Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

बुलंदशहर में बड़ा एक्शन... पूर्व केंद्रीय मंत्री के भाई की फैक्ट्री सील, कुछ महीने पहले मिला था 700 किलो गोमांस

बुलंदशहर प्रशासन ने खुर्जा स्थित अल हम्द फ्रोजन फूड्स मीट फैक्ट्री को सील कर दिया है. फैक्ट्री मालिक अनवर हुसैन, जो पूर्व केंद्रीय मंत्री सरवर हुसैन के भाई हैं, को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. जांच में अनियमितताएं मिलने पर प्रशासन ने फैक्ट्री पर कार्रवाई की.

Image Source: X/ @bulandshahrpol (File Photo)
Loading Ad...

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खुर्जा स्थित एक मीट फैक्ट्री को सील कर दिया है. यह कार्रवाई उस मामले के बाद की गई है जिसमें अलीगढ़ में पकड़े गए 700 किलो मीट के नमूनों की जांच में गोमांस होने की पुष्टि हुई है. इस घटनाक्रम ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना दिया है और प्रशासनिक एजेंसियां लगातार मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हैं.

जानकारी के अनुसार, यह फैक्ट्री अल हम्द फ्रोजन फूड्स के नाम से संचालित होती है, जिसके मालिक अनवर हुसैन हैं. अनवर हुसैन पूर्व केंद्रीय मंत्री सरवर हुसैन के भाई बताए जाते हैं. मामला तब सामने आया जब अलीगढ़ जिले के थाना चंडौस क्षेत्र में एक लोडर वाहन से लगभग 700 किलो मीट बरामद किया गया था. पुलिस ने जांच के लिए मीट के नमूने मथुरा स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे थे. रिपोर्ट आने पर नमूनों में गोमांस होने की पुष्टि हुई.

तीन लोगों की गिरफ्तारी से बढ़ी मामले की गंभीरता

Loading Ad...

जांच के दौरान वाहन चालक ने पुलिस को बताया कि बरामद किया गया मीट खुर्जा स्थित इसी फैक्ट्री से लाया गया था. इसके बाद अलीगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री मालिक अनवर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया. बाद में उनके दो अन्य साझेदारों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इस कार्रवाई के बाद मामला और गंभीर हो गया.

Loading Ad...

आठ घंटे तक चली जांच, दस्तावेजों की हुई पड़ताल

रविवार को बुलंदशहर जिला प्रशासन की एक संयुक्त टीम फैक्ट्री पहुंची. विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने करीब आठ घंटे तक फैक्ट्री में जांच की. इस दौरान लाइसेंस, संचालन से जुड़े दस्तावेज और अन्य जरूरी अभिलेखों की गहन पड़ताल की गई. अधिकारियों की मौजूदगी के कारण पूरे इलाके में लोगों की भीड़ और चर्चाओं का माहौल बना रहा.

Loading Ad...

मानकों में अनियमितता मिलने पर सील हुआ नौकिंग बॉक्स

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार जांच में कुछ प्रारंभिक अनियमितताएं सामने आई हैं. एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि समिति द्वारा किए गए निरीक्षण में पाया गया कि निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन नहीं किया जा रहा था. इसी आधार पर समिति ने फैक्ट्री के नौकिंग बॉक्स को सील करने का निर्णय लिया. इस फैसले के बाद फैक्ट्री परिसर में भविष्य में किसी भी प्रकार की स्लॉटर गतिविधि नहीं हो सकेगी.

यह भी पढ़ें

बहरहाल, प्रशासन और पुलिस की जांच जारी है. अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की विस्तार से समीक्षा की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस पूरे मामले ने एक बार फिर खाद्य सुरक्षा, पशु वध नियमों और औद्योगिक इकाइयों में मानकों के पालन को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...