Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

तो 2021 में नहीं टूटा था ममता बनर्जी का पैर? CM सुवेंदु ने चोट को बताया ‘नाटक’, मेडिकल रिपोर्ट दिखाई, अब होगी जांच

CM सुवेंदु ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान जो चोट दिखाई थी, वह नाटक थी. उन्होंने कहा, उपचुनाव के बाद इसकी जांच होगी.

Image Source- IANS
Loading Ad...

पश्चिम बंगाल के सियासी गलियारों में यूं तो नंदीग्राम और रेजीनगर के उपचुनावों का शोर है, लेकिन उपचुनाव के बीच साल 2021 के चुनावों का एक जिन्न अचानक बोतल से बाहर निकल आया है. वो है ममता बनर्जी की चोट. जिसे नाटक करार देते हुए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने रिपोर्ट शेयर कर दी. 

CM सुवेंदु ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान जो चोट दिखाई थी, वह झूठी थी. उस समय ममता बनर्जी ने दावा किया था कि पूर्वी मिदनापुर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर प्रचार करते समय उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था. इस दौरान ममता बनर्जी ने प्लास्टर बांधकर प्रचार किया था. 

सुवेंदु अधिकारी ने शेयर की मेडिकल रिपोर्ट 

Loading Ad...

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान पैर में फ्रैक्चर होने का झूठा दावा करने का आरोप लगाया. अपने आरोपों को साबित करने के लिए उन्होंने एक मेडिकल रिपोर्ट भी पेश की. CM सुवेंदु ने कहा, 

Loading Ad...

‘ममता ने 2021 में पैर में चोट लगने का नाटक किया था. हमारे पास मेडिकल रिपोर्ट है जिसमें कहा गया है कि फ्रैक्चर या डिललोकेशन का कोई सबूत नहीं है.’

यह रिपोर्ट 11 मार्च 2021 की बांगुर इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज की रेडियो डायग्नोसिस विभाग की है. 

Loading Ad...

ममता की चोट की होगी जांच

उन्होंने यह भी कहा कि ममता बनर्जी के ‘झूठे दावों’ की प्रशासन की ओर से अलग से जांच कराई जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘इस महीने दोनों विधानसभा सीटों (नंदीग्राम और रेजीनगर) के उपचुनाव खत्म हो जाने दीजिए. इसके बाद इस मामले की अलग से जांच शुरू होगी.’

2021 के विधानसभा चुनाव के पूरे प्रचार अभियान के दौरान ममता बनर्जी ने इस घटना के पीछे BJP को मास्टरमाइंड बताया था.

Loading Ad...

नंदीग्राम और रेजीनगर में उपचुनाव 

नंदीग्राम में 6 अक्टूबर को उपचुनाव होना है और इसके नतीजे 9 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. CM सुवेंदु ने कहा, ‘चूंकि आदर्श आचार संहिता पहले से लागू है, इसलिए मैं अभी इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं कह रहा हूं. चुनाव आचार संहिता हटने के बाद हम इस झूठे प्रचार की नई जांच कराएंगे. मैं 9 अक्टूबर के बाद इसकी घोषणा करूंगा.’

सुवेंदु अधिकारी के आरोपों पर अभी तक TMC या ममता बनर्जी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. दरअसल, 2021 में ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से चुनाव लड़ा था. सुवेंदु अधिकारी ने करीब 2,000 वोटों के अंतर से हराया था. बाद में ममता बनर्जी दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में निर्वाचित हुईं और लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनी रहीं. 

Loading Ad...

2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान नंदीग्राम में प्रचार करते समय ममता बनर्जी के घायल होने की खबर सामने आई थी. उस समय उन्होंने पैर पर प्लास्टर लगाकर व्हीलचेयर पर चुनाव प्रचार किया था. तृणमूल कांग्रेस ने उस दौरान नारा भी दिया था, ‘टूटे पैर के साथ खेला होबे.’

यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी की नई पहचान 'फुटबॉल', EC ने बनाया पार्टी का सिंबल, नाम भी बदला, जानें ऋतब्रत गुट को क्या मिला

यह भी पढ़ें

घटना के तुरंत बाद ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों के धक्का देने के कारण उनके पैर में चोट लगी. उन्होंने अपनी हत्या की साजिश होने का भी दावा किया था. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...