जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

राहुल गांधी से मुलाकात कर चर्चा में आया 'मोहम्मद दीपक' व्यापारी से कर रहा था गुंडागर्दी, CM धामी की पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

कोटद्वार में सोशल मीडिया कमेंट को लेकर विवाद के बाद 'मोहम्मद दीपक' के नाम से चर्चित दीपक कुमार को व्यापारी से कथित बदसलूकी, गाली-गलौज और धमकी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया. घटना के बाद कोतवाली के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा.

राहुल गांधी से मुलाकात कर चर्चा में आया 'मोहम्मद दीपक' व्यापारी से कर रहा था गुंडागर्दी, CM धामी की पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे
Image Source: X/ @mandeeppunia1
Advertisement

उत्तराखंड के कोटद्वार में सोशल मीडिया पर लिखे एक कमेंट से शुरू हुआ विवाद अब पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया है. कुछ महीने पहले राहुल गांधी से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया के ज़रिए चर्चा में आए 'मोहम्मद दीपक’ के नाम से चर्चित दीपक कुमार को एक व्यापारी के साथ कथित तौर पर बदसलूकी, गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. व्यापारी की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया. घटना के बाद कोटद्वार कोतवाली के बाहर भी हलचल देखने को मिली और पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा.

कैसे शुरू हुआ विवाद?

मामले की शुरुआत सोशल मीडिया पर उज्जैन में मस्जिद से जुड़े घटनाक्रम को लेकर की गई एक पोस्ट और उस पर आए कमेंट से बताई जा रही है. रिपोर्टों के मुताबिक, दीपक कुमार ने इस मुद्दे से जुड़ा एक वीडियो या पोस्ट फेसबुक पर साझा किया था. इसी पोस्ट पर कोटद्वार के व्यापारी संजीव टांक ने टिप्पणी की. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने की बात सामने आई. व्यापारी का आरोप है कि कमेंट से नाराज होकर दीपक उनकी दुकान पर पहुंचे और वहां बहस के दौरान गाली-गलौज तथा धमकी दी. घटना से जुड़े वीडियो सामने आने की भी बात कही गई है. हालांकि, पूरे घटनाक्रम के आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही पूरी तरह हो सकेगी.

Advertisement

यह भी पढ़े: CJP के प्रदर्शन से पहले मुंबई पुलिस का एक्शन, अभिजीत दीपके हिरासत में! CJP बोली- अब होगा 'जेल भरो आंदोलन'

पुलिस ने दर्ज किया मामला

आज तक की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, व्यापारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दीपक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया. ताजा रिपोर्टों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 और 351 के तहत कार्रवाई का उल्लेख है. इसके अलावा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत भी कार्रवाई की जानकारी सामने आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. दीपक की गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद व्यापारी और भाजपा संगठन से जुड़े लोग भी कोतवाली पहुंचे. वहां नारेबाजी की स्थिति बनने पर पुलिस ने अतिरिक्त बल लगाया. माहौल को देखते हुए क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी किया गया. फिलहाल पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में होने की बात कही है.

जनवरी में भी सुर्खियों में आए थे दीपक

दीपक कुमार इसी साल जनवरी में भी कोटद्वार की एक घटना के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा में आए थे. उस समय उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में नजर आए थे. इस घटना के बाद उनकी पहचान ‘मोहम्मद दीपक’ के नाम से सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हुई थी. बाद में इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन भी हुआ था. रिपोर्टों के मुताबिक, दीपक कुमार जिम चलाने का काम करते थे.

Advertisement

यह भी पढ़े: 'हम आभारी हैं...', PM मोदी की युद्ध खत्म करने की अपील पर पुतिन का बड़ा बयान, कीव बोला- हम तैयार हैं

बताते चलें कि अब नए विवाद में उनकी गिरफ्तारी के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में है. एक सोशल मीडिया कमेंट से शुरू हुई बहस का आमने-सामने के विवाद और फिर पुलिस कार्रवाई तक पहुंचना यह दिखाता है कि ऑनलाइन कही गई बातों का असर कई बार वास्तविक जीवन में भी दिखाई दे सकता है. फिलहाल पुलिस जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर सभी की नजर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें