Advertisement
लखनऊ में कांग्रेसियों के बीच चले चप्पल-जूते… भिड़ गए अजय राय-ममता चौधरी समर्थक, प्रमोद तिवारी ने जोड़े हाथ, Video
लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर में भारी हंगामा हो गया. ममता चौधरी और अजय राय के बीच विवाद के बाद राय कार्यक्रम छोड़कर चले गए. उन्हें मनाने के लिए प्रमोद तिवारी हाथ जोड़ते रहे.
Advertisement
उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान पार्टी के भीतर का विवाद खुलकर सामने आ गया. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और आराधना मिश्रा के समर्थकों के बीच कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की और मारपीट की नौबत आ गई.
घटना के बाद मुख्यालय में करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी और गहमागहमी का माहौल बना रहा. घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें साफ दे
कैसे शुरू हुआ विवाद?
Advertisement
दरअसल, UP कांग्रेस मुख्यालय में UP कांग्रेस की नई अध्यक्ष अराधना मिश्रा और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद का पदभार ग्रहण समारोह था. इस दौरान कांग्रेस नेता ममता चौधरी को तीखी टोन में बोला, ‘तुम्हारी शक्ल नहीं देखनी, यहां से जाओ.’ इस पर अजय राय को भी गुस्सा आया और उन्होंने कहा, औकात में रहो.
Advertisement
इस दौरान दोनों के बीच विवाद की स्थिति बन गई. इसके बाद अजय राय नाराज होकर कार्यालय से बाहर निकल गए. उनके समर्थकों ने ममता चौधरी को बाहर करने और माफी मांगने की मांग रखी. उनका कहना था कि मांग पूरी होने के बाद ही अजय राय कार्यालय के भीतर लौटेंगे.
प्रमोद तिवारी के मान-मनौव्वल के बाद माने अजय राय
Advertisement
देखते ही देखते दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि जूते-चप्पल चल गए. धक्का-मुक्की हुई और आधे घंटे तक भारी हंगामा बरपा. आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने महिलाओं के साथ भी अभद्रता भी की.
- हाथ जोड़ते प्रमोद तिवारी, नहीं माने अजय राय - UP कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेसियों की बीच भारी बवाल - आपस में भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक - ममता चौधरी पर अजय राय के अपमान का आरोप - दोनों के बीच हुई कहासुनी, कार्यक्रम छोड़कर गए अजय राय - अजय राय को मनाने के लिए प्रमोद तिवारी ने किया दखल - लखनऊ में अराधना मिश्रा और इमरान मसूद के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में हुआ था बवाल #Lucknow #Congress #AjayRai
— NMF NEWS (@NMFNewsNational) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 11, 2026
बाद में कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी और इमरान मसूद ने काफी देर तक अजय राय को मनाया और उनको कार्यक्रम में वापस लेकर आए. बताया जा रहा है राहुल गांधी ने भी अजय राय से फोन पर बात की थी.
Advertisement
अजय राय ने क्या कहा?
विवाद के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपने साथ बदसलूकी किए जाने का आरोप लगाया. स्थिति बिगड़ती देख राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने हस्तक्षेप किया.
इस दौरान प्रमोद तिवारी अजय राय के सामने हाथ जोड़ते दिखे, लेकि अजय राय काफी देर तक नहीं माने, इस दौरान अजय राय समर्थक कहते रहे कि हम बनारस से आपके सम्मान में आए हैं और ऐसा किया जा रहा है. हालांकि बाद में मान-मनौव्वल के बाद अजय राय मान गए.
यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस पर लगाया 'अपहरण' का आरोप, TMC सांसदों के साथ थाने में डाला डेरा, Video
Advertisement
हालांकि, समारोह के दौरान हुए इस घटनाक्रम ने पार्टी के भीतर आपसी मतभेदों को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा शुरू हो गई है.
BJP ने साधा निशाना
वहीं, कांग्रेसियों के बीच इस कलह पर भारतीय जनता पार्टी ने मजे लिए. UP BJP ने X पर घटना का Video शेयर करते हुए तंज कसा. पार्टी ने लिखा,
‘मोहब्बत की दुकान में जूतम-पैजार, कांग्रेस कार्यालय में नए प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व अध्यक्ष अजय राय का मान-मर्दन कर दिया.’
Advertisement
यह भी पढ़ें
ममता चौधरी को UP कांग्रेस की नई अध्यक्ष अराधना मिश्रा का करीबी माना जाता है. अजय राय के साथ उनकी पुरानी अदावत है. आरोप है कि अजय राय ने ममता चौधरी के कार्यालय में आने पर रोक लगा दी थी. फिलहाल, पूरे घटनाक्रम में दोनों पक्षों के आरोपों और विवाद की परिस्थितियों को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है.