लाख को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया.

Loading Ad...

यह भी पढ़े: ‘हवाई चप्पल वाला भी कर रहा हवाई यात्रा’, CM योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की योजनाएं

25 लाख घरों तक पहुंचा स्वच्छता संदेश

जन भागीदारी के तहत करीब 25 लाख घरों को स्वच्छता आंदोलन से जोड़ा गया.   लोगों को कचरे के स्रोत पर ही पृथक्करण और स्वच्छता की जिम्मेदारी में सक्रिय भागीदारी के लिए जागरूक किया गया. स्वच्छता से समृद्धि कार्यक्रम के तहत आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज व रीसाइकिल) कॉन्सेप्ट पर 3,461 कार्यक्रम आयोजित किए गए. इसके साथ ही विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर स्वच्छता से जुड़ी 17,486 गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें एक लाख से अधिक नागरिकों ने भागीदारी की.

Loading Ad...

2 अक्टूबर को मनाया गया स्वच्छ भारत दिवस

अभियान के तहत 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस उत्सव के रूप में मनाया गय. इस अवसर पर विभिन्न निकायों में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों, स्वच्छ सारथी क्लब के सदस्यों, ब्रांड एंबेसडरों और स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया गया.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान ने उत्तर प्रदेश में स्वच्छता को सिर्फ सरकारी पहल नहीं, बल्कि जनभागीदारी का आंदोलन बना दिया है. सफाई से लेकर जागरूकता और सफाई मित्रों के सम्मान तक, अभियान ने समाज के हर वर्ग को जोड़ा है. यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा, ताकि स्वच्छ उत्तर प्रदेश के साथ विकसित भारत के संकल्प को और मजबूती मिल सके.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...