×
जिस पर देशकरता है भरोसा

गुरुग्राम में पार्किंग की नई सुविधा शुरू, पहले 15 दिन फ्री, शुल्क जल्द होगा तय

Haryana: अधिकारियों के अनुसार, पार्किंग के संचालन के लिए टेंडर प्रकिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. हालांकि पार्किंग को आमजन के लिए अस्थायी रूप से खोल दिया गया है, लेकिन इसे स्थायी रूप से लागू करने के लिए अभी कुछ और कदम बाकी है.

Author
05 May 2026
( Updated: 05 May 2026
03:34 PM )
गुरुग्राम में पार्किंग की नई सुविधा शुरू, पहले 15 दिन फ्री, शुल्क जल्द होगा तय
Image Source: IANS
Advertisement

Haryana: शहरवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है. नगर निगम की पहली मल्टीलेवल पार्किंग के लिए जल्द ही शुल्क तय कर दिया जाएगा.  नगर निगम इस महीने एक निजी एजेंसी को पार्किंग के रखरखाव और संचालन का काम सौपने की तैयारी में है. अधिकारियों के अनुसार, पार्किंग के संचालन के लिए टेंडर प्रकिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. हालांकि पार्किंग को आमजन के लिए अस्थायी रूप से खोल दिया गया है , लेकिन इसे स्थायी रूप से लागू करने के लिए अभी कुछ और कदम बाकी है.  टेंडर प्रकिया पूरी होते ही एजेंसी का चयन और शुल्क सरंचना भी तय कर दी जायेगी , जिससे पार्किंग का संचालन व्यवस्थित तरीके से हो सके.

काम अधूरा, लेकिन श्रेय लेने की होड़

यह पार्किंग दिसंबर 2025 में पहले ही सीएम द्वारा उद्घाटन कराई जा चुकी है. लेकिन स्थानीय विधायक मुकेश शर्मा ने इस बहुमंजिला पार्किंग का फिर से शुभारंभ कर दिया. असल में टेंडर प्रक्रिया पूरी न होने के कारण यह सुविधा स्थायी रूप से शुरू नहीं हो सकी थी. लंबे समय तक पार्किंग का ताला लटका रहना और अस्थायी स्थिति ने इसे चर्चा का विषय बना दिया.
अब जब अस्थायी रूप से पार्किंग आम जनता के लिए खोली गई है, तो शहरवासियों को जल्द ही इसका स्थायी और व्यवस्थित लाभ मिलने की उम्मीद है.

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

Advertisement

शहर के व्यस्त बाजारों में पार्किंग की कमी और सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहन रोजाना जाम का कारण बने हुए हैं. ऐसे में नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार किए बिना ही अस्थायी रूप से पार्किंग शुरू करने का निर्णय लिया.

इस फैसले से न केवल बाजार क्षेत्रों में यातायात की व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि आम लोगों को राहत भी मिलेगी. लोग अब सड़कों पर वाहन खड़ा करने के बजाय निर्धारित पार्किंग का उपयोग कर पाएंगे, जिससे सड़क जाम में कमी आएगी.

शुरुआती 15 दिन पार्किंग होगी फ्री

नगर निगम ने पार्किंग का उपयोग शुरू करने के शुरुआती चरण में आमजन को राहत देने के लिए 15 दिनों तक निशुल्क सुविधा देने का निर्णय लिया है. इसका उद्देश्य लोगों को नई सुविधा के प्रति जागरूक करना और उन्हें सड़कों की बजाय पार्किंग का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करना है.

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें